Author: Amit Thapliyal
जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की शुरुआत की
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपना चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में कदम उठाते हुए राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मंजूरी मिल गई। विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) गठबंधन ने जनता से जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वादा किया था, जिसे अब अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैबिनेट की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दुल्ला की अध्यक्षता में…
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब बस एक महीने का समय बचा है। नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) पहले ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर चुका है, वहीं, अब विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत भी सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वाम दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। INDIA गठबंधन में सीटों का बंटवारा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि JMM और कांग्रेस 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे, जबकि शेष 11 सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल और वाम दल…
पणजी: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव हर जगह देखे जा सकते हैं, और यह समाज के सबसे हाशिये पर रहने वाले वर्गों जैसे मछुआरों और किसानों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है। उन्होंने यह बात गोवा के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई की पुस्तक ‘भारत के पारंपरिक वृक्ष’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कही। CJI ने कहा कि राज्य और नागरिकों को मिलकर पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और सुधार के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन केवल समृद्ध वर्गों को नहीं, बल्कि सबसे अधिक हाशिये पर रहने…
देहरादून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उपाध्यक्ष नीति आयोग सुमन बेरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में किए गए अभिनव प्रयासों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी । इसके साथ ही मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आयोग के समक्ष उत्तराखंड राज्य की विशेष परिस्थितियों के संदर्भ में अपेक्षित बिंदुओं को रखा । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी SDG India Index 2023-24 में उत्तराखण्ड राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । राज्य के जल स्रोतों एवं नदियों के पुनर्जीवीकरण हेतु SARRA (Spring and River Rejuventation Authority)…
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में शनिवार को विवादित माने जाने वाले ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 26 सितंबर, 2024 को बजरंग दल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। बजरंग दल के आरोप बजरंग दल का आरोप था कि रेस्टोरेंट के मालिक, मुबीन अहमद, जो मुस्लिम हैं, उन्होंने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू बनकर इस रेस्टोरेंट को सालों से चला रहे थे। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाने के नाम पर नॉनवेज परोसा जा रहा था, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही…
बम धमकी की फर्जी कॉल्स से हवाई सेवाएं प्रभावित: 50 से अधिक कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों को किया परेशान
पिछले एक सप्ताह से लगातार विमानों को बम ब्लास्ट की फर्जी धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस हफ्ते लगभग 50 फर्जी धमकी भरी कॉल्स ने सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को भी पांच अकासा एयर और पांच इंडिगो फ्लाइट्स को बम धमाकों की धमकी मिली है। बीते 24 घंटों में 11 विमानों को धमकी मिलने से दिल्ली सहित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर हंगामा मचा हुआ है। दिल्ली-लंदन विस्तारा उड़ान को जर्मनी की ओर मोड़ा गया शनिवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा फ्लाइट (यूके 17) को बम धमकी मिलने के बाद जर्मनी…
दिल्ली हाफ मैराथन: DMRC ने मेट्रो सेवाओं के समय में किया बदलाव, प्रतिभागियों के लिए विशेष इंतजाम
इस रविवार, 20 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हाफ मैराथन रेस का आयोजन होने जा रहा है। इसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मैराथन प्रतिभागियों के लिए मेट्रो सेवाओं की शुरुआत जल्दी करने की घोषणा की है। ग्रे लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली की सभी मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सुबह 3:15 बजे से शुरू होंगी। सुबह 3:15 से 4 बजे तक मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जबकि 6 बजे तक यह 20 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इसके बाद मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय पर उपलब्ध होंगी। यह कदम…
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महाराजगंज कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने 26 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल 87 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले बृहस्पतिवार तक पुलिस ने राम गोपाल मिश्र हत्याकांड के छह आरोपियों सहित 61 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें पुलिस मुठभेड़ में घायल सरफराज और तालिम भी शामिल हैं। शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांति से संपन्न हुई। बहराइच शहर में धार्मिक जुलूस भी निकले, जिससे अमन-चैन लौटने की उम्मीदें बढ़ी हैं। हालांकि, महाराजगंज…
पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने का अनुरोध राज्य के सामरिक महत्व को देखते हुए नीति बने-सीएम नीति आयोग के उपाध्यक्ष से आपदा, वनाग्नि, राज्य की फ्लोटिंग आबादी के दृष्टिगत विशेष सहयोग की अपेक्षा की नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने एस.डी.जी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमत्री को दी बधाई राज्य की प्रमुख चुनौतियों पर हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी के साथ राज्य से जुड़े अहम विषयों पर बैठक की। मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के…
नई तकनीक की जानकारी का राज्य को मिलेगा लाभ- टम्टा “स्टील सेतु के डिजायन, निर्माण एवं रख रखाव” पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ देहरादून। उत्तराखंड के विकास में बुनियादी ढांचे का विकास करना एक बड़ी चुनौती है। प्रदेश में तेजी से बढ़ते आवागमन और बेहतर संपर्क मार्ग हेतु स्टील सेतु का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पारंपरिक पुलों की तुलना में यह पुल कम समय में तैयार हो जाते हैं और आपातकालीन स्थितियों में बहुत लाभकारी हैं। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को हरिद्वार-बाईपास…
