Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: उत्तरकाशी में 136 और बागेश्वर में 43 पर्वतारोही फंसे

    September 28, 2026

    उत्तराखंड में मौसम का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 57 सड़कें बंद, हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित

    September 27, 2026

    उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, CM धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    September 26, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Monday, September 28
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»International»बड़ी खबर:- ओमीक्रोन से पहली मौत, जानिए कहां से आया था पीड़ित और क्या कहती है उसकी रिपोर्ट
    International

    बड़ी खबर:- ओमीक्रोन से पहली मौत, जानिए कहां से आया था पीड़ित और क्या कहती है उसकी रिपोर्ट

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 31, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    बड़ी खबर:- ओमीक्रोन से पहली मौत, जानिए कहां से आया था पीड़ित और क्या कहती है उसकी रिपोर्ट
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश में पहले ओमीक्रोन मरीज की मौत का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ निवासी 52 साल का शख्स जिसकी 28 दिसंबर को मौत हुई थी वह ओमीक्रोन संक्रमित था। हालांकि विभाग ने मरीज की मौत के पीछे का कारण नॉन कोविड बताया।

    महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार डरा रही है। यहां गुरुवार को 5 हजार से अधिक कोविड केस मिले हैं। वहीं एक दिन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 198 मरीज भी सामने आए हैं। इस बीच देश में पहले ओमीक्रोन मरीज की मौत का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ निवासी 52 साल का शख्स जिसकी 28 दिसंबर को मौत हुई थी वह ओमीक्रोन संक्रमित था। हालांकि विभाग ने मरीज की मौत के पीछे का कारण नॉन कोविड बताया।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ में ओमीक्रोन मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। हालांकि शख्स को लंबे वक्त से बीमारी थी और उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इसलिए कोरोना और इसके नए वेरिएंट से इसका लेना-देना नहीं है। विभाग के इस बयान पर एक्सपर्ट ने हैरानी जताई है क्योंकि मरीज कोविड पॉजिटिव था और उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी बाहर की थी।

    NIV की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    पीड़ित पिंपरी-चिंचवड़ निवासी 52 साल का शख्स था जो हाल ही में नाइजीरिया से लौटा था। शख्स पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती था जहां 28 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरीज को पिछले 13 साल से डायबिटीज थी। गुरुवार को नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (एनआईवी) की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शख्स ओमीक्रोन से संक्रमित था।

    मौत में वेरिएंट का कितना रोल?

    महाराष्ट्र ने पुष्टि की कि 52 साल के एक शख्स में ओमीक्रोन का संक्रमण मौजूद था लेकिन उसकी मौत अन्य स्वास्थ्य कारणों के चलते हुई है। इस लिहाज से यह ओमीक्रोन से मौत का मामला नहीं है। हालांकि मुंबई में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि चूंकि वह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव था, इसलिए मौत को कोविड से मौत में लिखे जाने की संभावना है। कोविड डेथ ऑडिट पैनल के सदस्य डॉ. अविनाश सूपे के अनुसार, ‘यहां यह देखना जरूरी है कि मरीज की मौत में वेरिएंट का कितना रोल है।’

    मुंबई में हो चुका है कम्युनिटी स्प्रेड:-

    भारत में ओमीक्रोन के 1200 मरीज मिल चुके हैं लेकिन अभी तक मौत दर्ज नहीं हुई है। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के एक दिन में 198 केस मिले। मुंबई में यह वेरिएंट तेजी से प्रभावी हो रहा है। सिक्वेंसिंग रिपोर्ट की ताजा रिपोर्ट में यह वेरिएंट 37 फीसदी नमूनों में मिला है। अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकनी ने बताया कि 375 सैंपलों की जांच हुई थी जिसमें 141 (37.6 फीसदी) ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए। इससे संकेत साफ है कि ओमीक्रोन अब कम्युनिटी में फैल चुका है क्योंकि अधिकतर मरीज ऐसे हैं जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। शहर के 24 में से 22 वार्डों से अब तक ओमीक्रोन के मरीज मिल चुके हैं। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों में से 93 फुली वैक्सिनेटेड हैं जबकि तीन मरीज को सिंगल डोज लगी है। इनमें से 7 मरीजों में लक्षण पाए गए हैं जबकि 39 में हल्का असर है और 95 मरीज बिना लक्षण वाले हैं।

     

     

    devbhumi news pahad news uttarakhand samachar उत्तराखंड की ताजा खबरें उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    जापान में ‘सेंटीनेरियन’ क्रांति: 1 लाख से ज्यादा लोग हुए 100 साल के पार, महिलाओं का दबदबा और घटती आबादी की बड़ी चुनौती

    September 17, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर अमेरिकी दूतावास की बधाई पर मचा बवाल, भारतीय यूजर्स ने टैरिफ विवाद को लेकर साधा निशाना

    September 17, 2026

    पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी की अहम मुलाकात: मक्का पैक्ट और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बड़ी चर्चा

    September 17, 2026

    भारत की छवि बिगाड़ने की कोशिश: अमेरिकी संस्था ‘Polymarket’ ने ब्रिक्स सम्मेलन पर फैलाया झूठ, विदेश मंत्रालय ने किया पर्दाफाश

    September 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version