Author: Amit Thapliyal

भविष्य में होने वाली परीक्षाओं पर लिया जा सकता है बड़ा निर्णय देहरादून। स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले की सीबीआई जांच के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आगामी परीक्षाओं को लेकर रणनीति बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को आयोग अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे होने वाली परीक्षाओं पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 5 अक्तूबर को सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 12 अक्तूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 और प्राविधिक…

Read More

सीएम धामी बोले—युवाओं के सपनों और मेहनत से कोई समझौता नहीं, सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ खड़ी है छात्रों के साथ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। सोमवार दोपहर बाद सीएम धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां सीएम ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद…

Read More

सोमेश्वर में किया ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमेश्वर। सोमेश्वर में सोमवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने की। मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है। रेखा आर्या ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी…

Read More

Karur rally tragedy & Vijay: तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तब और बढ़ गई जब अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़ से 40 लोगों की मौत हो गई। अब इस हादसे को लेकर विजय विपक्ष और छात्रों के निशाने पर आ गए हैं। क्या है मामला? 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर ज़िले में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख और अभिनेता विजय की एक रैली के दौरान भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां एक तरफ विजय ने मृतकों के परिजनों…

Read More

दो अक्टूबर को मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान तिथि का ऐलान किया जाएगा चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि इस साल दो अक्टूबर, विजयदशमी को निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा, जिसमें पंचांग गणना और धर्माचार्यों की उपस्थिति में आगामी वर्ष के लिए कपाट बंद होने की तिथि का ऐलान होगा। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल और केदारनाथ-बदरीनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी तिथि की घोषणा करेंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में पंज पूजा, उद्धव व कुबेर जी के पांडुकेश्वर…

Read More

भाजपा का आरोप: सत्ता में रहते ठाकरे ने बाढ़ पर कार्रवाई नहीं की, अब रैली का खर्च राहत में लगाएं मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए सोमवार को कहा कि वह इस साल की अपनी पारंपरिक दशहरा रैली रद्द करें और उसका खर्च मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की मदद में लगाएं। उपाध्ये ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए ठाकरे ने बाढ़ और संकट के समय ठोस कदम नहीं उठाए और अब उन्हें अपनी गलती सुधारने का अवसर है। महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई…

Read More

उत्तरा पंत बहुगुणा ने सरकार से की युवती के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के जांच की मांग, नहीं हुई जांच तो भूख हड़ताल की दी चेतावनी देहरादून। उत्तराखंड की चर्चित सेवानिवृत्त अध्यापिका उत्तरा पंत बहुगुणा बेरोजगार युवाओं के आंदोलन में समर्थन देने पहुँचीं, लेकिन मंच से एक युवती द्वारा शिक्षकों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कड़ा विरोध जताया है। उत्तरा पन्त बहुगुणा ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि आंदोलन का मुद्दा पेपर लीक था, लेकिन मंच पर अचानक धार्मिक और राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई और फिर शिक्षकों को लेकर मर्यादा तोड़ते हुए अपशब्द कहे गए। उन्होंने कहा…

Read More

‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा वीकेंड एपिसोड ड्रामा, इमोशन्स और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। सलमान खान ने जहां अपनी मस्ती और डांस से मंच पर धमाल मचाया, वहीं इस हफ्ते एविक्शन का शिकार बने आवेज दरबार। दर्शकों से कम वोट मिलने की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स और फैन्स दोनों ही भावुक नज़र आए। एविक्शन से घर में मायूसी नॉमिनेशन की सूची में इस बार पांच नाम थे—गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, प्रणित मोरे और आवेज दरबार। वोटिंग राउंड में सबसे कम वोट मिलने के बाद आवेज को शो से अलविदा कहना पड़ा। उनके जाते…

Read More

तिलक वर्मा के नाबाद 69 रन, रिंकू सिंह के चौके से भारत बना चैंपियन नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत भारत के लिए खास रही क्योंकि टीम ने 2023 में वनडे एशिया कप पर कब्ज़ा जमाने के बाद अब टी-20 प्रारूप में भी चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा ने नाबाद अर्धशतक खेलकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 19.1 ओवर में 146 रनों पर समेट दिया। कुलदीप यादव की फिरकी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज…

Read More

जब तक मैं जीवित हूँ, तब तक उत्तराखंड के एक-एक छात्र को न्याय दिलाना मेरा संकल्प- सीएम धामी देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितम्बर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फंस गई है। इस मामले को लेकर युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस प्रकरण में किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा। SIT गठित कर दी गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा,…

Read More