Author: Amit Thapliyal
हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज सैनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी नवनियुक्त मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र बुलाने पर फैसला लेना है, जो सोमवार या मंगलवार को आयोजित हो सकता है। कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा सत्र की तारीख तय की जाएगी, जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिससे राज्य की आगामी रणनीतियों और नीतियों पर भी चर्चा की संभावना है।
खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर काटा चालान हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक खोखे के अंदर मांस पकाने के मामले में तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने खोखा स्वामी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आए एक सिक्योरिटी गार्ड को भी डंडों से पीटा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा स्वामी को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग पर सर्वानंद गंगा घाट के सामने एक खोखे में मांस बनाने की जानकारी किसी ने तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े लोगों को दी। इसके बाद तीर्थ पुरोहित एकत्र होकर मौके पर…
प्रति व्यक्ति आय में हुआ 17 गुना इजाफा अर्थव्यवस्था ने लगाई लंबी छलांग देहरादून। चौबीस वर्षों की विकास यात्रा में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने लंबी छलांग लगाई है। आज अर्थव्यवस्था का आकार 24 गुना बढ़ा है। इसी प्रकार प्रति व्यक्ति आय 17 गुना बढ़ी है। इससे साफ है कि उत्तराखंड राज्य में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। दो दशक दस माह के कालखण्ड में तमाम उतार चढ़ावों का सामना करते हुए उत्तराखंड ने हार नहीं मानी है। पहाड़वासियों के पहाड़ जैसे हौसले ने विकास की रफ्तार धीमी नहीं पड़ने दी। आज राज्य की अर्थव्यवस्था (जीएसडीपी) लगातार सुधार…
अजीत द्विवेदी एक बार फिर सरकार की ओर से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई पर आधारित महंगाई दर के आंकड़े जारी हुए हैं और एक बार फिर कहा गया है कि खाने पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। जब भी महंगाई दर बढ़ती है तो लगभग हर बार यही कारण होता है कि खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ी हैं। इस बार जो आंकड़ा आया है यानी सितंबर, 2024 का उसमें कहा गया है कि खाने पीने की महंगाई दर 5.66 फीसदी से बढ़ कर 9.24 फीसदी हो गई। इसी…
पॉल्यूशन की वजह से कई राज्यों में आतिशबाजी पर गाइडलाइंस, झारखंड सरकार ने भी समय सीमा तय की
रांची। पटाखों के जलाने को लेकर पॉल्यूशन के चलते कई राज्यों में सख्त गाइडलाइंस लागू की गई हैं। दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने पर पूरी तरह से रोक है, जबकि कई अन्य राज्यों में केवल ग्रीन पटाखों के जलाने की अनुमति दी गई है। इसी क्रम में, झारखंड सरकार ने दिवाली, छठ और गुरु पर्व के अवसर पर आतिशबाजी के लिए समय सीमा निर्धारित की है। समय की सीमा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिवाली, छठ पूजा और गुरु पर्व पर केवल 2 घंटे आतिशबाजी की इजाजत दी है। वहीं, क्रिसमस और नववर्ष पर सिर्फ 35 मिनट का…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में सीआरपीएफ की एक गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 से अधिक जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम क्षेत्र में सीआरपीएफ की 181-एफ कंपनी के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक सड़क से फिसल गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। पिछले हादसे की याद यह हादसा उस घटना की…
बास्केटबॉल में नर्सिंग एवम् मैनेजमेंट की खिताबी जीत देवराज मैन ऑफ दि मैच चुने गए डॉन्ची एवम् आयुष कोठियाल प्लेयर ऑफ दि मैच चुने गए देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चैथ दिन क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नॉक आउट मुकाबलों में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल ऑफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सिटीजनशिप एक्ट (Citizenship Act) की धारा 6A की वैधता पर अपना फैसला सुनाते हुए इसे बरकरार रखा है। Chief Justice of India (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ का कहना है कि धारा 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करती है जो संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं और ठोस प्रावधानों के तहत आते हैं। धारा 6A का इतिहास और महत्व सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A को 1985 में असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए संशोधन के बाद जोड़ा गया था। इस समझौते के तहत भारत आने वाले लोगों की नागरिकता के लिए एक विशेष प्रावधान…
गूगल ने हाल ही में दावा किया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) साल 2028 तक भारत के आर्थिक विकास को तेज़ी से बढ़ावा देने के साथ-साथ 1 ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह आंकड़ा भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20 प्रतिशत है। बुधवार को गूगल की एक नई रिपोर्ट में कहा गया कि एआई भारत को एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभरने की क्षमता प्रदान करता है। रिपोर्ट के अनुसार, एआई का उपयोग कृषि, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है, जिससे इन क्षेत्रों…
लखनऊ: यूपी के मथुरा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि उनका समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही सीएम योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए…
