Author: Amit Thapliyal
परेड ग्राउंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय खेल दिवस पर रंगारंग समारोह खेल निदेशालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा देहरादून। 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी नगद इनाम धनराशि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के समारोह में प्रदान की जाएगी। इनके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों को कुल मिलाकर लगभग 22 करोड रुपए की धनराशि इस दिन वितरित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को खेल निदेशालय के सभागार में आयोजित बैठक में इस समारोह की तैयारी की समीक्षा की। बैठक के बाद खेल मंत्री…
सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की कुंभ 2027 के लिए विकास परियोजनाओं में सहयोग की मांग देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश, हरिद्वार और अन्य तीर्थ क्षेत्रों में आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के गंगा कॉरिडोर में HT/LT विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण और स्वचालन से जुड़े…
बिहार में मतदाता सूची विवाद पर सियासी तापमान बढ़ा बिहार। बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासी हंगामा बढ़ता जा रहा है। विपक्षी दल इस कदम को लेकर विरोध कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि वोटरों के नाम हटाए जा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं के साथ इस मुद्दे पर जमकर विरोध किया। वहीं, भाजपा ने स्पष्ट किया है कि देश का नागरिक नहीं होने वाले लोगों को मतदाता सूची से…
अगस्त का महीना है और मौसम का मिजाज बहुत ही बदलता रहा है। कभी तेज गर्मी, तो कभी अचानक हुई बारिश से वातावरण ठंडा हो जाता है। इस बदलाव का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। लोग अक्सर घमौरी, खुजली और छोटे-छोटे दानों जैसी समस्याओं से जूझते हैं। यदि सही समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप इन परेशानियों से राहत पा सकते हैं। 1. चंदन का लेप चंदन का पेस्ट त्वचा पर…
व्यक्ति ने पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांदी और परिसर में घुसने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत काबू पाया नई दिल्ली। संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। सुबह लगभग 6:30 बजे एक व्यक्ति पेड़ का सहारा लेकर दीवार फांद संसद भवन में घुस गया। आरोपी रेलभवन की ओर से दीवार पार कर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंचा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। सुरक्षा में पहले भी चूक के मामलेअगस्त…
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म अभिनेता के 50 साल लंबे शानदार फिल्मी सफर के सुनहरे अवसर पर दर्शकों के लिए खास तोहफा बनी। 15 अगस्त को रजनीकांत ने इंडस्ट्री में अपने 50 वर्ष पूरे किए और इसी खुशी को बड़े पर्दे पर ‘कुली’ की रिलीज से और खास बना दिया। दर्शकों ने भी इस मौके को सेलिब्रेट करते हुए फिल्म को भरपूर प्यार दिया। अब देखते हैं, आठवें दिन इसका प्रदर्शन कैसा रहा। धमाकेदार ओपनिंग ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की और पहले दिन लगभग…
सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आवारा कुत्तों से जुड़ी समस्याओं पर अहम आदेश जारी करते हुए 11 अगस्त के अपने पूर्व आदेश में संशोधन किया है। कोर्ट ने साफ किया है कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद आवारा कुत्तों को उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा, बशर्ते वे आक्रामक न हों और न ही रेबीज से संक्रमित हों। साथ ही अदालत ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक लगाते हुए नगर निगम को इसके लिए अलग स्थान तय करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम…
स्यानाचट्टी के घरों और होटलों में घुसा पानी, लोगों में दहशत स्यानाचट्टी। उत्तरकाशी जनपद में एक बार फिर कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। पहले धराली और अब स्यानाचट्टी क्षेत्र भारी मलबे और पत्थरों से प्रभावित हो रहा है। कुपड़ा खड्ड से लगातार मलबा और बोल्डर बहकर आने से यमुना नदी में बनी झील का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया है। इसके चलते स्यानाचट्टी के कई घरों और होटलों में पानी घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने स्यानाचट्टी, कुथनौर और खरादी क्षेत्र के सभी भवनों व होटलों को खाली…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में लोगों से किया संवाद, क्षेत्रीय विकास पर मांगे सुझाव
देहरादून- कल विधानसभा सत्र समाप्ति के बाद आज गैरसैंण से प्रस्थान से पूर्व स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव लिए। गैरसैंणवासियों के बीच बिताया गया यह पल सदैव स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी देहरादून। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी सितम्बर माह में होने वाले चिंतन शिविर कार्यक्रम के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में देशभर के विभिन्न राज्यों के ग्राम्य विकास विभाग से जुड़े मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-5 सितम्बर, 2025 को राजस्थान के उदयपुर में प्रस्तावित चिंतन शिविर के सफल…
