Author: Amit Thapliyal
सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की शुरुआत धमाकेदार रही है। शो के केवल दो दिन में ही घर के अंदर झगड़े, रणनीति और बड़े ट्विस्ट देखने को मिल गए। पहले ही हफ्ते जहां नॉमिनेशन ने घरवालों की धड़कनें बढ़ा दीं, वहीं एक ऐसा एविक्शन सामने आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया। इस खेल में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब बेघर मानी जा रही कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को सीधे सीक्रेट रूम भेज दिया गया। सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट बिग बॉस ने पहले हफ्ते में ही कंटेस्टेंट्स को बड़ा झटका दिया। नॉमिनेशन टास्क में सभी घरवालों को खुलकर वह…
टीडीएस प्लांट से भारत बनेगा वैश्विक ईवी हब, 100 देशों को होंगे एक्सपोर्ट अहमदाबाद। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत की। यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत में बने इलेक्ट्रिक वाहन दुनिया के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान को बृहद स्तर पर संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को और अधिक सशक्त बनाया जाए। आवश्यकता अनुसार इसमें नए पदों का सृजन भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन ‘मानस’ – 1933 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन इस पर शिकायत दर्ज करा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण…
देहरादून: उत्तराखंड की वादियों में जब सावन-भाद्रपद के महीने में भक्ति और उल्लास का संगम होता है, तब उत्तराखंड की वादियों में बसे हनोल में जागड़ा पर्व का आयोजन देव-धर्म और लोकसंस्कृति को जीवंत कर देता है। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामूहिकता, लोक-नृत्य, लोक-संगीत और सांस्कृतिक धरोहर का भी अद्भुत उत्सव है। आइये जानते है इस पर्व की महत्ता और इससे जुडी कहानिया। जागड़ा पर्व क्या है? सबसे पहले यह जानना जरूरी है की है क्या। और इसे क्यों मनाया जाता है । बता दें की जागड़ा पर्व जौनसार-भाबर और उत्तरकाशी क्षेत्र का प्रमुख…
सनातन की आड़ में ठगी पर सीएम धामी का प्रहार देवभूमि में चल रहा अब तक का सबसे बड़ा अभियान देवभूमि की पवित्रता को चुनौती देने वालों पर सीएम धामी की सर्जिकल स्ट्राइक पहचान छिपाकर भावनाओं से खेलोगे तो जेल जाओगे- सीएम धामी देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि प्रदेशभर में बड़ी सफलता हासिल कर रहा है। यह व्यापक अभियान उन असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रहा है, जो अपनी पहचान छिपाकर सनातन संस्कृति की आड़ में ठगी और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़…
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी राहत शिविर में पीड़ितों से की मुलाकात
आपदा पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा, प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश चमोली/देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत व गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी ने कुलसारी (चमोली) में बनाये गये आपदा राहत शिविर का संयुक्त निरीक्षण किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये पीड़ितों से फीडबैक लिया और जिला प्रशासन को राहत कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत डॉ. रावत व बलूनी ने आपदाग्रस्त क्षेत्र चेपड़ों व राड़ीबगड़ पैदल…
हरिद्वार। माँ चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सेवा और समाजहित के कार्य ही उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। महंत भवानी नंदन गिरी ने कहा कि ट्रस्ट न केवल अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने और सामाजिक-धार्मिक सेवा में भी लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महंत ने बताया कि ट्रस्ट लंबे समय से जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने और मंदिर को शुचितापूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि, “माँ के मंदिर…
मुख्यमंत्री धामी की पहल पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने दी मंजूरी देहरादून। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के बीच हेली सेवा 30 सितंबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इस सेवा को मंजूरी देते हुए संचालन की जिम्मेदारी हैरिटेज एविएशन को सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार का आग्रह किया था। इसके बाद मंत्रालय ने न सिर्फ मुनस्यारी हेली सेवा को हरी झंडी दी, बल्कि संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन भी…
टांडा जंगल के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, परिवार पर टूटा कहर हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड पर टांडा जंगल के पास देर रात तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा निवासी एक परिवार सोमवार को रुद्रपुर अपनी रिश्तेदार से मिलने गया था। देर रात घर लौटते समय उनकी ऑल्टो कार टांडा जंगल के पास स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी…
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने मरीज़ों को बांटी मुफ्त दवाईयां ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से सोमवार को इकबालपुर निकट अमरपुर मोड़, पुहाना रोड पर एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 852 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाईयां बांटी गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर ईसीजी जाॅच, ब्लड शुगर एवम् ब्लड प्रेशर की जाॅचें भी निःशुल्क की गईं। ग्रामीणों ने अस्पताल की इस पहल पर अस्पताल के चेयरमैन…
