Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»Chandrayaan 3 की सफलता से देश भर में जश्न…, मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी ने दी बधाई
    अंतर्राष्ट्रीय

    Chandrayaan 3 की सफलता से देश भर में जश्न…, मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी ने दी बधाई

    adminBy adminAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Chandrayaan 3 की सफलता से देश भर में जश्न…, मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी ने दी बधाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

    उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया।

    चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने ISRO प्रमुख एस सोमनाथ से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा आपका तो नाम सोमनाथ और सोमनाथ नाम चंद्रमा से जुड़ा हुआ है और इसलिए आपके परिवारवाले भी आज बहुत आनंदित होंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा, ”मेरी तरफ से आपको आपकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और सबको मेरी तरफ से अभिनंदन कर दीजिए। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबको बेंगलुरु में भी बधाई दूंगा।”

    कहा जा रहा है कि अब चंदा मामा दूर के नहीं पास के हो गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा बस एक टूर के हैं. वहीं, वैज्ञानिकों, राजनेताओं और जानी-मानी हस्तियों ने चंद्रयान की सफलता पर खुशी जताई है और इसरो और मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

    वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। सभी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का सम्बोधन सुना व देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version