Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    ऋषिकेश बाईपास फोरलेन को मिली 1105 करोड़ की मंजूरी, केंद्र ने दी हरी झंडी

    April 1, 2026

    देहरादून: मसूरी रोड पर गैंगवार की गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की दर्दनाक मौत

    March 31, 2026

    रुद्रप्रयाग की होनहार खिलाड़ी का राज्य टीम में चयन, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

    March 30, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, April 1
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»स्वास्थ्य»खूबसूरती के चक्कर में न करें गलती, रोजाना फाउंडेशन लगाने से हो सकती है स्किन डैमेज
    स्वास्थ्य

    खूबसूरती के चक्कर में न करें गलती, रोजाना फाउंडेशन लगाने से हो सकती है स्किन डैमेज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    मेकअप आज सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को निखारने का भी जरिया बन चुका है। महिलाओं के साथ अब पुरुष भी डेली रूटीन में फाउंडेशन जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे त्वचा की खामियां छिप जाती हैं और चेहरा एकसार और चमकदार दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन, जिसे आप खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, आपकी त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं रोज़ाना फाउंडेशन लगाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में।

    स्किन पोर्स हो सकते हैं बंद
    रोजाना फाउंडेशन लगाने से चेहरे के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे त्वचा को सांस लेने में दिक्कत होती है और धीरे-धीरे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ब्रेकआउट्स की समस्या सामने आने लगती है।

    एलर्जी और रैशेज की आशंका
    यदि आप कम गुणवत्ता वाले या सस्ते फाउंडेशन का नियमित उपयोग करते हैं, तो उसमें मौजूद हार्श केमिकल्स आपकी त्वचा में जलन, एलर्जी या रैशेज पैदा कर सकते हैं। यह समस्या संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है।

    त्वचा का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है
    बार-बार फाउंडेशन लगाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है या फिर अतिरिक्त ऑयल बनने लगता है, जिससे स्किन का संतुलन गड़बड़ा जाता है और मुंहासों की संभावना बढ़ जाती है।

    चेहरे की प्राकृतिक चमक हो सकती है फीकी
    लगातार फाउंडेशन यूज़ करने से त्वचा का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम हो जाता है। खासकर जब आप फाउंडेशन को बिना मेकअप रिमूवर के साफ करते हैं या सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है।

    एजिंग के लक्षण जल्दी दिख सकते हैं
    यदि फाउंडेशन को सही तरीके से न हटाया जाए, तो यह त्वचा की परतों में जमकर स्किन को ऑक्सीजन नहीं लेने देता। इससे समय से पहले बारीक रेखाएं, झुर्रियां और एजिंग के अन्य संकेत दिखाई देने लगते हैं।

    अगर आप नियमित रूप से फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप स्किन केयर रूटीन का सही पालन करें, सही प्रोडक्ट चुनें और मेकअप हटाने की प्रक्रिया को हल्के में न लें। तभी आप खूबसूरत दिखने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ भी रख पाएंगे।

    (साभार)

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सर्दियों में घर पर रहकर भी घटा सकते हैं चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

    December 29, 2025

    ठंड में कम पानी पीना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

    December 26, 2025

    सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर, लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदेह

    December 25, 2025

    रूखे और कमजोर बालों के लिए आयुर्वेदिक विंटर हेयर ऑयल, जानें फायदे और उपयोग का तरीका

    December 12, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version