Author: Amit Thapliyal
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की कुलपति व कुलसचिव ने हरी झण्डी दिखाकर वाहनों को रवाना किया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में थराली, चमोली आपदा पीड़ितों को मिलेगा निःशुल्क उपचार श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुछ पाठ्यक्रर्मोंं में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने थराली (चमोली) आपदा प्रभावितों के लिए राहत एवम् खा़द्य सामग्री भेजी। सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. कुमुद सकलानी और रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने राहत सामग्री से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट…
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “हमारी डबल इंजन सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जाए और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं।” राज्यव्यापी अभियान की शुरुआतदेहरादून समेत हर जिले में पुलिस, एसटीएफ और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई चल रही है। ड्रग्स की तस्करी और खपत पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा…
देहरादून: उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गर्म होती दिख रही है। भाजपा संगठन और सरकार के भीतर कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ कर दी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की वरिष्ठ नेताओं से हालिया मुलाक़ातों ने नई चर्चाओं को जन्म दिया है। त्रिवेंद्र की मुलाक़ातें बनी चर्चा का विषय बीते दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ से शिष्टाचार भेंट की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन…
देहरादून: नशे के आदत वाले बेटों से परेशान मां ने डीएम से लगाई गुहार, डीएम ने लिया सख्त फैसला
गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई विधवा मां की गुहार पर डीएम ने दिखाई सख्ती देहरादून: भागीरथपुरम और बंजारावाला की रहने वाली विधवा विजयलक्ष्मी पंवार अपने दो बिगड़ैल बेटों से परेशान होकर सीधे जिलाधिकारी सविन बंसल के पास पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बेटे नशे के आदि हैं, बार-बार मारपीट करते हैं और पैसों की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की व्यथा सुनते ही डीएम ने थाना या कचहरी की लंबी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए, गुंडा एक्ट, 1970 की विशेष शक्तियों का प्रयोग किया। इसके…
बॉलीवुड के बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इस बार पुलिस वाले किरदार में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी एलान कर दिया है। सच्ची कहानी से प्रेरित फिल्मफिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। 2 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक आम पुलिस अधिकारी, कठिन और असंभव लगने वाले मामलों को अपनी हिम्मत और जुगाड़ से हल करता है। ट्रेलर में आपको एक्शन और कॉमेडी दोनों का तड़का देखने को मिलेगा। मनोज बाजपेयी बोले- प्रेरक…
सात वर्षीय सूरज सिंह घायल, ग्रामीणों में दहशत का माहौल पौड़ी गढ़वाल: जिले के सतपुली मल्ली क्षेत्र में देर रात गुलदार ने दहशत फैला दी। रविवार रात करीब 11:30 बजे गुलदार ने एक टैंट फाड़कर अंदर सो रहे सात वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। घायल बच्चे की पहचान सूरज सिंह (7 वर्ष), पुत्र तिलक सिंह, निवासी नेपाल के रूप में हुई है। हमले में बच्चे के हाथ पर गहरी चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र…
अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वह अहमदाबाद, मेहसाणा, गांधीनगर और पालनपुर समेत कई ज़िलों में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सोमवार शाम को पीएम मोदी अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बैटरी निर्माण और निर्यात की शुरुआतपीएम मोदी सोमवार सुबह अहमदाबाद जिले के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वह 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। यह परियोजना भारत को बैटरी निर्माण का हब बनाने…
देहरादून : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार की चर्चा गर्म है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोनों ने ही इसके संकेत दिए हैं। राज्य मंत्रिमंडल में इस समय पांच पद रिक्त हैं, जिनमें से चार लंबे समय से खाली हैं जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी नेतृत्व से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि हाईकमान की सहमति मिलते ही मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला…
देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम एक बार फिर से कहर बरपाने की तैयारी में है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। विभाग…
उत्तरकाशी: धराली के बाद हर्षिल घाटी में रविवार शाम को एक बार फिर तेलगाड नदी के उफान पर आने से हालात गंभीर हो गए। भारी बारिश के बाद नदी में अचानक बढ़े पानी और मलबे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए पूरे हर्षिल बाजार, जीएमवीएन गेस्ट हाउस, पुलिस थाना और नदी किनारे के सभी भवनों को खाली करा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेलगाड नदी में लगातार बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मलबा आने से भागीरथी नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने और झील का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ने का…
