Author: Amit Thapliyal

नई दिल्ली: जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के प्रमुख मसूद अजहर ने 20 सालों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपना संबोधन दिया है। इस भाषण में उसने भारत और इजरायल के प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कड़ी आलोचना की और दोनों देशों के खिलाफ नए सिरे से जिहादी अभियान चलाने की कसम खाई। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद अजहर ने अपने भाषण में लोगों से आतंकी संगठन में शामिल होने की अपील की, जिसके बाद वहां मौजूद आतंकियों ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। इस दौरान वह समय-समय पर ‘भारत, तुम्हारी मौत आ रही है’ जैसे नारे भी लगाता रहा।…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान हो गया है। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे, जहां पहली बार उन्होंने पूरे पांच साल और दूसरी बार महज तीन दिन की सरकार चलाई। बीते पांच साल में जिस तरह से महाराष्ट्र की राजनीति बदली, उसी तरह देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी बदल गई। वह कभी तीन दिन के मुख्यमंत्री, कभी नेता प्रतिपक्ष तो कभी उपमुख्यमंत्री रहे। आइये जानते हैं देवेंद्र फडणवीस के पूरे करियर और उनके बारे…

Read More

पंजाब: पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में बुधवार सुबह शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने गोली चलाई, लेकिन सुखबीर बादल सुरक्षित बच गए। पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया। हमलावर का नाम नारायण सिंह बताया गया है, जो खालसा दल से जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। केजरीवाल ने साजिश का किया दावा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय…

Read More

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में लोक निर्माण विभाग और एमडीडीए के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभाग चल रहे विकास कार्यों तथा प्रस्तावित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे अधिकारियों को विजय कॉलोनी, ढाकपट्टी, पुरुरकूल, जाखन, भुरांशखंडा-गढ़, मोटीधार मरसाना, बर्लोगंज-चमासारी, क्यारा धनोल्टी, बांडावाली इत्यादि में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों को शीघ्रता से…

Read More

देहरादून। राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर, सूबे की खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक पत्र लिख मुख्य सचिव को यह सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु उनकी अध्यक्षता में गठित ‘हाई पावर कमेटी’ की आगामी समस्त बैठकें ‘राष्ट्रीय खेल सचिवालय’ में ही आयोजित की जाएं। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में बैठकों के संचालन से यहां चल रही आयोजन की तैयारियों और खेल अवस्थापना कार्यों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में जुटे सभी अधिकारियों को मुख्य सचिव का कुशल प्रशासकीय अनुभव भी…

Read More

ऋषिकेश में सौ करोड़ की लागत से बनेगा राफ़्टिंग बेस स्टेशन लगभग 1500 लोगों को नौकरियां मिलने का अनुमान देहरादून। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता नामक योजना के अंतर्गत देश के 23 राज्यों के 40 विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास के लिए ₹3295 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। योग और पर्यटन नगरी ऋषिकेश को भी इस योजना का लाभ मिला है।इस योजना के अंतर्गत आइकोनिक सिटी ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। दरअसल राफ़्टिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला मौजूदा बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कई…

Read More

मुम्बई: जावेद जाफरी बॉलीवुड के लाजवाब अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्होंने सिर्फ एक विलेन के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कॉमेडियन के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। आज, वह 61 साल के हो गए हैं, लेकिन पर्दे पर उनका काम देखकर आज भी उनके फैंस उनका दीवाना हो जाते हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक मल्टी-टैलेंटेड स्टार के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में। मशहूर कॉमेडियन सैयद इश्तियाक के बेटे हैं जावेद जावेद जाफरी का जन्म मशहूर कॉमेडियन जगदीप यानि सैयद इश्तियाक अहमद…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कट्टरपंथी संगठनों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार और उनके मंदिरों को ध्वस्त करने की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस बीच, अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की अपील की है। कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमन ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह पूर्ण दायित्व है कि वह अपने हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करें।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह हजारों अल्पसंख्यक…

Read More

भारत के मूल में आध्यात्मिक इंटेलीजेंस – कोश्यारी उपनिषद के जटिल और गूढ़ रहस्यों को साधारण तरीके से लिखा -सीएम आम जनमानस को उपनिषद और वेदों से जोड़ने का सराहनीय प्रयास -स्पीकर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रकाश सुमन ध्यानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ का विमोचन किया। पुस्तक विमोचन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ‘उपनिषदीय दर्शन बोध’ पुस्तक के लेखक प्रकाश सुमन ध्यानी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भारतीय वैदिक दर्शन और सनातन…

Read More

पंचायतों में प्रशासक के मुद्दे पर दोहरे आदेश से शासन की माथापच्ची बढ़ी सीएम व शासन में वार्ता के बाद गठित पंत समिति जल्द देगी अपनी रिपोर्ट देहरादून। सीएम धामी से मुलाकात व पंचायतीराज सचिव से हुई वार्ता के बाद भी ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधानों के जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह प्रशासक बनने का रास्ता पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। सचिव चंद्रेश कुमार से चर्चा के बाद शासन स्तर पर एक अपर सचिव युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में पंचायती राज निदेशक निधि यादव व संयुक्त सचिव बतौर…

Read More