Author: Amit Thapliyal
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में अब 75 नहीं, बल्कि 76 जिले होंगे। नई प्रशासनिक इकाई का नाम ‘महाकुंभ मेला जिला’ रखा गया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। यह जिला विशेष रूप से महाकुंभ मेले के आयोजन और प्रबंधन के लिए अस्तित्व में आया है। चार तहसीलों से बना नया जिला प्रयागराज की चार तहसीलों—सदर, सोरांव, फूलपुर, और करछना—के 67 गांवों को अलग करके यह नया जिला बनाया गया है। महाकुंभ मेला जिला में प्रयागराज का पूरा परेड क्षेत्र शामिल किया गया है। तहसील सदर के 25 गांव तहसील सोरांव के 3 गांव तहसील…
मुंबई: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने यह दावा किया है। 5 दिसंबर को फडणवीस मुंबई के आजाद मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की भी संभावना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में होंगे नेता घोषित सूत्रों के अनुसार, 2 या 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि वह भाजपा के निर्णय…
किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर किया जाएगा विचार किसानों की ये हैं मांगें नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं से कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं से कहा कि ‘वे प्रदर्शनकारी किसानों को राजमार्गों को बाधित न करने और लोगों को असुविधा न पहुंचाने के लिए मनाएं।’ दरअसल किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की…
देशभर में ठंड का असर गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा, जहां वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पुडुचेरी: भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त चक्रवात फेंगल के कारण पुडुचेरी में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे भयंकर बाढ़ आ गई। पिछले 30 वर्षों में यह सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है, जहां 50 सेमी बारिश हुई। भारी बारिश के…
मुख्य सचिव ने जल आपूर्ति योजनाओं के सोशल ऑडिट में स्थानीय महिलाओं को शामिल करने के दिए सख्त निर्देश
पेयजल आपूर्ति में आम नागरिकों की संतुष्टि सबसे पहले-सीएस पेयजल मामलों में महिलाओं का फीडबैक महत्वपूर्ण सचिव पेयजल को जल जीवन मिशन के समयसीमा विस्तार हेतु भारत सरकार पत्र भेजने के निर्देश देहरादून। जल आपूर्ति योजनाओं के सोशल ऑडिट को प्रभावी बनाने तथा पेयजल योजनाओं में महिलाओं के फीडबैक को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोशल ऑडिट में जल उपभोक्ताओं (consumers ) में विशेषकर स्थानीय महिलाओं को शामिल करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पेयजल सम्बन्धित मामलों पर आम नागरिकों की संतुष्टि को शीर्ष प्राथमिकता देने की कड़ी हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी…
न्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी चहलकदमी में कोई रुकावट नहीं- सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का कार्य अन्तिम चरण में हैं। इस एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस…
दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शिक्षा जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्ती अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अवध ओझा का पार्टी में स्वागत किया गया। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अवध ओझा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। शिक्षा पर रहेगा फोकस आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा, “मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता…
संसद में सत्र के पांचवें दिन भी अदाणी और संभल मामलों को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्ष के सांसदों ने अदाणी मामले और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा और राज्यसभा दोनों में विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में सत्र शुरू होते ही सांसद अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। स्पीकर की अपील के बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और अंततः निचले सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित…
जंप स्क्वाट्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपके निचले शरीर की ताकत और शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।यह एक्सरसाइज खासकर एथलीटों और फिटनेस प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है क्योंकि यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत करता है, बल्कि संतुलन भी सुधारता है।जंप स्क्वाट्स करने से आपके पैरों, जांघों और कूल्हों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे आपकी कुल शारीरिक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। जंप स्क्वाट्स कैसे करें जंप स्क्वाट्स करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को कंधे-चौड़ाई पर रखें। फिर धीरे-धीरे नीचे बैठें जैसे कि आप एक सामान्य स्क्वाट कर रहे…
आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से आयुष्मान कार्ड छोड़ने का आग्रह करेगी सरकार- स्वास्थ्य मंत्री वित्त विभाग ने बढ़ते बजट पर जताई चिंता देहरादून। प्रदेश में आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से प्रदेश सरकार आयुष्मान योजना छोड़ने का आग्रह करेगी। वर्तमान में राज्य आयुष्मान योजना के तहत अमीर से लेकर गरीब तक सबको पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। योजना में अब तक 12.32 लाख लोगों के इलाज पर 2289 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। आयुष्मान योजना का सालाना बजट 1200 करोड़ तक पहुंचने वाला है। वित्त विभाग ने बढ़ते बजट पर चिंता जताई है। 2018 में…
