Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    कल महाशिवरात्रि पर केदारनाथ को मिलेगा 325वां रावल, शांतिलिंग होंगे उत्तराधिकारी

    February 14, 2026

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, February 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»स्वास्थ्य»अचानक उल्टी जैसा महसूस हो रहा है? इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से मिलेगा आराम
    स्वास्थ्य

    अचानक उल्टी जैसा महसूस हो रहा है? इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से मिलेगा आराम

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    तबीयत खराब होने पर या ज्यादा खा लेने पर कई बार उल्टी जैसा महसूस होने लगता है और जी मिचलाने लगता है। यह एक सामान्य पाचन संबंधी समस्या है, लेकिन इस दौरान खाने के बारे में सोचना भी मुश्किल हो जाता है।हालांकि, कई ऐसे खाद्य पदार्थ भी होते हैं, जिन्हें खाकर आप उल्टी की समस्या को दूर कर सकते हैं।उल्टी आने पर अपनी डाइट में ये खाद्य पदार्थ जोड़ें और इस स्वास्थ्य संबंधी समस्या से तुरंत राहत पाएं।

    केले
    केले सबसे स्वस्थ फलों में गिने जाते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। यह पेट के लिए हल्के और फायदेमंद होते हैं, क्योंकि यह दस्त से राहत दिलाते हैं।केले में पाए जाने वाले पोषक तत्व इलेक्ट्रोलाइट्स को वापस लौटा सकते हैं, जो उल्टी करने पर शरीर से निकल जाते हैं।इस फल की नरम बनावट और हल्का मीठा स्वाद जी मिचलाने की समस्या को दूर भगाने में सक्षम होता है।

    ब्रेड टोस्ट
    हम में से कई लोग सुबह उठकर नाश्ते में ब्रेड टोस्ट खाना पसंद करते हैं। यह आसानी से तैयार हो जाने वाला व्यंजन उल्टी की समस्या को दूर कर सकता है।जब आपका जी मिचला रहा हो, तब आपको ब्रेड टोस्ट जैसे नरम और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।हालांकि, आपको ब्रेड पर मक्खन या जैम आदि नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि उनकी खुशबु से दोबारा उल्टी आ सकती है।

    सादे उबले हुए आलू और चावल
    स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जी मिचलाने पर स्टार्च युक्त भोजन करना चाहिए। इस तरह के भोजन में उबले हुए आलू और चावल भी शामिल होते हैं।चावल या सादे आलू बनाने में आसान होते हैं और इनमें अधिक कैलोरी होती हैं। ये आपके पेट को स्वस्थ बनाने और आपको ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।चावल और उबले हुए आलू की अपनी कोई सुगंध नहीं होती है, जिसके कारण इन्हें खाने से फायदा मिल सकता है।

    अदरक
    अदरक एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसके सेवन से उल्टी की समस्या का निवारण किया जा सकता है।इसमें पाया जाने वाला जिंजरोल पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।आप इस खाद्य पदार्थ को कच्चा चबा सकते हैं, इसकी चाय बना सकते हैं या इसे पानी में मिलाकर पी सकते हैं।अदरक में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड जी मिचलाने की परेशानी का प्रभावी ढंग से इलाज कर सकते हैं।

    हर्बल चाय
    अक्सर जी मिचलाने पर बड़े-बुजुर्ग हर्बल चाय पीने की सलाह देते हैं, जो फायदेमंद साबित हो सकती है। जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो, तो आप एक कप कैमोमाइल, पुदीने या लैवेंडर की चाय पीएं।इसके अलावा, आप एक गिलास पानी में नींबू निचोडक़र भी पी सकते हैं। इसके जरिए भी पेट की समस्याएं दूर होती हैं और उल्टी आना बंद हो जाता है।आप ब्लड शुगर को कम करने के लिए इन फूलों का सेवन कर सकते हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    सर्दियों में घर पर रहकर भी घटा सकते हैं चर्बी, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

    December 29, 2025

    ठंड में कम पानी पीना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

    December 26, 2025

    सेहत के लिए फायदेमंद चुकंदर, लेकिन इन लोगों के लिए बन सकता है नुकसानदेह

    December 25, 2025

    रूखे और कमजोर बालों के लिए आयुर्वेदिक विंटर हेयर ऑयल, जानें फायदे और उपयोग का तरीका

    December 12, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version