Author: Amit Thapliyal
यूपी विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने शानदार प्रदर्शन किया। पार्टी ने कुल 9 में से 7 सीटों पर विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ, 29 नवंबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी विजयी उम्मीदवारों ने विधायक पद के लिए शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी और इसे प्रदेश के विकास और जनता…
राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने की सांसदों से सदन के कामकाज में भाग लेने की अपील
नई दिल्ली: राज्यसभा में आज हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के सदस्यों से गंभीरता से कामकाज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह बार-बार उठाए गए मुद्दों के कारण पहले ही सदन के तीन कार्य दिवस खो चुके हैं, जिन्हें लोकहित के कार्यों में समर्पित किया जाना चाहिए था। उन्होंने सांसदों से कर्तव्यों का पालन करते हुए सदन का कामकाज अपेक्षा अनुसार चलाने की अपील की। सभापति ने कहा कि प्रश्नकाल न चलने से समय और अवसर की हानि होती है, जिससे आम जनता के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्हें…
कर्नाटक: कर्नाटक के प्रसिद्ध संत कुमार चंद्रशेखरनाथ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुसलमानों को लेकर उनकी एक विवादित टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संत चंद्रशेखरनाथ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “मुसलमानों को मतदान का अधिकार नहीं होना चाहिए,” जिसके बाद कर्नाटक और देशभर में मुस्लिम समाज ने इसका विरोध किया। संत कुमार चंद्रशेखरनाथ विश्व वोक्कालिगा महासमस्ताना मठ के प्रमुख हैं, और उनकी यह टिप्पणी विवादों में घिर गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 299 के तहत दर्ज किया गया…
छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर के अंतिम चरण (स्टेज-4) को मात दी। सिद्धू के अनुसार, डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को केवल 40 दिन का समय दिया था, लेकिन उन्होंने एक विशेष डाइट को फॉलो किया, जिसके कारण नवजोत कौर सिद्धू पूरी तरह से कैंसर मुक्त हो गईं। हालांकि, अब इस दावे पर विवाद गहरा गया है और नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी को कानूनी नोटिस प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी (CCS) ने उन्हें 850 करोड़ रुपये का नोटिस…
नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने, खिड़की और दरवाजे की दिशा का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार, इन सभी चीजों का हमारे जीवन पर अच्छा-बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, कई लोग घर बनवाने के दौरान इन दिशा नियमों का पालन नहीं करते, जिसके कारण उनके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। एक महत्वपूर्ण दिशा, जिस पर अक्सर लोग ध्यान नहीं देते, वह है घर का मुख्य दरवाजा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर के मुख्य दरवाजे को किस दिशा में रखना चाहिए और इसके वास्तु से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें क्या हैं। घर का…
मुंबई: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार रात (27 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की साजिश की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 9 बजे आए एक अज्ञात कॉल में धमकी देने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए साजिश रची जा रही है। पुलिस ने गंभीरता से लिया मामला धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल करने…
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम एक हफ्ते पहले घोषित हुए, लेकिन राज्य में अब तक सरकार का गठन नहीं हो सका है। हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में महायुति गठबंधन को भारी बहुमत प्राप्त हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने के करीब सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गुरुवार को हुई बैठक में एकनाथ शिंदे को यह संकेत मिल चुका है कि देवेंद्र फडणवीस ही…
नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रालय की विभागवार समीक्षा के दौरान इस संदर्भ में अधिकारियों को किसानों की भलाई के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई राज्यों में दोषी व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन कार्रवाई नहीं होने के कारण वे बच निकलते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वे शीघ्र ही…
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की मच अवेटेड पांचवीं इंस्टॉलमेंट को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। वहीं भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक, साजिद नाडियाडवाला की ‘हाउसफुल 5’ अब अपनी शूटिंग के लास्ट शेड्यूल में एंट्री कर रही है। ये जानकारी मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयक कर दी है. इसी के साथ इस बात का जश्न मनाने के लिए मेकर्स ने, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज और अभिषेक बच्चन सहित पूरी स्टार कास्ट का एक ग्रुप फोटो भी शेयर किया है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने एक्स अकाउंट पर हाउसफुल 5 की पूरी स्टार कास्ट की एक साथ तस्वीर…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की युवा शक्ति किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने युवाओं को सफलता और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सभी अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मायगोव इंडिया हैंडल पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “भारत की युवा शक्ति अपार है और किसी भी चुनौती को मात देने की पूरी क्षमता रखती है। हमारी सरकार ने युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव अवसर और मंच प्रदान किया है।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर…
