Author: Amit Thapliyal

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की ओर ले जाना है। उन्होंने कहा पुलिस के सशक्तिकरण के साथ उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी जोड़ना है। राज्य सरकार का संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाना है, जिसमें पुलिस की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा समाज में नशे के खिलाफ तेजी से अभियान चलाना है। और ड्रग्स माफिया और तस्करों को जेल में डालना है। यातायात…

Read More

राजेश मणि वर्तमान युग में भारतीय समाज त्वरित गति से तकनीकी और सामाजिक बदलावों का सामना कर रहा है। तकनीकी विकास ने हमारे बच्चों के जीवन को जहां नये अवसर दिए हैं, वहीं कई संकटों को भी जन्म दिया है। आज के बच्चे, जो हर रोज स्मार्टफोन, इंटरनेट और अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते हैं, अपनी मानसिकता, आदतों और जीवनशैली में तेजी से बदलाव महसूस कर रहे हैं। पिछले कुछ दशकों में भारत में इंटरनेट, स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ा है। शिक्षा से लेकर मनोरंजन तक, सब कुछ डिजिटल हो गया है। ऑनलाइन…

Read More

कैनबरा। सिडनी के जाने-माने बिशप मैर मैरी इमैनुअल ने एक भयावह भविष्यवाणी की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि तीसरा विश्व युद्ध अब अपरिहार्य है और यह मानवता के लिए सबसे बड़ा संकट साबित होगा। वीडियो संदेश में क्या कहा बिशप ने? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए अपने वीडियो संदेश में बिशप इमैनुअल ने कहा कि तीसरे विश्व युद्ध में परमाणु हथियारों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल होगा। “इस युद्ध में दुनिया की एक तिहाई आबादी मारी जाएगी और जो बचेंगे, वे जीवन भर इस त्रासदी का बोझ उठाएंगे।” बिशप ने कहा कि मानवता जल्द ही…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश सनातन जागरण मंच के प्रवक्ता और चटगांव के पुंडरीक धाम के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत न दिए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। दास को सोमवार शाम ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच ने हिरासत में लिया था। क्या है मामला? स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चिन्मय कृष्ण दास पर 31 अक्टूबर को दर्ज एक मामले के तहत आरोप लगाए गए हैं। मंगलवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच चटगांव की अदालत में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि चार राज्यों की राज्यसभा की छह खाली सीटों को भरने के लिए उपचुनाव 20 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इन सीटों में तीन आंध्र प्रदेश की और एक-एक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा की शामिल हैं। किन सीटों पर होगा चुनाव? राज्यसभा की खाली सीटों में वेंकटरमन राव, बीधा मस्तान राव और रायगा कृष्णैया द्वारा छोड़ी गई आंध्र प्रदेश की तीन सीटें शामिल हैं। वेंकटरमन राव ने अगस्त में, मस्तान राव ने भी अगस्त में और कृष्णैया ने सितंबर में इस्तीफा दिया था। आंध्र प्रदेश: वेंकटरमन राव का कार्यकाल जून…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संसद में संविधान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन न करने और राष्ट्रगान के समय ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए यह आरोप लगाया। क्या है मामला? अमित मालवीय द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी को राष्ट्रगान के दौरान बगल में देखते और बाद में मंच से राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन किए बिना निकलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि गांधी बैठने…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Elections 2025) से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए बुजुर्गों के लिए नई पेंशन योजनाओं का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि 80 हजार नए बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलेगा और रुके हुए मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाएगा। कैबिनेट से मिली मंजूरी रविवार को दिल्ली सरकार ने इस फैसले को कैबिनेट की मंजूरी दी। एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा, “हम सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब 80 हजार नए बुजुर्गों को…

Read More

केंद्र ने आपदा मद में उत्तराखंड को आवंटित किए 139 करोड़ देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने विभिन्न राज्यों के लिए आपदा न्यूनीकरण और क्षमता निर्माण परियोजनाओं के लिए 1115.67 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा शमन निधि (NDMF) से 15 राज्यों में भूस्खलन जोखिम को कम करने के प्रस्ताव के वित्त पोषण और राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के फंडिंग विंडो से तैयारी और क्षमता निर्माण के तहत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस…

Read More

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मल्टीपरपज होम, विजयपुर हाथीबड़कला नयांगाँव में आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (एग्युवा) के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। 76वाँ वार्षिक सम्मेलन में देश के कई राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मेघालय सहित कई राज्यों के आल इण्डिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के डेलीगेट्स भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन भी किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन में अपनी विधायक निधि द्वारा…

Read More

हमारा संविधान …. हमारा गौरव – रेखा आर्या देहरादून।  आज उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से संविधान दिवस के अन्तर्गत पद यात्रा की। संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से प्रारंभ होकर घंटा घर स्थित बाबा साहब भीम राव अंबेडकर पार्क पहुँची जहाँ मंत्री रेखा आर्या ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में पहुँचे देश की युवा पीढ़ी को संविधान की शपथ दिलायी और नागरिकों को संविधान संवत् रहकर देश और प्रदेश की प्रगति में…

Read More