Author: Amit Thapliyal

मुख्यमंत्री धामी ने गढ़ी कैंट बाजार में व्यापारियों से की जीएसटी पर चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट बाज़ार पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आमजन से जीएसटी पर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से नए जी.एस.टी. स्लैब पर सुझाव व फीडबैक लिया और उनसे आग्रह किया कि वे आम जनता को घटे हुए जी.एस.टी. दरों की जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं पर जी.एस.टी. दरों में कमी की है। “नेक्स्ट जनरेशन जी.एस.टी” की यह…

Read More

कालसी ब्लॉक में 29 सितम्बर को बहुउद्देशीय शिविर अटल आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य जांच समेत अनेक सेवाएं एक ही स्थान पर देहरादून। जनता की सुविधाओं और समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विकासखंड कालसी के ग्राम उटैल स्थित बैसोगिलानी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि शिविर में जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे और विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड, यूडीआईडी, दिव्यांग प्रमाण…

Read More

जम्मू-कश्मीर से पहली बार किसी खिलाड़ी को मिला यह पद, रॉजर बिन्नी की लेंगे जगह नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व क्रिकेटर और अनुभवी बल्लेबाज मिथुन मनहास को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस ऐतिहासिक पल को साझा किया और मनहास को बधाई दी। यह पहली बार है जब जम्मू-कश्मीर से कोई खिलाड़ी बीसीसीआई अध्यक्ष पद तक पहुंचा है। क्रिकेट करियर 45 वर्षीय मनहास ने 1997-98 से लेकर 2016-17 तक घरेलू क्रिकेट में लंबा करियर खेला। उन्होंने दिल्ली टीम से 157 फर्स्ट…

Read More

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान, सभी सकुशल घर पहुंचे देहरादून। भद्रराज मंदिर की ओर ट्रैकिंग पर निकले कुछ युवक-युवतियां शनिवार देर रात रास्ता भटक गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उन्हें सकुशल घर भेज दिया गया। ऐसे चला रेस्क्यू सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मंदिर क्षेत्र में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में सभी युवक-युवतियों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। रेस्क्यू किए गए युवक-युवतियां पंकज कुमार (23) पुत्र आसाराम, निवासी रतनपुर चौकी नयागांव, थाना पटेल नगर, देहरादून उज्जवल पांडे…

Read More

नई दिल्ली/आगरा: दिल्ली पुलिस ने 17 छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे फर्जी बाबा चैतन्यानंद सरस्वती को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले आरोपी बाबा असल में फर्जी दस्तावेजों और पहचान के सहारे न सिर्फ महिलाओं को गुमराह करता था, बल्कि सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ा बताकर रुतबा भी झाड़ता था। दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को आगरा से दिल्ली ला चुकी है, आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्या है पूरा मामला? दिल्ली के वसंत कुंज स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में…

Read More

पर्यटकों को अनछुए स्थलों तक पहुंचाने और युवाओं को रोजगार देने की पहल देहरादून। उत्तराखंड आने वाले पर्यटक अब यहां की खूबसूरत वादियों और अनछुए स्थलों की गहराई से जानकारी ले सकेंगे। पर्यटन विभाग इसके लिए प्रदेशभर में 500 नेचर गाइड तैयार कर रहा है। 15 दिन का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद केंद्र सरकार के अधीन पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल इन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करेगी। रोजगार और पर्यटन, दोनों को बढ़ावा पर्यटन विभाग का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ पर्यटकों को सही मार्गदर्शन मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। विभाग…

Read More

अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला एम.डी.डी.ए. का बुलडोज़र देहरादून। शहर और आसपास अवैध प्लॉटिंग एवं अनधिकृत निर्माण करने वालों के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। शनिवार को प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दर्जनों बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया और कई व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। एम.डी.डी.ए. उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर को अव्यवस्थित और अवैध तरीके से फैलने नहीं दिया जाएगा। नियम विरुद्ध निर्माण और प्लॉटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जनता को भी संदेश दिया कि वे किसी…

Read More

5 अक्तूबर को होगी सहकारी निरीक्षक व एडीओ सहकारिता भर्ती परीक्षा देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फंसी भर्ती प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है, लेकिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) अब अगली परीक्षा को लेकर सक्रिय हो गया है। आगामी 5 अक्तूबर को सहकारी समितियों में सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) के 45 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। केवल देहरादून और नैनीताल में परीक्षा अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण परीक्षा केवल देहरादून और नैनीताल के केंद्रों पर होगी। आयोग ने दोनों जिलों के डीएम को पत्र भेजकर केंद्रों की सख्त जांच…

Read More

डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम विश्व हृदय दिवस पर कार्डियोलॉजी विभाग का जनजागरूकता अभियान  सैकड़ों डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ हुए जनजागरूकता रैली में शामिल देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग ने रविवार को भव्य साइक्लोथॉन और वॉकथॉन का आयोजन किया। डोन्ट मिस ए बीट रही कार्यक्रम की थीम इस अभियान में अस्पताल के सैकड़ों डॉक्टरों और हेल्थ स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में स्लोगन लिखी पट्टियाँ लिए प्रतिभागियों ने लोगों को हृदय रोगों की रोकथाम, बचाव और समय पर उपचार के महत्व का संदेश दिया।…

Read More

एक से अधिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने संबंधी आयोग का स्पष्टीकरण असंवैधानिक करार देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने आयोग की याचिका खारिज करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी भी उम्मीदवार का नाम एक से अधिक मतदाता सूचियों में दर्ज नहीं होना चाहिए और आयोग का स्पष्टीकरण कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। आयोग का तर्क और हाईकोर्ट का फैसला निर्वाचन आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा था कि यदि किसी प्रत्याशी का नाम एक से अधिक ग्राम पंचायतों…

Read More