Author: Amit Thapliyal

फैक्ट्री कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, मालिक पर कार्रवाई की मांग तेज हरिद्वार। हरिद्वार के गुरुकुल नारसन में बिजली घर से बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूपीसीएल मुख्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए विद्युत वितरण खंड रुड़की के प्रभारी अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी और मंगलौर के जेई अनुभव सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है। दो दिन पहले पुलिस ने बिजलीघर के पास से कुछ लोगों को पकड़ा था, जिन्होंने पूछताछ में वासू स्टील फैक्ट्री के मीटर में…

Read More

नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराही गई इस फिल्म को भारत में दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन बेहद कमजोर साबित हो रहा है। पहले पांच दिन की कमाई रिलीज के पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 30 लाख रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन थोड़ी बढ़त के साथ कलेक्शन 55 लाख रुपये तक पहुंचा। रविवार को भी आंकड़े इसी पर टिके रहे। चौथे दिन यानी सोमवार को गिरावट दर्ज की गई और बिजनेस घटकर 23 लाख रुपये पर आ…

Read More

उच्च जोखिम गर्भधारण वाली महिलाओं को मिला विशेष परामर्श और जांच देहरादून। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में न केवल आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है बल्कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 80 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं की एएनसी (एंटीनेटल केयर ) जांच की गई, जिसमें गर्भस्थ शिशु और मां के स्वास्थ्य का आंकलन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत प्रदेशभर में लगाये जा रहे स्वास्थ्य…

Read More

अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर चमके सुमित, 71.37 मीटर भाला फेंककर जीता गोल्ड नई दिल्ली। भारत के पैरा भाला फेंक स्टार सुमित अंतिल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने एफ-64 वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले सुमित ने 2023 और 2024 में भी गोल्ड मेडल जीता था। यही नहीं, वह टोक्यो 2021 और पेरिस 2024 पैरालंपिक में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। एशियाई पैरा खेलों के भी वह मौजूदा चैंपियन हैं। सुमित ने इस बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने पांचवें प्रयास में 71.37 मीटर…

Read More

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा, संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है प्राधिकरण देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक अनुकरणीय कदम उठाते हुए हाल ही में उत्तरकाशी के धराली और चमोली जिले के थराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। विगत दिनों इन क्षेत्रों में आई प्राकृतिक आपदा के कारण भारी जनहानि हुई। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और सैकड़ों लोग अब भी जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में आज भी खाद्यान्न, जस्ती एवं अन्य दैनिक उपयोग…

Read More

एक की करंट से मौत, दूसरे की वजह अब भी रहस्य हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में लगातार चार दिनों के भीतर दो हाथियों की मौत से हड़कंप मच गया है। 26 सितंबर को खानपुर रेंज के रसूलपुर क्षेत्र और 29 सितंबर को शाह मंसूर बीट में हाथियों के शव मिले। इनमें से एक हाथी की मौत खेत में लगी करंट वाली फैंसिंग से हुई, जबकि दूसरे की मौत का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पहली घटना में रसूलपुर बीट में हाथी का शव वन और राजस्व विभाग की सीमा पर मिला था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर…

Read More

दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ रुद्रपुर/उधमसिंह नगर। दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मंगलवार को सीबीएसई की नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड की धरती पर इस स्तर की फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल देवभूमि और वीरभूमि ही नहीं, बल्कि खेल भूमि के रूप में भी अपनी अलग पहचान…

Read More

सीएम धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में तेज़ी लाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि दिवाली से पूर्व सभी प्रमुख और सहायक सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त हों। सीएम धामी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बरसात के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया…

Read More

पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश करने वाले निर्देशक प्रशांत वर्मा अब अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से अभिनेता अक्षय खन्ना का पहला लुक जारी किया गया है, जिसमें वह असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाते नजर आएंगे। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने ‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा— “देवताओं की छाया में विद्रोह की सबसे प्रखर ज्वाला उठी। प्रस्तुत है अक्षय खन्ना, शाश्वत असुरगुरु शुक्राचार्य के रूप में।” अक्षय खन्ना का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लंबे…

Read More

सैन्य नर्सिंग सेवा शताब्दी समारोह में सीडीएस जनरल ने दिया सुरक्षा प्रोटोकॉल पर जोर नई दिल्ली। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि आने वाले समय में भारत को परमाणु और जैविक खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। मानेकशॉ सेंटर में सैन्य नर्सिंग सेवा (MNS) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि डेटा और चिकित्सा सुरक्षा भी इसका अहम हिस्सा बन गए हैं। जनरल चौहान ने कहा कि चिकित्सा डेटा की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि भारतीय डीएनए और हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली अलग-अलग…

Read More