Author: Amit Thapliyal
पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले ही दिन तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये
पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फैंस की भारी उत्सुकता और अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ जैसी बड़ी टक्कर के बावजूद, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत की। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई प्रीमियर और पेड शो के जरिए फिल्म ने पहले ही दिन 20.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आंकड़ों के मुताबिक भारत में फिल्म ने लगभग 70 करोड़ रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 90.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तुलना के लिए, ‘जॉली एलएलबी 3’ सातवें दिन भी…
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान को नेताओं ने किया याद नई दिल्ली। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। वे एक साधारण परिवार से उठकर देश के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में शामिल हुए और बाद में सार्वजनिक जीवन में अपनी छाप छोड़ी। पीएम मोदी ने किया…
देहरादून: आपदा के एक सप्ताह बाद भी जिले का पर्यटन कारोबार पटरी पर नहीं लौट सका है। मसूरी, सहस्रधारा, ऋषिकेश और चकराता जैसे प्रमुख स्थलों पर होटलों की ऑक्यूपेंसी 10% से कम हो गई है। नदियों के किनारे बने होटल, कैफे और दुकानें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। व्यवसायियों ने भारी डिस्काउंट देकर बुकिंग बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पर्यटक अभी यहां आने से कतरा रहे हैं। मसूरी और देहरादून के होटलों में 50-60% तक छूट दी जा रही है, वहीं ऋषिकेश में कमरे 500-1000 रुपये तक मिल रहे हैं। बावजूद इसके कारोबारियों को स्टाफ की तनख्वाह और बिजली…
धीमी रफ्तार पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को लगाई फटकार, समय पर निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाई और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो जनहित से सीधा जुड़ा है। ऐसे विकास कार्यों में लापरवाही या देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके स्थलीय निरीक्षण से…
मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाती है तो पूरी भर्ती प्रक्रिया वर्षों तक अटक सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार पारदर्शी भर्तियों के पक्ष में है और युवाओं के हितों को देखते हुए परीक्षाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। एससीईआरटी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में कुछ लोग बार-बार पेपर लीक का मुद्दा उठाकर भर्तियों को बदनाम करने और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की…
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रश्नपत्र प्रकरण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि यह पेपर लीक नहीं, बल्कि नकल का मामला है। मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को देहरादून में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में पहली बार इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर बोले। उन्होंने कहा—“पेपर लीक तब माना जाता, जब प्रश्नपत्र सुबह 9 या 10 बजे बाहर आ जाता। यहां मामला 10:30–10:45 बजे का है। इसलिए इसे पेपर लीक कहना सही नहीं है। यह नकल का प्रकरण है और इसके खिलाफ हमने कानून बनाया है। इस मामले में…
जिलाधिकारी सविन बंसल ने किमाड़ी–भीतरली कंडरियाणा का दौरा किया देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल आपदा प्रभावित दूरस्थ किमाड़ी–भीतरली कंडरियाणा पहुंचे। गाढ़-गदेरे और दुर्गम पैदल मार्ग पार कर डीएम ने प्रभावितों की पीड़ा साझा की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाए बिना प्रशासन चैन से नहीं बैठेगा।” डीएम ने खेत-खलिहान, भवन, सड़क, पुलिया, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को दो दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तहसीलदार समेत वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्र में ही कैंप कर राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की निगरानी करने को कहा गया। ग्रामीणों ने बताया कि अतिवृष्टि से कृषि भूमि, गौशालाएं,…
मुख्यालय सेंट्रल कमांड के तत्वावधान में 28 सितम्बर को पूर्व सैनिक संपर्क रैली का आयोजन रानीखेत। कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, रानीखेत द्वारा मुख्यालय सेंट्रल कमांड के तत्वावधान में एक भव्य पूर्व सैनिक संपर्क रैली का आयोजन 28 सितम्बर 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह रैली सोमनाथ ग्राउंड, रानीखेत में प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होगी। यह आयोजन राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने तथा उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस रैली में…
पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए अब सफर होगा आसान, 1 अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा
सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन और स्थानीय लोगों को मिलेगा हवाई सेवा का लाभ देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए अब सफर आसान होने वाला है। उड़ान योजना के तहत 1 अक्तूबर से इन रूट्स पर हेली सेवा शुरू की जाएगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने संचालन की तैयारियों को तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से प्रदेश में हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया था। इस प्रयास के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी…
परीक्षा केंद्र से बाहर गया प्रश्नपत्र हरिद्वार: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा एक बार फिर विवादों में है। हरिद्वार जिले में आयोजित परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र से बाहर भेजे जाने का मामला सामने आया। इस गंभीर लापरवाही पर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मी और असिस्टेंट प्रोफेसर कार्रवाई की जद में आए लोगों में दो पुलिसकर्मी और एक असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार कांस्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन इन सभी को परीक्षा केंद्र आदर्श…
