Author: Amit Thapliyal

सरकार ने संवाद और सुधार की राह अपनाने का दिया आश्वासन रबात। मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और सुरक्षा बलों से उनकी झड़प हो गई, जिसमें तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। हालात बिगड़ने के बाद अब सरकार ने संकेत दिए हैं कि वह युवाओं की समस्याओं का समाधान करने और संवाद की राह अपनाने को तैयार है। प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच ने मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों की शिकायतों को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना…

Read More

लालढांग क्षेत्र के जंगल में मिला हाथी का शव, पेट की बीमारी से मौत की आशंका हरिद्वार। हरिद्वार वन प्रभाग में हाथियों की लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एक सप्ताह के भीतर तीसरे हाथी के मृत मिलने से विभाग पर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार की शाम लालढांग क्षेत्र के पीली पड़ाव पंचायती फॉरेस्ट में लगभग 30 वर्षीय एक नर (मखना) हाथी मृत अवस्था में मिला। इससे पहले 26 सितंबर को खानपुर रेंज के बंदरजूड़ क्षेत्र में एक हाथी मृत पाया गया था, जबकि 30 सितंबर को बुग्गावाला-रोशनाबाद मार्ग से करीब 300 मीटर…

Read More

केंद्र सरकार की बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रखे 20 से ज्यादा सुझाव महिला सशक्तिकरण विभाग में आमूल चूल बदलाव की सिफारिश की केंद्रीय मंत्री के साथ वर्चुअल में शामिल हुए सभी राज्यों के महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री देहरादून। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में देश की आधी आबादी किस तरह अपनी सशक्त भूमिका निभा सकती है, इसके लिए उत्तराखंड ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के समक्ष एक व्यापक रोड मैप प्रस्तुत किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या…

Read More

वन हमलों में जनहानि पर मदद राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं। सनातन संस्कृति में मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू…

Read More

धामी की बढ़ती लोकप्रियता के आगे बेबस कांग्रेस और टूलकिट गैंग! देश की 1% से भी कम आबादी वाला उत्तराखंड आख़िर क्यों है राहुल गांधी और कांग्रेस के निशाने पर लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद पर सख्ती से कांग्रेस असहज मदरसे, नक़ल माफिया और भ्रष्टाचार पर ताबड़तोड़ एक्शन से कांग्रेस की राज्य इकाई बेबस होकर ले रही राष्ट्रीय नेताओं का सहारा प्रधानमंत्री मोदी के ‘सपनों के उत्तराखंड’ की दिशा में तेज़ी से बढ़ता प्रदेश टूलकिट गैंग का जनता को भड़काने का झूठा नैरेटिव हुआ एक्सपोज़ देहरादून।  पुष्कर सिंह धामी सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा की…

Read More

हाईस्कूल में 81.38% और इंटरमीडिएट में 76% छात्र-छात्राएं सफल देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में 81.38% और इंटरमीडिएट में 76% छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में पास हुए। बोर्ड की परीक्षा परिणाम में देरी की वजह कई थी। पहले पंचायत चुनाव, फिर राज्य में आई आपदा और उसके बाद राजकीय शिक्षक संघ के परीक्षा मूल्यांकन बहिष्कार के कारण परिणाम समय पर नहीं आ सका। बाद में अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया। इस परीक्षा में हाईस्कूल के दो और इंटरमीडिएट के एक विषय में अनुत्तीर्ण…

Read More

साल 2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था। अब इसके प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दशहरा के दिन यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले ही दिन फिल्म की रिलीज़ के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन ही डबल डिजिट कलेक्शन ‘कांतारा चैप्टर 1’ में ऋषभ शेट्टी ने न केवल लीड रोल निभाया है, बल्कि फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। पहले दिन ही फिल्म ने डबल डिजिट में ओपनिंग दर्ज की है। सिनेमाघरों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले…

Read More

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और विकास क्षमता पर दिया जोर नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरताओं और बदलावों के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने यह बात कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में अपने संबोधन के दौरान कही। सीतारमण ने सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में दुनियाभर के देशों के सामने अनिश्चितता का माहौल है, जिसमें व्यापार, वित्त और ऊर्जा क्षेत्रों में असंतुलन जैसी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस…

Read More

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद देहरादून। चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम – बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री – के कपाट जल्द ही बंद होने जा रहे हैं। चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियों का ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे। बद्रीनाथ के रावल ने इस तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शीतकालीन मौसम में चारों धामों के कपाट लगभग छह महीने तक बंद रहेंगे। चार धाम के…

Read More

राजपुर थाना प्रभारी बदला, दीपक धारीवाल को सौंपी नई जिम्मेदारी देहरादून।  देहरादून के राजपुर क्षेत्र में  बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष नशे की हालत में कार चलाते हुए तीन वाहनों से भिड़ गए। हादसे के बाद उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे राजपुर थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। आरोप है कि थानाध्यक्ष शैंकी कुमार शराब के नशे में अपनी कार चला रहे थे और एक के बाद एक…

Read More