Author: Amit Thapliyal
टेबल टैनिस खिलाड़ी स्तुति कुकरेती की प्रतिभा को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने किया सम्मानित
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने 25000/- रुपये का चेक प्रदान किया प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी भूमिका निभा रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थान देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स की मेधावी छात्रा स्तुति कुकरेती ने टेबल टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसजीआरआर पब्लिक स्कूल रेसकोर्स और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। मसूरी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित 19वीं मेनोराइट इन्विटेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्तुति कुकरेती ने अंडर-19 वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट…
देहरादून- धराली (उत्तरकाशी) में आई आपदा में प्रभावित लोगों के परिजनों से भेंट कर संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुःख दिया है, हम उनकी पीड़ा को समझते हैं। हमारी सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित किया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता प्रत्येक लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।
मौसम की चुनौतियों के बावजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे ग्राउंड जीरो पर सेना, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ,पुलिस, प्रशासन सहित तमाम एजेंसियां जुटी बचाव अभियान में उत्तरकाशी। आपदा ग्रस्त धराली (उत्तरकाशी) में राहत एवं बचाव अभियान में केंद्र के साथ ही राज्य की एजेंसियां भी युद़धस्तर पर जुटी हुई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मौसम की चुनौतियों के बावजूद, आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की है। सीएम ने बचाव और राहत अभियान में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने लिया अपडेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार प्रात:…
मुख्यमंत्री धामी ने धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा की
प्राकृतिक आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे। राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम…
क्या छिन रहा है मताधिकार? संसद में एसआईआर को लेकर घमासान तेज नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन समीक्षा (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार इस अहम प्रक्रिया पर संसद में चर्चा से बच रही है, जिससे लोकतंत्र की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को संसद में विपक्षी दलों की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़ी यह…
एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी विद्या-सैफ की ‘परिणीता’, फिल्म का नया ट्रेलर हुआ रिलीज
करीब दो दशक पहले दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली क्लासिक फिल्म ‘परिणीता’ एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। विद्या बालन की डेब्यू फिल्म के तौर पर चर्चित इस रोमांटिक ड्रामा को अब तकनीकी रूप से बेहतर रूप में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया है और नए दर्शकों को भी उत्साहित कर दिया है। नई तकनीक, वही पुराना जादू 2005 में रिलीज हुई ‘परिणीता’ को अब 8K क्वालिटी में री-रिलीज किया जा रहा…
अधिकारियों को आपदा पीड़ितों की तुरंत मदद के निर्देश सोमेश्वर/अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को अल्मोड़ा के सोमेश्वर में आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा किया और पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर रह रहे कई परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी कराया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के दौरे पर हैं। लगातार तीन दिन से हो रही मूसाधार बारिश के बाद बुधवार सुबह उन्हें सोमेश्वर के कई इलाकों में आपदा जैसे हालात बनने की सूचना मिली। बारिश लगातार जारी रहने के बावजूद कैबिनेट…
देहरादून व ऋषिकेश में ICU सहित बेड आरक्षित मानसिक स्वास्थ्य पर भी फोकस, 03 मनोचिकित्सक धराली भेजे गए उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न आपदा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूर्णतः अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को बेहतर इलाज समय पर मिल सके। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि देहरादून, ऋषिकेश और अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, ताकि आपदाग्रस्त क्षेत्र से लाए गए घायलों…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया।
रोजगार, शोध व नवाचार युक्त शिक्षा पर रहेगा फोकस कहा, उच्च शिक्षा उन्न्यन को बनेगा भविष्य का ठोस रोड़मैप देहरादून। प्रदेश की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापरक, रोजगारपरक, शोध आधारित और नवाचार युक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य में शीघ्र ही दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर’ का आयोजन किया जायेगा। राज्य स्तरीय इस चिंतन शिविर में एनईपी-2020 के अनुरूप विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर भविष्य के लिये ठोस रोड़मैप तैयार किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में…
