Author: Amit Thapliyal
भविष्य में अपना स्पेस स्टेशन बनाएगा भारत- पीएम मोदी नई दिल्ली। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला सहित गगनयान मिशन के अन्य अंतरिक्षयात्री और इसरो के प्रमुख वी. नारायणन मौजूद रहे। केंद्रीय विज्ञान एवं तकनीक मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए देशवासियों को दूसरे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की शुभकामनाएं दीं। अंतरिक्ष में भारत की लगातार उपलब्धियांप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष का अंतरिक्ष दिवस “आर्यभट्ट से गगनयान तक” की थीम पर आधारित है, जो भारत के…
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम किया, ट्रक चालक फरार, फैक्ट्री प्रबंधन से मांगी जवाबदेही पटना। बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और टेम्पो की सीधी टक्कर में 10 लोगों की जान चली गई। मृतकों में नौ महिलाएं और टेम्पो चालक शामिल हैं। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि टेम्पो पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सवार यात्री बुरी तरह फंस गए। टक्कर के बाद सड़क पर खून फैल गया…
सीएम ने जनप्रतिनिधियों से ली आपदा की जानकारी चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने के कारण मलबे में दबने से एक युवती के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उनके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की है। इस बीच मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गई हैं। बता दें कि थराली तहसील क्षेत्र के टूनरी गदेरे में शुक्रवार देर रात बादल फटने से…
सड़क मार्ग ठप, थराली-देवाल-नारायणबगड़ ब्लॉकों में स्कूल बंद सीएम धामी ने जताया दुख, स्थिति पर खुद रख रहे नजर चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बादल फटने से हालात भयावह हो गए। थराली तहसील के टूनरी गदेरा और आसपास के इलाकों में अचानक आए सैलाब ने तबाही मचा दी। थराली बाजार, कोटदीप, चेपड़ों और सागवाड़ा सहित कई जगहों पर मलबा भर गया। घरों और दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई वाहन मलबे में दब गए। राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरएफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से एसएसबी की टीमें रवाना हो चुकी हैं। स्थानीय…
गणेश जोशी ने अधिकारियों को सर्वेक्षण तेज करने और किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की समीक्षा की। बैठक में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाय। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि फसलों के नुकसान का नियमित रूप से सर्वेक्षण कर…
353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी उद्देश्य को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व को और गहराई से समझा। शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर…
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, टूटी नालियों और ओवरफ्लो हो रहे सीवर की गंभीर समस्याओं को लेकर लोक निर्माण कार्यालय निकट कारगी कबाड़ी बाजार धर्मपुर का घेराव, तालाबंदी कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ब्राह्मण वाला, दून यूनिवर्सिटी मार्ग, बंजारावाला, मथुरावाला, केदारपुर, दीपनगर और आईएसबीटी की आंतरिक सड़कों सहित कई वार्डों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन हालातों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन का जीवन संकट में है। वहीं टूटी नालियों और ओवरफ्लो सीवर…
पुस्तकालयों में महापुरुषों की जीवनी व मैगजीन भी अनिवार्य देहरादून: प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूल फर्नीचरयुक्त हो गए हैं और बच्चों को आधुनिक पठन-पाठन व खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रोजेक्ट के तहत 46 विद्यालयों में विद्युत संयोजन, 1248 विद्यालयों में व्हाइट बोर्ड, 348 में पानी की टंकी, 754 में मंकी नेट, 246 में झूले, 337 में बेबी स्लाइड, 46 में वॉलीबॉल कोर्ट, 109 में बैडमिंटन कोर्ट और 93 विद्यालयों में वॉल पेंटिंग कराई गई है। 39 प्राथमिक और 45 माध्यमिक विद्यालय फर्नीचरयुक्त किए गए हैं। हर कक्षा में एलईडी स्क्रीन लगाने की प्रक्रिया…
196 पदों पर ग्रेड पे सहित एसीपी लाभ प्रदान करने का आदेश जारी देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चिकित्सकों को बड़ी राहत और सौगात दी है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को अब एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उनके हितों का ध्यान…
तमिलनाडु की 26 वर्षीय शूटर ने 253.6 अंक के साथ रचा इतिहास नई दिल्ली। भारतीय शूटिंग स्टार एलावेनिल वालारिवान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने शुक्रवार को आयोजित 16वीं एशियाई चैंपियनशिप की महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एलावेनिल ने फाइनल में 253.6 अंक जुटाकर पहला स्थान हासिल किया। चीन की शिनलू पेंग (253) ने रजत और कोरिया की यूंजी क्वोन (231.2) ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भारत की एक और खिलाड़ी मेहुली घोष 208.9 अंकों के साथ चौथे स्थान…
