Author: Amit Thapliyal
नई दिल्ली। अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के एक सीईओ आयुष जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने पिता की संपत्ति पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर मदद की अपील की। वाराणसी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आयुष जायसवाल का आरोप आयुष जायसवाल, जो पेस्टो टेक (Pesto Tech) के सह-संस्थापक और सीईओ हैं, ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं अभी अमेरिका में हूं। मेरे 64 वर्षीय पिता की संपत्ति पर कुछ गुंडे कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस से…
संभल। विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को स्थिति सामान्य होती नजर आई। हिंसा में चार लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने के बाद जिले में तनाव बना हुआ था। हालांकि, आज स्कूल खुल गए हैं और रोजमर्रा की जरूरतों की दुकानें भी खुली नजर आईं। 25 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद सोमवार को पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया और अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें संभल के सांसद जिया उर रहमान वर्क और विधायक के पुत्र…
नई दिल्ली। पिछले तीन वर्षों में विदेश जाकर काम करने वाले भारतीयों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। 2021 में जहां 1,32,675 लोगों को इमिग्रेशन क्लीयरेंस दी गई थी, वहीं 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 3,98,317 हो गया। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़ों से सामने आई है। 6 देशों के साथ श्रम समझौते विदेशों में भारतीय कामगारों की संख्या में इस वृद्धि के पीछे मुख्य वजह भारत द्वारा छह देशों के साथ किए गए श्रम गतिशीलता समझौते हैं। इन देशों में इजराइल, ताइवान, मलेशिया, जापान, पुर्तगाल और मॉरीशस शामिल हैं। इन समझौतों ने…
नई दिल्ली। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सेना में व्यापक जेंडर न्यूट्रलिटी पॉलिसी तैयार करने और कर्नल रैंक की महिला कमांडिंग ऑफिसर्स (सीओ) के व्यावहारिक प्रदर्शन के विश्लेषण की मांग की है। उन्होंने महिला अधिकारियों को यूनिट कमांडिंग की भूमिका में ग्रूमिंग और ट्रेनिंग की कमी को एक बड़ी समस्या बताया है। महिला कमांडिंग ऑफिसर्स का प्रदर्शन और चुनौतियां सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पहली बार महिला अधिकारियों को यूनिट कमांडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन, 17वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी ने अपने फीडबैक में कहा कि महिला सीओ के नेतृत्व वाली यूनिट्स…
संविधान दिवस पर अधिकारी-कर्मियों ने ली शपथ 28 नवंबर को मसूरी में आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संविधान दिवस के अवसर पर सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना को दोहरा कर संविधान की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह मंत्री के 28 नवम्बर को लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। मुख्य सचिव ने आयुक्त गढ़वाल मण्डल, पुलिस उप निरीक्षक गढ़वाल रेंज, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून सहित सभी संबंधित अधिकारियों…
उदयपुर। सिटी पैलेस के बाहर सोमवार देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, जब मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और भाजपा विधायक विश्वराज सिंह और उनके समर्थकों को पैलेस में प्रवेश करने से रोक दिया गया। देर रात सिटी पैलेस के अंदर से पथराव होने की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने विवादित क्षेत्र के लिए रिसीवर नियुक्त करने की सिफारिश की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने विवादित क्षेत्र – सिटी पैलेस के धूणी से जनाना महल तक – के लिए रिसीवर नियुक्त करने…
दून व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक मेडिकल छात्रों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण व क्लीनिकल सेवाओं में होगा सुधार देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां संविदा के आधार पर सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में की जा रही है ताकि मेडिकल छात्रों की पढ़ाई व प्रशिक्षण प्रभावित न हो और सम्बद्ध अस्पतालों में आमजन को बेहतर उपचार सुलभ हो सके। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ…
मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस दौरान डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी उनके साथ मौजूद थे। महायुति गठबंधन को भारी बहुमत हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी, शिवसेना, और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत हासिल किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है, जिससे सस्पेंस बना हुआ है। नए सीएम पर अटकलें तेज मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं,…
संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित
संविधान में भारत के आदर्शों, न्याय, स्वतंत्रता और समानता को भी परिलक्षित किया गया है – राष्ट्रपति हमारा संविधान एक जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली। आज संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। यह संयुक्त सत्र संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुआ। मंगलवार को देश में संविधान लागू होने के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस के अवसर पर विशेष स्मारक सिक्का भी जारी किया। साथ ही राष्ट्रपति ने एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया। संविधान…
पुष्पा 2 का गाना ‘किसिक’ रिलीज, अल्लू अर्जुन के साथ अदाओं का जलवा दिखाती नजर आईं श्रीलीला
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 का नया गाना किसिक चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में रिलीज किया गया। गाने में अभिनेत्री श्रीलीला और अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जहां श्रीलीला अपनी अदाओं और शानदार डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगाती नजर आ रही हैं। गाने की रिलीज के मौके पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मौजूद थे। उनके अलावा इस इवेंट में श्रीलीला भी पहुंची थीं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए बेहद खास था, क्योंकि पुष्पा…
