Author: Amit Thapliyal
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, आंदोलन को दबाने की नाकाम कोशिशें भी सामने आ रही हैं। नेपाली फार्म पर अचानक पहुंचे सैकड़ों छात्र देहरादून और हरिद्वार के बीच नेपाली फार्म पर चल रहे आंदोलन के दौरान अचानक कई बसों में भरकर सैकड़ों छात्र पहुंचे। पहले तो उन्होंने पेपर का रिजल्ट जल्दी जारी करने की मांग की, लेकिन कुछ देर बाद कहा कि उन्हें बिना बताए यहां लाया गया। इनमें…
लेह। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को हिंसक हो गया। लेह में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 30 पुलिस और सीआरपीएफ जवान भी शामिल हैं। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने भाजपा कार्यालय और लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (LAHDC) के दफ्तर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। करीब एक दर्जन वाहनों को भी आग के हवाले किया गया। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों…
आपदा में घर बहा, फिर भी पूरी हुई बेटी की शादी गोपेश्वर। आपदा ने सब कुछ छीन लिया, लेकिन हौंसला और रिश्तों का साथ किसी भी मुश्किल को आसान बना देता है। मोक्ष गदेरे की बाढ़ में मकान और शादी का सामान बह जाने के बाद भी सेरा गांव के महिपाल सिंह गुसांई ने बुधवार को अपनी बेटी नीमा का विवाह गोपेश्वर के एक बरातघर में संपन्न कराया। आपदा का दर्द और बिटिया की विदाई गांव के आपदा प्रभावित लोग और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए और बेटी नीमा को विदा किया। इस दौरान वहां मौजूद हर बराती की आंखें…
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से भारत को मिली बड़ी जीत दुबई। एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19.3 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार पारी खेली जबकि हार्दिक पंड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन जोड़कर टीम…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रातः 07 बजे हैप्पी एन्क्लेव कैनाल रोड पर बरसात और भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। निरीक्षण के उपरांत मंत्री जोशी ने दूरभाष के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और सड़क के पुनर्निर्माण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, अमित कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्राधिकरण की मंजूरी के बिना जो भी निर्माण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी- बंशीधर तिवारी देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्रांतर्गत अवैध निर्माणों और प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी रखी है। इस दौरान कई बहुमंजिला निर्माणों को सील कर दिया गया। प्राधिकरण का यह कदम शहर में शहरी नियोजन और सुरक्षित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। एमडीडीए की यह कार्रवाई शहर में अवैध निर्माणों और प्लाटिंग की घटनाओं को रोकने, नियमों का पालन सुनिश्चित करने और शहरी विकास को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी…
PM-ABHIM मिशन के तहत केंद्र सरकार ने दी मंज़ूरी, स्वास्थ्य आपदाओं में समयबद्ध कार्रवाई होगी संभव देहरादून। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM-ABHIM) के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार से बड़ा तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य में हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (HEOC) की स्थापना को मंज़ूरी प्रदान की है। यह सेंटर स्वास्थ्य आपदाओं के समय राज्य की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया जा रहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि HEOC के संचालन के लिए कुल नौ संविदा पदों को स्वीकृति दी…
मुख्यमंत्री धामी ने दुकानदारों और नागरिकों से की स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर स्वदेशी उत्पादों के लाभ एवं नई कर दरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम है। इससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि दैनिक जीवन में अधिक से…
उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन की बैठक में बिजनेस डेवलपमेंट प्लान पर जोर देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में द्वीप नगर स्थित यूसीएफ सदन में उत्तराखंड प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन संचालक मंडल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत यूनियन के नवनिर्मित मुख्यालय कार्यालय के विधिवत उद्घाटन से हुई, जिसे सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्पष्ट कहा कि “यूनियन को 100 दिनों के भीतर अपने काम का ठोस परिणाम दिखाना होगा। बिजनेस…
दूध, मिठाई और मसालों की गुणवत्ता की होगी सघन जांच देहरादून। त्योहारी सीजन के मौके पर उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर में मिलावटखोरी के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत सभी जिलों में विभागीय टीम खाद्य वस्तुओं के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच करेगी। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि दूध, घी, मिठाई, मसाले, आटा, मैदा, बेसन, सूखे मेवे और कुट्टू का आटा जैसे प्रमुख उत्पादों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्माण इकाइयों, थोक और रिटेल विक्रेताओं से लिए गए नमूनों…
