Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून में रिश्तों का कत्ल: अर्जुन केस में पैसों के लिए मां ने पार की इंसानियत की हद

    February 13, 2026

    सीएम धामी का कड़ा संदेश: अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करें, हर मामले में दर्ज हो मुकदमा

    February 12, 2026

    उत्तराखंड: सीमांत क्षेत्रों को मिलेगा हवाई सहारा, आदि कैलास तक शुरू होगी हेली सेवा

    February 11, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, February 13
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Crime»दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: 5 हजार करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में कांग्रेस के पूर्व RTI सेल चेयरमैन तुषार गोयल का नाम आया सामने
    Crime

    दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: 5 हजार करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट में कांग्रेस के पूर्व RTI सेल चेयरमैन तुषार गोयल का नाम आया सामने

    Amit ThapliyalBy Amit ThapliyalOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें 5 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप जब्त की गई है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी है, क्योंकि इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड तुषार गोयल, जो 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के RTI सेल का चेयरमैन रह चुका है, का नाम सामने आया है। गोयल की राजनीतिक पृष्ठभूमि और ड्रग्स के इस नेटवर्क से जुड़े तार ने इस मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

    कांग्रेस नेताओं के साथ तुषार गोयल के फोटो
    स्पेशल सेल की पूछताछ में गोयल ने खुलासा किया कि वह दिल्ली कांग्रेस के RTI सेल का प्रमुख था और सोशल मीडिया पर उसने अपनी प्रोफाइल में यह जानकारी दी थी। जांच के दौरान कई कांग्रेस नेताओं के साथ गोयल के फोटो भी सामने आए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है।

    दुबई से जुड़े ड्रग्स सिंडिकेट के तार
    जांच में यह खुलासा हुआ है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट का संबंध दुबई से है, जहां एक बड़ा कारोबारी कोकीन का प्रमुख सप्लायर है। दुबई की ‘डी’ कंपनी को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के लिए सेफ जोन माना जाता है। इसके अलावा, इस मामले में मुंबई कनेक्शन भी सामने आया है, जहां कोकीन की खेप भेजी जा रही थी।

    हाई-प्रोफाइल सप्लाई की जांच
    स्पेशल सेल अब इस बात की जांच कर रही है कि मुंबई में ड्रग्स किन हाई-प्रोफाइल लोगों को सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस इंटरनेशनल नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    बड़ी खेप में 5 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त
    बुधवार को दिल्ली पुलिस ने 560 किलोग्राम से अधिक कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त किया। जब्त की गई ड्रग्स की कीमत करीब 5,620 करोड़ रुपए आंकी गई है। महिपालपुर में एक गोदाम से चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ। तुषार गोयल को इस गिरोह का प्रमुख वितरक बताया जा रहा है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Avatar photo
    Amit Thapliyal

    Related Posts

    नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल कारावास की सजा

    March 27, 2025

    एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

    March 22, 2025

    महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

    March 17, 2025

    नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू

    March 16, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version