Author: Amit Thapliyal
शाह ने वोटर अधिकार यात्रा को बताया ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ सासाराम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान चलाएं। इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा नेता विनोद तावड़े, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, राज्य मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सिंह और पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह भी मौजूद रहे। अमित शाह ने राहुल गांधी की हाल की “वोटर अधिकार यात्रा” को कटघरे में खड़ा…
सीएम धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की
चमोली के घायल मरीजों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए। सीएम ने चमोली डीएम संदीप तिवारी से स्थिति की जानकारी लेकर गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र बहाल करने, आश्रय-भोजन-चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने…
सड़कों की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य सड़कों की तत्काल मरम्मत कर यातायात सामान्य बनाया जाए और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग एवं राहत शिविर स्थापित किए जाएं। सीएम ने कहा कि सभी विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति…
क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए देहरादून। मालदेवता क्षेत्र के किसनपुरी बांडावाली में नदी का रुख बदलने और अनधिकृत निर्माण के कारण करीब 150 मीटर सड़क पूरी तरह बह गई। इससे छह करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तुरंत उच्चस्तरीय जांच कराने और लोक निर्माण विभाग को नदी को चैनलाइज कर सड़क निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मालदेवता, खैरी धनौला, किसनपुरी बांडावाली और कोठालगेट के पुलों व सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड़कों…
पैरों में दर्द क्यों होता है? (Leg Pain Causes in Hindi) आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पैरों में दर्द आम समस्या बन गई है। अक्सर लोग इसे हल्का दर्द मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी का संकेत हो सकता है। पैरों में दर्द, सुन्नपन, झुनझुनी और कमजोरी कई बार गंभीर बीमारियों की ओर भी इशारा करता है। आइए जानते हैं पैरों में दर्द की वजह और उसके घरेलू उपाय। 1. विटामिन D की कमी हड्डियों और मसल्स को मजबूत रखने के लिए विटामिन D बेहद जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियों…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद अब दीपिका को ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी हटा दिया गया है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब दीपिका इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। वैजयंती मूवीज का बयान मेकर्स ने लिखा: “यह आधिकारिक घोषणा है कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का हिस्सा नहीं रहेंगी। गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का निर्णय लिया।…
नैनीताल: उत्तराखंड की नदियों में हो रहे अवैध खनन को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने स्पष्ट कहा कि खनन नियमावली और कोर्ट के पहले दिए आदेशों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। अदालत ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के भीतर एक मज़बूत (Robust) एक्शन प्लान तैयार कर पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट की सख्ती बागेश्वर में अवैध खनन पर स्वतः संज्ञान से दर्ज हुई जनहित याचिका और उससे जुड़ी अन्य याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि: नदियों से अवैध खनन और सीमावर्ती इलाकों से उपखनिजों की…
देहरादून। लंबे समय से लंबित पदोन्नति और तबादलों के मुद्दे पर बुधवार को राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रदेशभर से आए शिक्षक परेड ग्राउंड में एकत्र होकर मुख्यमंत्री आवास कूच करने निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला चौकी से आगे बढ़ने नहीं दिया, जिस पर शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। शिक्षक संघ का प्रदर्शन सुबह से ही शिक्षक परेड ग्राउंड में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए कनक चौक से बहल चौक पहुंचे। इसके बाद शिक्षक…
सहकारिता से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल, किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त ऋण देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य पर आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भारतीय सहकारी समिति लिमिटेड और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के मध्य समझौता ज्ञापन हुआ। इस समझौते ज्ञापन के माध्यम से न केवल बीज उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी बल्कि राज्य सहकारी समितियों और किसानों के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगा। दूसरा समझौता ज्ञापन…
शिक्षकों ने विभिन्न मांगें रखीं, सीएम ने समाधान का दिया आश्वासन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक…
