Author: Amit Thapliyal

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की तिरंगा फहराने की अपील देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तीन वर्ष पहले शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब एक जन-जन तक पहुंचने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है। तिरंगा, जो स्वतंत्रता, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है, इस पहल के माध्यम से हर घर, हर दिल में लहराने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर तिरंगे को गर्व और सम्मान के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है- श्याम अग्रवाल उत्तरकाशी। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है। राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने कहा धराली में हाल ही में आई इस विनाशकारी आपदा ने कई घरों को उजाड़ दिया, लोगों की आजीविका छीन ली और जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। राज्य सरकार ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए।…

Read More

डिजिटल उत्तराखण्ड एप और 66 नई वेबसाइट की लॉन्च   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन किया और S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई वेबसाइटों को लॉन्च किया। सीएम धामी ने नगरीय कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीआईएस आधारित रियल टाइम ट्रैकिंग वेब एप की शुरुआत भी की, जिससे स्वच्छता प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी। इसके अलावा, 1905 सीएम हेल्पलाइन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नवाचार को जोड़ा गया, जिससे शिकायत निस्तारण और सेवा वितरण की प्रक्रिया और तेज होगी।…

Read More

मुख्यमंत्री धामी से मिला स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 51 लाख की धनराशि का योगदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी द्वारा दिए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि निश्चित रूप से विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए दिया जा रहा यह सहयोग सराहनीय…

Read More

धराली और ऋषिगंगा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का तत्काल विश्लेषण करने के निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत को निर्देश दिए कि धराली (उत्तरकाशी) के ऊपर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित ग्लेशियर और ग्लेशियर लेक का तत्काल विश्लेषण कर यथास्थिति से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का त्वरित आंकलन आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से जान-माल की हानि रोकी जा सके। मुख्य सचिव ने धराली और ऋषिगंगा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लेकर तत्काल…

Read More

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिलेगा वैश्विक बाजार- मुख्यमंत्री प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ तीन वर्षों में 15 हज़ार उद्यमियों को मिलेगा इन्क्यूबेशन सहयोग – मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति…

Read More

जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर भाजपा की जीत का चौका और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित भाजपा संगठन की शानदार रणनीति के सामने कांग्रेस पस्त भाजपा की आंधी में उड़ी कांग्रेस, पंचायत चुनावों में औंधे मुंह गिरी कांग्रेस देहरादून। जिला पंचायत चुनावों में उत्तराखंड की राजनीति ने एक बार फिर साफ़ कर दिया कि अगर रणनीति सटीक हो, टीम मज़बूत हो और नेतृत्व दृढ़ इच्छाशक्ति से लैस हो, तो जीत केवल संभावनाओं में नहीं, बल्कि हकीकत में बदल जाती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा ने जिला पंचायत चुनावों में ऐसा चौका मारा कि कांग्रेस पस्त होकर…

Read More

देहरादून- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को रवाना किया। कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सी.एस.आर के अंतर्गत 10 से 12 दिनों तक के लिए पर्याप्त कच्चा राशन-आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल-सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ जैसे टूथपेस्ट, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, आदि सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटक महिंद्रा बैंक का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और राहत कार्यों में किसी…

Read More

धराली (उत्तरकाशी)। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार मलबा व तेज बहाव के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई थी। प्रदेश…

Read More

जानिए सूची में किसके हैं नाम  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 12 जिलों के ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Read More