Author: Amit Thapliyal
रजनीश कपूर जब भी कभी हम विदेशों की सडक़ें और राजमार्गों पर फर्राटे से दौड़तीं गाडिय़ों को देखते हैं तो मन में यही सवाल उठता है कि हमारे देश में ऐसे दृश्य कब दिखेंगे। आजादी के इतने दशकों बाद भी हमारे देश की सडक़ों के हाल बेहाल है। राजनैतिक दल सत्ता में आते-जाते रहते हैं पर इन बुनियादी सुविधाओं पर किसी भी दल का ध्यान नहीं जाता, लेकिन बीते कुछ वर्षो में सडक़ों व राजमार्गों के बनने में तेजी अवश्य आई है। वो अलग बात है कि चुनावी घोषणाओं के दबाव में और जल्दबाजी में इन सडक़ों की गुणवत्ता पर…
घने कोहरे और अंधेरे में भी होगी आसान लैडिंग ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए सोमवार को बड़ा दिन रहा। नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर विमान की सफल लैंडिंग हुई। नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर सोमवार दोपहर 1.31 बजे पहली बार विमान ने सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। दिल्ली से उड़ान भरकर पहला व्यावसायिक 10 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट के फ्लाइंग जोन में पहुंच गया था और उपकरणों सहित अन्य संसाधनों की जांच के लिए डेढ़ घंटे तक एयरपोर्ट के आसपास मंडराता रहा। इस सफल लैंडिंग के साथ ही एयरपोर्ट के इतिहास में ढाई दशक की कवायद के बाद…
शराब में ओवर रेटिंग से हो रही खुली लूट, आबकारी विभाग माफिया के हवाले -धस्माना देहरादून। पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में उत्तराखंड को धीरे धीरे मद्यनिषेध की ओर ले जाने का वादा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश से मदिरा प्रदेश में तब्दील कर दिया है। पूरे प्रदेश में कदम कदम पर शराब की दुकान खोल दी गई है जिससे राज्य का युवा नौजवान बर्बाद हो रहा है। सरकार एक ओर अपना खजाना शराब की कमाई से भर रही है और भाजपा नेताओं व सरकार में शामिल ओहदेदारों की जेब शराब…
मुख्यमंत्री धामी ने छात्र– छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भारत दर्शन यात्रा पर उत्तराखंड की विशिष्टता के बारे में बताएं मेधावी युवा – मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र – छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ब्लॉक स्तर पर मेधावी छात्र छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुरु कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल…
आज का भारत अपनी ज्ञान परंपरा को आधार बनाते हुए तेज गति से आगे बढ़ रहा – प्रधानमंत्री मोदी
गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में रामकृष्ण मठ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान विभूतियों की ऊर्जा कई सदियों तक संसार में सकारात्मक सृजन को विस्तार देती रहती है, इसलिए स्वामी प्रेमानंद महाराज की जयंती के दिन हम इतने पवित्र कार्य के साक्षी बन रहे हैं। लेखंबा में नवनिर्मित प्रार्थना सभागृह और साधु निवास का निर्माण, ये भारत की संत परंपरा का पोषण करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक विज्ञान के बहुत बड़े समर्थन थे। स्वामी कहते थे कि विज्ञान का महत्व केवल चीजों और घटनाओं के वर्णन तक नहीं…
‘कंगुवा’ की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान, 13 दिसंबर से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी फिल्म
तमिल एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. शिव द्वारा निर्देशित और स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 14 नवंबर, 2024 को हुआ था। तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये ब़ॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर करने के लिए तैयार है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘कंगुवा’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी? ‘कंगुवा’ ने बेशक ब़ॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म किया है लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स जानने के लिए…
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बंद हुई आवाजाही रुक-रुककर गिर रहा मलबा पहाड़ के तीन जिलों की रफ्तार पर लगी रोक अल्मोड़ा। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे संवेदनशील क्वारब की पहाड़ी से मलबा गिरने से एनएच बंद हो गया। एनएच बंद होने से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अल्मोड़ा, बागेश्वर, हल्द्वानी की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ी में दरारे पड़ने के साथ रुक-रुककर मलबा गिर रहा है। संकरे स्थान पर सड़क फिर टूटने से सड़क…
457 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित अटल टनल रोहतांग की तरफ आवाजाही पर लगाई रोक हिमाचल प्रदेश। लंबे समय बाद मौसम ने करवट बदली। रविवार को शिमला समेत हिमाचल के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, कुल्लू और बिलासपुर के नयना देवी में बूंदाबांदी हुई है। शिमला, कुफरी, सिरमौर के चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार, चंबा के किलाड़ और मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सिरमौर के छितकुल और किन्नौर कैलाश, लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कोकसर, सिस्सू, दारचा, जिस्पा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। धर्मशाला के नड्डी और…
समस्त स्मार्ट टाॅयलेट पब्लिक के लिए खोले,कोई भी न मिले बंद देहरादून। जिलाधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी सविन बंसल ने चार्ज संभालते ही विकासभवन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में स्मार्ट सिटी लि0 के अन्र्तगत संचालित कार्यों की समीक्षा की। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 अन्तर्गत अधिकतर कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, तथा वर्तमान में ग्रीन बिल्डिंग का कार्य संचालित है। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में एसीओ स्मार्ट सिटी को स्पष्ट किया स्मार्ट सिटी के प्रति जनमानस में बनी धारणा को सकारात्मकता में बदलना लक्ष्य है जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरे…
टाइफाइड से रिकवर होने के लिए दवा के साथ-साथ डाइट का भी बहुत ख्याल रखने की जरूरत होती है. टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है. यह एक प्रकार का बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है. टाइफाइड फीवर संक्रमित व्यक्ति से एक स्वस्थ व्यक्ति में भी फैल सकता है. इसकी वजह से लोगों को पेट में दर्द, सूखी खांसी, सिरदर्द, शरीर में दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर वक्त रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो वक्त से पहले रिकवर हो सकते हैं. इसके लिए आपको अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होगा. आइए…
