Author: Amit Thapliyal
गढ़वाल – कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल पर जल्द शुरु होगा काम देहरादून। गढ़वाल और कुमांऊ को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली पुल के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 57 करोड़ की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे पुल निर्माण जल्द प्रारंभ होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूर्व की घोषणा के क्रम में पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा में प्रस्तावित इस पुल के लिए अहम वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। मंगलवार को शासन द्वारा प्रमुख अभियंता लोनिवि को इस बारे में विधिवत आदेश जारी कर दिए गए…
देहरादून में तीन दिवसीय डेंटल कैंप का आयोजन, पूर्व सैनिकों और परिजनों को मिलेगा निःशुल्क उपचार देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मिलिट्री डेंटल सेंटर, देहरादून में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप का शुभारंभ किया। यह शिविर 19 से 21 अगस्त तक मुख्यालय उत्तराखण्ड सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इस कैंप का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और आवश्यक दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखण्ड सब एरिया और मिलिट्री डेंटल सेंटर के संयुक्त…
मैडॉक फिल्म्स का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स लगातार दर्शकों को चौंकाता रहा है। ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद अब इस फ्रेंचाइज़ी की अगली पेशकश है ‘थामा’। खास बात यह है कि इस बार कहानी हॉरर और कॉमेडी के साथ एक लव स्टोरी को भी पेश करेगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी। आज इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पहली लव स्टोरी वाली हॉरर-कॉमेडी मैडॉक फिल्म्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘थामा’ का टीजर लॉन्च किया है। शुरुआत होती है एक रोमांटिक सीन से,…
उत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल – गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय
गैरसैंण। उत्तराखण्ड में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए आज एक ऐतिहासिक पहल का आगाज हुआ। विधानसभा भवन, भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने स्वामी राम विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के सहयोग से “डायरेक्ट इंजेक्शन जल स्रोत पुनर्भरण योजना” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइब्रेंट बर्ड ऑफ कोटद्वार के नाम से फोटो संग्रह का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाकर राज्य के जल संकट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जल संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा प्रयास है।…
क्या आपको भी आता है बार-बार गुस्सा, तो इन तरीकों से काबू पाया जा सकता है गुस्से पर – जानें कैसे
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में गुस्सा एक आम भावना बन गया है। ट्रैफिक जाम, काम का दबाव, या किसी की छोटी-सी बात भी हमें भड़का देती है। लेकिन अक्सर हम यह भूल जाते हैं कि गुस्सा सिर्फ़ मन की स्थिति नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर और रिश्तों दोनों को प्रभावित करता है। लगातार गुस्सा आना हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और नींद की दिक़्क़त जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। साथ ही यह हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में दूरी और तनाव भी बढ़ा देता है। इसीलिए एंगर मैनेजमेंट यानी गुस्से को सही तरीके से संभालना…
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण देकर कहा– जहां बीजेपी जीती, वहीं नए वोटर जुड़े गया (बिहार)। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। “वोट चोरी” और “वोटर लिस्ट में हेरफेर” का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त समेत तीनों आयुक्तों को चेतावनी दी कि सरकार बदलने के बाद आयोग की भूमिका की गहन जांच होगी। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान पर हमला दरअसल भारत माता पर हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गया में आयोजित सभा के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र…
हनोल-दसउ में 26-27 अगस्त को जागड़ा पर्व, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर फोकस देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने 26-27 अगस्त को हनोल में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री ने सचिव पर्यटन, जिलाधिकारी, एसएसपी और एसडीएम चकराता से चर्चा कर पर्व से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आपूर्ति, भण्डारे, भीड़ प्रबंधन, पुलिस एवं परिवहन व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण और शौचालयों की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने…
देहरादून। दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश बर्तवाल को उनके उत्कृष्ट बहुआयामी योगदान के लिए प्रतिष्ठित वैश्विक स्थिरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 1 और 2 नवंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा। डॉ. बर्तवाल द्वारा शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और निर्धनों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों ने उन्हें स्कूल लीडर वर्ग में इस पुरस्कार के लिए योग्य बनाया है। उनकी पहल और नवाचारी विचारों ने न केवल छात्रों को सशक्त बनाया है, बल्कि समुदाय में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तराखंड से डॉ. दिनेश बर्तवाल…
देहरादून- सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंन्दिर धर्मपुर चौक देहरादून में आज षष्टम दिवस की कथा में आचार्य श्री नत्थी प्रसाद उनियाल जी द्वारा समस्त प्रभु भक्तों को कथा श्रवण कराई जिसने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोपियों की भावनाओं को देखते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपिया के संग रास रचना सिर्फ एक सांसारिक नृत्य का भाव बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन एक अदभुत मिलन, वहीं अन्य कथाओं में कथा वाचक ने बताया कि भगवान द्वारा कंस का उद्वार भी अधर्म का धर्म पर विजय होना है, कथा विश्राम में श्री कृष्ण रूकमणी के विवाह का उत्सव मनाया गया जिसके सुन्दर…
‘विकसित उत्तराखंड’ के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी- धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में प्रातः भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं से संवाद किया। सीएम ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप अपनी यात्रा व्यय का 5 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय उत्पादों की खरीदारी में अवश्य खर्च करें। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर…
