Author: Amit Thapliyal
साड़ी के इतिहास पर ‘साड़ी मैन’ ने डाला प्रकाश देहरादून। भारतीय वस्त्रों की समृद्ध विरासत और हथकरघा कला के संरक्षण को समर्पित ‘एक्सप्लोरिंग इंडियन टेक्सटाइल्स’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को FICCI FLO उत्तराखंड चैप्टर द्वारा देहरादून में किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर “साड़ी मैन” के नाम से विख्यात वस्त्र संरक्षक हिमांशु वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने भारतीय साड़ी की कला, उसके सदियों पुराने इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वर्मा के उद्बोधन ने…
जागड़ा पर्व की तैयारियों पर सतपाल महाराज ने दिए निर्देश, श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की मांग
देहरादून: प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने 26–27 अगस्त को हनोल (जौनसार) और दसऊ में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण रवाना होने से पूर्व उन्होंने सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से वार्ता की और समय से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम मंत्री ने निर्देश दिए कि पर्व के दौरान सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, पेयजल आपूर्ति, भण्डारे की व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण, पुलिस बल…
नई दिल्ली: भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग 2025 फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। यह प्रतिष्ठित मुकाबला स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में 27 और 28 अगस्त को होगा। तीसरे स्थान पर नीरज सिलेसिया चरण में भाग न लेने और 22 अगस्त को होने वाले ब्रसेल्स चरण में हिस्सा लेने को लेकर अनिश्चितता के बावजूद नीरज की फाइनल में जगह पक्की हो चुकी है। नीरज ने अब तक दो डायमंड लीग मीट में हिस्सा लिया और 15 अंक जुटाए। वह तालिका में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे 17 अंकों के साथ…
देहरादून: जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल और हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय के सहयोग से असहाय राजू का उपचार सफल हो गया है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी ड्रेसिंग चल रही है। मामला कैसे पहुंचा डीएम तक पिछले माह कलेक्ट्रेट परिसर में अचानक असहाय राजू पहुँचा। उसका एक हाथ गंभीर रूप से जल चुका था। राजू ने डीएम सविन बंसल को बताया कि वह होटल में मजदूरी करता है और चमोली में गर्म पानी से उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं कर पा रहा और दून अस्पताल ने उसे हायर सेंटर रेफर कर…
‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री छाई
मुंबई: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस रोमांटिक ट्रैक में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रोमांटिक अंदाज़ में टाइगर-हरनाज जहां पूरी फिल्म एक्शन से भरपूर है, वहीं पहला गाना पूरी तरह से रोमांस से सराबोर है। यह गाना पंजाबी सिंगर सरताज के पॉपुलर ट्रैक ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का हिंदी रीमेक है। इसे जोश ब्रार ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने पहले भी इस गाने…
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सोमवार को भी सुबह से भारी बारिश जारी है, जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, कोल्हापुर और पुणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3–4 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर बारिश की तीव्रता और अधिक हो सकती है। हादसे और असर रविवार…
गैरसैंण (भराड़ीसैंण): ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गैरसैंण पहुंचे, जहां वे विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों की ओर से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सभागार में विधानसभा अध्यक्ष ने सोमवार को विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सत्र के दौरान शांति एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो।
नैनीताल: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव और सदस्यों के कथित अपहरण मामले की सुनवाई को लेकर सोमवार को नैनीताल फिर से पुलिस छावनी में बदल गया। सुरक्षा के मद्देनज़र उच्च न्यायालय परिसर से 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी गई है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल के चुनाव संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है। बड़ी संख्या में याचिकाकर्ताओं और उनके समर्थकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अदालत परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया है। एसपी प्रकाश चंद ने स्पष्ट किया कि बिना सक्षम अधिकारी की…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात्रि को राजपुर रोड देहरादून स्थित होटल में समाचार चैनल चढ़ दी कला द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यालय से निर्देश जारी करने से ज्यादा जरूरी है ग्राउंड जीरो पर रहना – सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धराली आपदा हो या सिल्कयारा का संकट, मात्र कार्यालय से निर्देश जारी करने की बजाय वे ग्राउंड जीरो पर रहकर कार्य करने पर विश्वास करते हैं। शासन के उच्च अधिकारियों को भी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में कैंप कर करके स्थिति…
सेवाभाव और समर्पण का दिया मूल मंत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए इस क्षण को उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कहा कि आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। इसीलिए आप सभी को प्रदेश की चिकित्सा को सस्ती, जनसुलभ और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 11 लाख से अधिक पेशेंट्स को…
