Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही उजागर, सीएम धामी ने चार इंजीनियर किए निलंबित

    June 6, 2025

    उत्तराखंड: कब तक इंतजार? बेरोजगार युवाओं ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति

    June 5, 2025

    विराट का इंतज़ार खत्म, RCB बनी चैंपियन! फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराकर लिखा इतिहास

    June 4, 2025
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, June 6
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Crime»चार साल के मासूम का मिला आधा अधजला शव, मुकदमा दर्ज
    Crime

    चार साल के मासूम का मिला आधा अधजला शव, मुकदमा दर्ज

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest
    रामपुर। दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। केमरी थाना इलाके के गंगापुर कदीम गांव में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बालक को अगवाकर हत्या कर दी गई। अधजला शव नाले में मिला है। बच्चे के दादा ने पड़ोस में रहने वाले दंपती समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कराई है। गंगापुर कदीम निवासी दानिश मेलों में झूला चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। दानिश का चार वर्षीय पुत्र बिलाल शनिवार की सुबह करीब घर के पास खेलते-खेलते गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी।
    रविवार दोपहर में बच्चे का अधजला शव उसके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर गंदे नाले में एक प्लास्टिक के कट्टे से ढका हुआ मिला। बालक के शरीर का आधा हिस्सा बरामद हुआ है। उसकी कलाई से हाथ भी कटा हुआ है। मासूम की हत्या की सूचना पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गंगापुर कदीम गांव में रविवार सुबह चार साल के बालक का शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बालक के हत्यारों ने बेरहमी व हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसका गला रेतकर बायां हाथ भी काट दिया था।
    नाले में मिला बालक का शव अधजला था और शरीर का निचला हिस्सा गायब था। हत्या की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यही कह रहा था कि जालिमों को जरा भी रहम नहीं आया। आखिर मासूम ने उनका क्या बिगाड़ा था। मासूम का शव घर से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर नाले में मिलने पर हर कोई हैरान है। अपराध के जानकारों का कहना था कि मासूम को अगवा कर आसपास के तीन सौ मीटर के भीतर के दायरे में ही किसी घर में बंद कर लिया गया होगा।
    गंगापुर कदीम की स्तब्ध कर देने वाली इस घटना ने पूरे गांव का दिल दहला दिया है जो सुनता है, वह भी सकते में आ जाता है। लेकिन इन सबसे भी ज्यादा मृतक मासूम विलाल की मां का रोते-रोते बुरा हाल था। वो पछाड़े मार- मारकर न केवल विलाप कर रही थीं, बल्कि कई बार बेहोश भी हो गई थीं। बार-बार यही कह रही थीं कि मेरे बच्चे से क्या दुश्मनी थी। मेरे इकलौते चिराग की जान क्यों ले ली। हाय, मुझे मार देता… मेरा चिराग क्यों बुझा दिया।
    गमगीन मां आसिया का पांच साल पहले ही दानिश से निकाह हुआ था। मृतक बिलाल के अलावा उसकी दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं। मां को इस तरह से रोता देख उसकी दोनों मासूम बेटियां भी रोए जा रही थीं। वहां बैठीं गांव की अन्य महिलाएं इन तीनों को संभाल रही थीं और वो भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
    परिजन अपने पड़ोसियों पर ही मासूम की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता दानिश एक सप्ताह पूर्व ही नेपाल में लगे मेले में झूला लगाने गए थे। शनिवार शाम को बच्चे के गायब होने की सूचना पर वह नेपाल से रवाना हो गए और रविवार दोपहर अपने घर पहुंच गए।
    इस दौरान मृतक के दादा ने अपने पड़ोसी जागन लाल, उसकी पत्नी संतोष व तेजराम के खिलाफ उसके पोते को अगवा कर हत्या करने के आरोप में नामजद तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालक की हत्या की सूचना मिली है। मौका मुआयना किया गया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस न तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल कारावास की सजा

    March 27, 2025

    एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

    March 22, 2025

    महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

    March 17, 2025

    नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू

    March 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version