Author: Amit Thapliyal
सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ का दर्सक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, और अब नया पोस्टर सामने आने के बाद लोगों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। इस बार फिल्म में एक नई कलाकार शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई है, जो अपने खतरनाक और रहस्यमयी लुक के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा शिरोडकर निभाएंगी ‘शोभा’ का किरदार फिल्म के मेकर्स ने शिल्पा शिरोडकर का लुक रिलीज करते हुए उनके किरदार ‘शोभा’ के बारे में जानकारी दी। बताया गया है कि यह…
बीरगंज अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की दी चेतावनी बीरगंज। नेपाल के बीरगंज जिले में हैजा के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते से जिले में दर्ज किए गए मामलों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। बीरगंज जिला सीमावर्ती और लंबे समय से सूखे की समस्या से जूझ रहा है, जिसे हैजा फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है। मानसून में बढ़ती हैं बीमारियांनारायणी अस्पताल के डॉक्टर उदय नारायण सिंह के अनुसार, बीते शुक्रवार से हैजा…
20 स्कूलों के चैंपियन खिलाड़ियों को किया सम्मानित देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित राइजिंग स्टार कार्यक्रम में 20 स्कूलों के चैंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में किया गया था। कार्यक्रम में देहरादून शहर के कुल 20 स्कूलों के 80 खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खिलाड़ी पूरे समाज का आदर्श होता है और उसकी ख्याति की कोई सीमारेखा नहीं होती। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में बहुत तेजी के साथ खेल संस्कृति विकसित हो…
सुबह उठते ही अगर शरीर में जकड़न, पैरों में खिंचाव या पीठ में अकड़न महसूस होती है, तो यह केवल नींद की वजह नहीं बल्कि स्वास्थ्य का संकेत भी हो सकता है। अक्सर यह ब्लड सर्कुलेशन की कमी, मांसपेशियों की कमजोरी, जोड़ों की समस्या, बढ़ता वजन या उम्र के असर के कारण होता है। अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो भविष्य में आर्थराइटिस, कमर दर्द, सर्वाइकल या घुटनों की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। सही दिनचर्या और सरल व्यायाम से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सुबह उठते ही अचानक बिस्तर से न उठें,…
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में एक स्कूल बस के पलटने की खबर से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी। प्रशासन द्वारा घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।
रोजाना दो उड़ानों में 20 श्रद्धालु करेंगे हवाई धाम यात्रा देहरादून। बरसात का मौसम खत्म होते ही एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए हवाई मार्ग से धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर नियमित उड़ानें संचालित करेगा। प्रतिदिन दो उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जिनमें हर बार 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने इस यात्रा सीजन में 3 मई से ही दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू की थीं, लेकिन 18 जून से बरसात के कारण उड़ानें रोक दी गई…
ममता ने टीएमसीपी कार्यकर्ताओं को दी बधाई, बताया तृणमूल परिवार का मजबूत स्तंभ कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस पर युवाओं को अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कैसी भी परिस्थिति हो, अन्याय से समझौता नहीं करना चाहिए। ममता बनर्जी ने इस अवसर पर टीएमसीपी से जुड़े पुराने और नए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और प्रगति की लड़ाई का अहम हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि टीएमसीपी, तृणमूल परिवार का एक मजबूत स्तंभ है…
देशभर में बारिश का कहर: हिमाचल, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में तबाही, हजारों पर्यटक फंसे
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में जारी मूसलधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानों तक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव के कारण हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं। हिमाचल में आफत की बारिश: हाईवे बंद, 2 हजार से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन ठप है। बुधवार रात हुई मूसलधार बारिश के चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ। मंडी के बनाला इलाके में कुछ वाहन मलबे में दब गए हैं। कुल्लू,…
हादसे से इलाके में दहशत, नुकसान का आंकलन कर रही प्रशासनिक टीमें नैनीताल। नैनीताल नगर के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस (निर्माण वर्ष 1863) की ऊपरी मंजिल में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में इतिहासकार प्रो. अजय रावत की बहन 86 वर्षीय शांता बिष्ट की मौत हो गई। शांता बिष्ट अपने बेटे निखिल के साथ इस भवन में रह रही थीं। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मलबे से उनका शव बरामद किया। बुधवार रात लगभग 9:54 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अंदर…
मुख्य सचिव ने धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र सहित प्रदेश के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की
वैकल्पिक मार्ग बनाने, राहत व पुनर्वास कार्य तेज करने और आधुनिक तकनीक से सर्च ऑपरेशन चलाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र सहित प्रदेश के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सचिव आपदा एवं आयुक्त गढ़वाल से धराली में चल रहे राहत व रेस्टोरेशन कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग को प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अस्थायी झील में डूबे हिस्से के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य पैदल और वैकल्पिक मार्गों को भी…
