Author: Amit Thapliyal
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे का बैग चेकिंग पर बयान, किरीट सोमैया ने किया पलटवार
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और 20 नवंबर को राज्य के सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे एक नए विवाद में फंस गए हैं। उद्धव ठाकरे ने यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर अपने बैग की जांच किए जाने को लेकर आपत्ति जताई और सवाल उठाया कि क्या कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई है। उद्धव ठाकरे ने कहा, “मेरे बैग की जांच की जा रही है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन…
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की दीं शुभकामनाएं बदरीनाथ धाम के परिक्रमा स्थल में जलाए जाएंगे 101 दीये हरिद्वार। पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गए लोक पर्व इगास (बूढ़ी दिवाली) को लेकर पूरे उत्तराखंड में उत्साह है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों का अपने पैतृक गांवों में इगास मनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परंपरा देवभूमि की पहचान है। किसी…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक और आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा दो दिन में कराने के निर्णय पर प्रतियोगी छात्रों का विरोध जारी है। छात्रों का कहना है कि पर्याप्त परीक्षा केंद्र न मिलने के कारण परीक्षा दो दिन कराने और नॉर्मलाइजेशन लागू करने की मजबूरी है, तो इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। इस मामले पर आयोग के प्रवक्ता ने परीक्षाओं के आयोजन पर स्पष्टीकरण दिया है। यूपीपीएससी का जवाब: गड़बड़ियों को रोकने के लिए कदम आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सत्यता और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित…
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम ने उगले कई राज, भीड़ में घूमता रहा डेढ़ घंटे
बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिव ने एसटीएफ और मुंबई पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 25 साल से कम उम्र के शिवकुमार ने बताया कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने के बाद वह डेढ़ घंटे तक घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहा था। इस वारदात में बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां लगी थीं, जो शिवकुमार ने चलाई थीं। वारदात के बाद शिवकुमार ने पिस्टल फेंक दी और टीशर्ट बदलकर वहीं पर मौजूद रहा, जबकि उसके दो साथी उसी समय पकड़े गए थे। बॉलीवुड में दहशत फैलाकर गुंडा टैक्स वसूली…
उत्तर प्रदेश। योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के तर्ज पर एक नया नारा सामने आया है – ‘न बटेंगे न हटेंगे’। यह नारा किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है, बल्कि यूपीपीसीएस, आरओ, एआरओ परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन से उभरा है। परीक्षा को लेकर हो रहे बदलावों और लगातार तारीखों में देरी के चलते छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। विधानसभा उपचुनाव पर पड़ सकता है असर जहां एक ओर हजारों की संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यूपी में 20 नवंबर को विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनाव होने हैं। छात्रों के…
चिमुर (महाराष्ट्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के चिमुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ की यह मानसिकता हमेशा से रही है कि उनका जन्म देश पर शासन करने के लिए हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया।” प्रधानमंत्री ने 1980 के दशक में जब राजीव गांधी…
राहुल गांधी की चिखली रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द, किसानों से संवाद का था कार्यक्रम
महाराष्ट्र। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंगलवार को बुलढाणा जिले के चिखली में होने वाली चुनावी रैली विमान में तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इस रैली का आयोजन कांग्रेस उम्मीदवार राहुल बोंद्रे के समर्थन में किया गया था, जिसमें राहुल गांधी सोयाबीन और कपास किसानों से संवाद करने वाले थे। राहुल गांधी ने इस रैली के रद्द होने की जानकारी एक वीडियो संदेश के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, “मुझे आज चिखली आना था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुझे सोयाबीन और कपास उत्पादक…
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर पहुंचे और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। उनके साथ रामपुर के सांसद मोहिब्बुल्लाह भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने आजम खान की पत्नी तजीन फात्मा से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा आजम खान के साथ है और उनकी लड़ाई में पूरी ताकत से आगे रहेगी। उन्होंने रामपुर की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक भाजपा को लखनऊ से नहीं हटाया जाता। आजम खान के परिवार पर…
उत्तर प्रदेश। अगले साल 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन को सुरक्षित बनाने के लिए जल पुलिस, पीएसी, स्वास्थ्य कर्मियों, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मिलकर काम कर रही हैं। 700 नावों पर 24 घंटे तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मी महाकुंभ के दौरान 220 हाईटेक डीप डाइवर समेत एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के सुरक्षाकर्मी 700 नावों पर सवार रहेंगे। ये टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, देश-विदेश से आने वाले…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने और निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को ‘बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर बाद में काट देते हैं।’ दो चुनावी रैलियों में खरगे ने मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर ‘अदाणी-अंबानी’ के साथ मिलकर सरकार चलाने का भी आरोप लगाया। योगी पर ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ का आरोप खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी’ में विश्वास रखते हैं। उन्होंने…
