Author: Amit Thapliyal
मुख्य सचिव से मिलें नये डीजीपी, प्राथमिकताएँ गिनाईं देहरादून। नवनियुक्त डीजीपी दीपम सेठ ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने नये डीजीपी का स्वागत किया। पुलिस मुख्यालय में मौजूद कर्मियों व स्टाफ ने डीजीपी दीपम सेठ को शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के साथ ही डीजीपी दीपम सेठ ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात की। दीपम सेठ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्राथमिकताएं भी गिनाईं। प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पर तैनात रहे दीपम सेठ को दो दिन पहले ही रिलीव किया गया था। बीते 30 नवंबर को आईपीएस…
पिछले लंबे समय से दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी आगामी फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान गदर और गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने संभाली है। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे।अब निर्माताओं ने वनवास का पहला गाना यादों के झरोखों से जारी कर दिया है, जिसे सोनू निगम और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। मिथुन ने भी उनका खूब साथ दिया है। वनवास इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस…
गैरसैंण। सारकोट गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को समस्त विभागों की बैठक लेते हुए सारकोट गांव को आदर्श ग्राम बनाने हेतु सुनियोजित तरीके से विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी सारकोट गांव का विजिट करते हुए शीघ्र विभागीय कार्ययोजना बनाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में वैयक्तिक, सामाजिक, आर्थिक और मानव विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाए। आदर्श ग्राम सारकोट में सभी बुनियादी सुविधाएं और सेवाओं के साथ सभी पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया…
जयपुर: राजस्थान की देवली उनियारा सीट पर बुधवार को हुए उपचुनाव के दौरान एक विवादित घटना घटी, जब निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह बहसबाजी हिंसक रूप लेती चली गई और नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्रशासन ने नरेश मीणा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर विरोध प्रदर्शन नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समरावता गांव के बाहर स्टेट हाईवे पर आग लगाकर उन्होंने अपना विरोध जताया। पुलिस ने…
भुवनेश्वर। कीट-डीयू ने शुरुआती टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 में भारत में प्रभावशाली चौथा स्थान हासिल किया है जो इंटरडिसिप्लिनरी वैज्ञानिक अनुसंधान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालयों को मान्यता देता है। विशेष रूप से, केवल चार भारतीय विश्वविद्यालय – निजी और सार्वजनिक दोनों – विश्व स्तर पर शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शामिल हैं, और कीट उनमें से एक है, जो दुनिया भर में 92 वें स्थान पर है। हाल ही में जारी रैंकिंग में भारत का मजबूत प्रतिनिधित्व है जिसमें 65 विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें से सात शीर्ष 100 में शामिल हैं। विशेष रूप से, अन्ना…
उदयपुर: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराज सिंह का सोमवार को चित्तौड़गढ़ किले में पगड़ी दस्तूर किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें मेवाड़ की शासक परंपरा के तहत राजगद्दी पर बैठाया जाएगा, और तलवार की धार से अंगूठा काटकर उनका राजतिलक किया जाएगा। यह समारोह चित्तौड़ दुर्ग के फतेह प्रकाश महल में होगा, जहां सलूंबर ठिकानेदार इस प्राचीन परंपरा का निर्वहन करेंगे। राजतिलक के बाद, विश्वराज सिंह मेवाड़ के लोगां से मिलेंगे और फिर वे प्रयागगिरी महाराज की धूणी पर दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद वे मेवाड़ के कुलदेवता एकलिंगजी…
शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया वार्षिकोत्सव देहरादून। शिवगंगा एनक्लेव एक आर्दश सोसायटी है। यहां के लोगों का आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द पूरे विधानसभा क्षेत्र की सोसायटियों के लिए एक प्रेरणा है। उक्त बात रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार शर्मा “काऊ” ने सोमवार को डांडा लाखौंड, सहस्त्रधारा रोड, स्थित शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने समिति के वार्षिकोत्सव पर “हंसा नृत्य नाट्य कला मंच” द्वारा प्रस्तुत लोक नृत्य, लोक गायन और सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए कहा कि सोसायटी…
नई दिल्ली: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने अंडमान जलक्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक नाव से करीब पांच टन नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप जब्त की है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह अब तक की सबसे बड़ी नशीली दवाओं की खेप हो सकती है, जो समुद्री मार्ग से तस्करी की जा रही थी। रक्षा अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि यह जब्ती अंडमान जलक्षेत्र में की गई, हालांकि अभी तक इस ऑपरेशन के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई -…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है। इस बवाल के बाद जिले में कई पाबंदियां लगा दी गई हैं। प्रशासन ने एक दिसंबर तक बाहरी व्यक्तियों के जिले में प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के जिले में प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कदम प्रशासन ने हालात को काबू में करने के लिए उठाया है, क्योंकि हिंसा और पथराव के बाद कई गिरफ्तारियां की गई हैं और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, उपद्रवियों के…
प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति को दिया धन्यवाद
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम पहल में सहयोग देने के लिए गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने यह आभार मन की बात कार्यक्रम की कल की कड़ी में व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने गुयाना में भारतीय समुदाय की सराहना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली द्वारा ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, “आपका सहयोग हमेशा याद रखा जाएगा। मैंने अपने #मनकीबात कार्यक्रम में इस बारे में बात की थी। उसी कड़ी में गुयाना में भारतीय समुदाय की भी सराहना की।”…
