Author: Amit Thapliyal
राज्य आपातकालीन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को येलो अलर्ट के मद्देनजर सावधानी बरतने और संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के निर्देश दिए देहरादून। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने भारी बारिश को देखते हुए चेतावनी जारी की है। केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर 2 सितंबर तक येलो अलर्ट के मद्देनजर सावधानी बरतने और संभावित बाढ़ के खतरों से निपटने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन के अनुसार, आगामी 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है, जिससे जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,…
एक्शन और रोमांच के प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की फिल्म ‘बागी 4’ का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, खूनखराबा और थ्रिलिंग सीन देखने को मिल रहे हैं, जो दर्शकों को पहले मिनट से ही बांधकर रख देते हैं। इसके अंदाज और एक्शन की शैली कहीं न कहीं ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ जैसी फिल्मों की याद दिला रही है। खूबसूरत फिल्मी डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शनट्रेलर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है: “लव स्टोरी तो बहुत सुनी थीं, देखी थीं। लेकिन ऐसी एक्शन-पैक्ड लव स्टोरी पहली…
अभ्यर्थी psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं अपना परिणाम देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। UKPSC SI Cut Off 2025: देखें कैटेगरीवार कटऑफ पदनाम / कैटेगरी कटऑफ (Marks) उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) यूआर (UR) 205.66 यूआर / यूएफ 179.23 ईडब्ल्यूएस (EWS) 201.85 ईडब्ल्यूएस / यूएफ 179.22 ओबीसी (OBC) 198.80 ओबीसी / यूएफ 175.41 एससी (SC) 174.14 एससी / यूएफ…
13 अरब डॉलर से अधिक निवेश, मेक इन इंडिया से मेक फॉर द वर्ल्ड की ओर बढ़ा कदम नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री इशिबा के नेतृत्व में भारत-जापान संबंधों का नया दौर शुरू हुआ है। दोनों देशों की साझेदारी अब केवल ‘मेक इन इंडिया’ तक सीमित नहीं रही, बल्कि ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। बीते दो वर्षों में हुए 170 से अधिक समझौते और 13 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश इस भरोसे और मजबूत साझेदारी का प्रमाण हैं। भारत के उद्योगों में जापानी विश्वासजापान का निवेश भारत के…
कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मार्ग 24 घंटे से बंद, गांवों का संपर्क टूटा चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई नेशनल हाईवे और मोटर मार्ग मलबे व बोल्डरों के कारण बाधित हो गए हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गांवों का संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे पर गौचर-कमेड़ा के पास भारी मलबा आने से एक बस फंस गई, जिसके चलते हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। बीआरओ की टीम बोल्डरों को हटाने…
देहरादून: प्रदेश में इस बार मानसून का मिजाज कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 15 दिनों तक राज्य में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने जानकारी दी कि फिलहाल 5 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इस बार बारिश का स्तर औसतन मानसून सीजन से अधिक दर्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 1131.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश में औसतन…
मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन संस्था के बीच एल.ओ.आई पर हस्ताक्षर
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और जर्मन स्थित इनोवेशन हब राइन-माइन, के मध्य लेटर ऑफ इन्टेन्ट (एल.ओ.आई) पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उद्देश्य उत्तराखण्ड को कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी, नवाचार आधारित स्टार्टप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया…
आजकल हर उम्र के लोगों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की समस्या आम हो गई है। हाई ब्लड शुगर (डायबिटीज) केवल मीठा खाने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह शरीर में इंसुलिन हार्मोन की गड़बड़ी से जुड़ी गंभीर स्थिति है। अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह दिल, किडनी, आंखों और नसों तक को नुकसान पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को हर छह महीने में ब्लड शुगर की जांच अवश्य करानी चाहिए। इससे शुरुआती अवस्था में ही डायबिटीज का पता लगाकर इसे नियंत्रित किया जा…
नेशनल गेम्स व अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता सम्मानित मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों को डीबीटी किया दो योजनाओं का पैसा देहरादून। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड के खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा हुई। शुक्रवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक विजेताओं को नगद इनाम धनराशि वितरित की। इस अवसर पर 38वें राष्ट्रीय खेल, अन्य राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, वेटरन मास्टर प्रतियोगिता, सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता, अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के…
देहरादून। मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025, समारोह को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खेल और खेल भावना समाज को ऊर्जा, अनुशासन और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी स्टिक के जादू से पूरी दुनिया को भारत की खेल शक्ति से परिचित कराया। उन्होंने हिटलर तक को ये बता दिया कि देश भक्ति आखिर क्या होती है। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भी एक वैश्विक खेल शक्ति बन रहा…
