Author: Amit Thapliyal
नई दिल्ली। इस दिवाली सीजन, जियो भारत के 2G यूजर्स की जिंदगी में रोशनी लाने के लिए लेकर आया है खास जियोभारत दिवाली धमाका ऑफर। इस सीमित समय के ऑफर में जियोभारत 4G फोन, जो अब तक 999 रुपये में उपलब्ध था, अब सभी यूजर्स के लिए केवल 699 रुपये की विशेष कीमत पर मिलेगा। इसके साथ ही, मात्र 123 रुपये के मासिक प्लान में जियोभारत यूजर्स को मिलेंगे अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स 14GB डेटा प्रति माह 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल्स फिल्म प्रीमियर और नवीनतम मूवीज वीडियो शोज लाइव स्पोर्ट्स और हाइलाइट्स (जियोसिनेमा पर) डिजिटल पेमेंट्स का लाभ, QR कोड…
नई दिल्ली: उत्तर रेलवे ने यात्रियों को अपने गृहनगर में परिवार के साथ त्यौहार मनाने में मदद करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 3,144 विशेष रेलगाड़ियों की यात्रा की योजना बनाई है, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, “उत्तर रेलवे ने 01.10.2024 से 30.11.2024 तक 3,144 यात्रा की योजना बनाई है। इनमें से लगभग 85% विशेष ट्रेनें पूर्व दिशा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों के लिए होंगी।” वर्मा ने कहा, “दिवाली और छठ के दौरान, 26 अक्टूबर…
ठाणे। पुलिस ने नवी मुंबई के वाशी में एक 45 वर्षीय व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का वादा कर 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अगस्त 2022 में पीड़ित से संपर्क किया और उसे विश्वास दिलाया कि वे एक फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पीड़ित से कहा कि वे उसके लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिलवा देंगे। विश्वास में आने के बाद पीड़ित ने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 15 लाख रुपये देने को कहा, जिसे उसने चुका दिया। पुलिस अधिकारी ने…
नई दिल्ली: केंद्र द्वारा किए गए एक बड़े नौकरशाही फेरबदल में, विभिन्न सरकारी विभागों में 29 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति की गई है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस), भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियर सेवा (आईआरएसईई), भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा (आईएएंडएएस), और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों को इन प्रमुख संयुक्त सचिव (जेएस) स्तर के पदों पर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, आईडीएएस अधिकारी प्रवीण कुमार राय और राकेश कुमार पांडे, और आईआरएसईई अधिकारी राजेश गुप्ता को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में…
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को यहां अपनी जर्मन समकक्ष एनालेना बारबॉक के साथ कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर “व्यापक चर्चा” की। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने जर्मन वाइस चांसलर और आर्थिक मामलों और जलवायु कार्रवाई मंत्री रॉबर्ट हेबेक के साथ भी “अच्छी बातचीत” की। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने 7वीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) बैठक को “सफल” बताया। उन्होंने कई पोस्ट में बारबॉक और हेबेक के साथ अपनी अलग-अलग बैठकों की तस्वीरें भी साझा कीं। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की तीन दिवसीय भारत यात्रा के तहत जर्मन वाइस चांसलर और विदेश मंत्री भारत…
शासन और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच नियमित समन्वय जरूरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों में ठोस पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड युवा राज्य है। राज्य के समग्र विकास के लिए हम सबको नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालयों से संबंधित मामलों में कार्यवाही में तेजी लाने के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैरवी मजबूती के साथ हो। राज्य की विकास यात्रा में सबको सहयात्री…
सांप्रदायिक सौहार्द,छात्र संघ चुनाव,उपनल कर्मचारियों व अशासकीय महाविद्यालय से जुड़े मुद्दे उठाये प्रमुख मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वाशन-धस्माना देहरादून। उत्तराखंड राज्य की चार ज्वलंत प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर लगातार बिगाड़े जा रहे सांप्रदायिक सौहार्द समेत अन्य मसले उठाये। धस्माना ने छात्र संघ चुनाव,उपनल कर्मचारियों व अशासकीय महाविद्यालय से जुड़े मुद्दे के हल की मांग की। धस्माना ने मुख्यमंत्री से कहा कि वे पूरे राज्य के सीएम हैं और राज्य में रहने वाले प्रत्येक नागरिक…
‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन
पुष्पा 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म से जुड़ी छोटी सी छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और फिल्म निर्माता सुकुमार फिल्म की शूटिंग तय समय पर खत्म करने के लिए काफी तेजी से काम कर रहे हैं। पुष्पा 2 का प्रचार शुरू करने की भी तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। वहीं, इस बीच अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पहले ही फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। अब एक बार फिर ऐसे संभावनाएं लग रही हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म…
देहरादून। प्रदेश के पुनर्गठन मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पुनर्गठन विभाग तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से विभाजित होने के पश्चात से ही उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश के बीच परिसम्मपत्तियों के बंटवारे को लेकर बातचीत तथा बैठकें समय-समय पर आयोजित की जाती रही हैं। इसी कड़ी में आज भी परिसम्मपत्तियों को लेकर पुनर्गठन से जुड़े हुए सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। पुनर्गठन मंत्री ने कहा कि मुख्यतः वन, सिंचाई, ऊर्जा और सहकारिता विभाग से संबंधित परिसम्मपत्तियों के संबंध में…
ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर महायुति गठबंधन राज्य में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी। पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने बताया कि उनकी पार्टी – शिवसेना – जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। इस हफ्ते की शुरुआत में पार्टी ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री को ठाणे शहर की कोपरी-पांचपाखड़ी सीट से और आधे दर्जन से अधिक कैबिनेट सदस्यों को उनके संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों से…
