Author: Amit Thapliyal
थायराइड गर्दन में स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन संतुलन को नियंत्रित करती है। आज के समय में इसकी समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रही है। वजन बढ़ना, थकान, गले में सूजन, तनाव और हार्मोनल असंतुलन इसके आम लक्षण हैं। अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान योगासन नियमित रूप से करने से थायराइड को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। योग न केवल इस ग्रंथि को सक्रिय करता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम कर हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। यहां पांच…
भंजराड़ू-शहवा मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, छह लोगों की मौत
पहाड़ी से गिरे विशाल पत्थर के कारण हुआ दर्दनाक हादसा चंबा। हिमाचल प्रदेश के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर गिरा, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर साउआ पधरी के समीप करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य—राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटा दीपक (15)—शामिल हैं। इनके साथ रिश्तेदार राकेश कुमार (44) और चालक हेम पाल…
दर्शकों के लंबे इंतज़ार के बाद सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की पौराणिक थ्रिलर ‘जटाधरा’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी हो गया है। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा अपने अब तक के सबसे अलग और आक्रामक अंदाज में नजर आ रही हैं। माथे पर लाल तिलक, भारी गहनों से सजी और हाथ में चमकती तलवार थामे, वह दुश्मनों पर क्रोधपूर्ण प्रहार करती दिखती हैं। उनकी आंखों में उभरता गुस्सा और दृढ़ता दर्शकों को तुरंत कहानी से जोड़ देता है। टीजर का दूसरा बड़ा आकर्षण हैं सुधीर बाबू, जो शिव भक्त के रूप में स्क्रीन पर उतरते हैं। गले में रुद्राक्ष, माथे पर…
तीन दिनों से उत्तरकाशी में डटे मुख्यमंत्री, हेलीकॉप्टर से लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की निगरानी और निर्देशन में आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री तीन दिन से उत्तरकाशी में ही प्रवास कर स्वयं रेस्क्यू अभियान की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलिपैड में जाकर रेस्क्यू अभियान को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री की खेप रवाना करवाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए मातली…
रंग लाई जिला प्रशासन की मुहिम, बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम से मुक्त 57 बच्चों का स्कूल में दाखिला
राजधानी को मिला राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर, बदल रही मासूमों की तकदीर देहरादून — जिलाधिकारी सविन बसंल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति एवं बाल मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की है। इस अभियान के अंतर्गत भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उनके सर्वांगीण विकास के लिए माइक्रो प्लान के तहत साधु राम इंटर कॉलेज में आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर में आधुनिक शिक्षा प्रणाली, कंप्यूटर लैब, संगीत, योग, खेल, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण और अन्य क्रियात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा…
राहुल गांधी ने सीसीटीवी-वेबकास्टिंग फुटेज सिर्फ 45 दिन रखने के नियम पर उठाए सवाल नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा एक वीडियो के जरिए उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी सिर्फ चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र के साथ किया गया गंभीर विश्वासघात है। राहुल ने लिखा, “देश के गुनहगार सुन लें—वक्त बदलेगा, सजा जरूर मिलेगी।” राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच…
चार जन औषधि केंद्रों और एक अन्य मेडिकल स्टोर पर दवा की खरीद-बिक्री पर रोक देहरादून। प्रदेश में नकली और घटिया गुणवत्ता वाली दवाओं के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की क्विक रिस्पांस टीमों ने ऋषिकेश और हरिद्वार में नौ औषधि विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। कार्रवाई के तहत चार जन औषधि केंद्रों और एक अन्य मेडिकल स्टोर पर दवा की खरीद-बिक्री पर रोक लगाते हुए उनके लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई, जबकि दो अन्य प्रतिष्ठानों को अस्थायी रूप से बंद करा दिया…
हेलीकॉप्टरों से युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू अभियान उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार प्रातः काल धराली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हेली सेवा, एमआई-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से हर संभव सहयोग मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क, संचार और बिजली आपूर्ति की बहाली के साथ-साथ…
आपदा प्रभावित क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं विद्युत, पेयजल आपूर्ति , संचार कनेक्टीविटी को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर करे बहाल- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर्षिल धराली में बादल फटने से आयी प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत अभियानों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को…
मानसून की फुहारें जहां गर्मी से राहत देती हैं, वहीं बालों के लिए यह मौसम एक नई चुनौती बनकर सामने आता है। हवा में मौजूद अधिक नमी और लगातार गीलापन बालों को कमजोर बनाता है, जिससे बाल झड़ने, टूटने और संक्रमण जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इस मौसम में अपने बालों की देखभाल के लिए कुछ खास उपाय अपनाएं। 1. बारिश में भीगने के बाद साफ पानी से धोना है जरूरी बारिश का पानी अक्सर प्रदूषण, धूल और रसायनों से भरा होता है, जो बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश में…
