Author: Amit Thapliyal
जिलों में शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम देहरादून। दो दिन में प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 और 12 दिसंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में शीतलहर से भी ठिठुरन बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के…
वजन कम करने के लिए खाते हैं ज्यादा फल, तो हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकते हैं बड़े नुकसान
यूं तो फल खाना सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सर्दियों में कई तरह के फल से बाजार गुलजार हो जाते हैं. अधिकांश फलों में शुगर की मात्रा बेहद कम होती है. लेकिन क्या आपको पता है अगर आप ज्यादा मात्रा में फल खाते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद तो है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। ज्यादा फल खाने…
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप का शुभारंभ
सरकार ने किया 4 फ़ीसदी खेल कोटा और आउट आफ़ टर्न नौकरी देकर खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित- रेखा आर्या उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं एवं अपार क्षमताएं – रेखा आर्या मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी में कार्यकर्ताओं संग देखी ‘’ द साबरमती रिपोर्ट ‘ टिहरी गढ़वाल। प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी झील में होने वाले चार दिवसीय “तीसरे वाटर स्पोर्ट्स कप” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी प्रदेश के लिए गौरव का विषय…
बिना बैरिकेडिंग के भर्ती केंद्र के अंदर नहीं मिलेगी एंट्री हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रुड़की। आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा। उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे। 11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। इसमें कई प्रदेशों के युवा प्रतिभाग करेंगे।…
मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण राज्य में कोई भी व्यक्ति सर्दी की चपेट में ना आए- सीएम देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात आई.एस.बी.टी, में बेसहारा एवं बेघर लोगों, मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगो को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का भी औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने आई.एस.बी.टी में कंबल वितरण के दौरान सभी का कुशलक्षेम जाना एंव प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के…
प्रो. लल्लन प्रसाद अक्टूबर, 2024 में महंगाई दर 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गई जो पिछले 14 महीने का सबसे ऊंचा स्तर है, यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की 4-6% की सीमा, जो अर्थव्यवस्था के लिए सुरक्षित मानी जाती है, के ऊपर है, जो चिंता का विषय है। खाद्य पदार्थों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। यह स्थिति ऐसे में है जब अधिकांश खाद्य पदार्थों की पैदावार कम नहीं हुई है। एक अनुमान के अनुसार वितरण की अव्यवस्था के कारण लगभग 20% गल्ला उन लोगों तक नहीं पहुंच पाता जिनको उसकी आवश्यकता है। फर्जी राशन कार्ड और राशन कार्ड के…
एसजीआरआर ग्रुप उत्तराखण्ड का पहला ग्रुप जिसमें महिला कर्मियों को मिलेगा मासिक धर्म अवकाश एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवम् मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों की शिक्षिकाओं, स्टाफ एवम् अध्ययनरत छात्राओं को मिलेगा अवकाश एसजीआरआर प्रदेश का पहला संस्थान जिसने मातृशक्ति की समस्या पर दिया समाधान मातृशक्ति के योगदान को एसजीआरआर मिशन का प्रणाम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन ने मातृशाक्ति के नाम एक बड़ी पहल की है। एसजीआरआर ग्रुप ने अपने ग्रुप के संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मियों के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति घोषित की है। मासिक धर्म में महिला कर्मियों को अवकाश…
ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा उठाएगी सरकार – अरविंद केजरीवाल दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑटो वालों का इंश्योरेंस होगा। ऑटोवालों को 10 लाख तक का इंश्योरेंस मिलेगा। आगे कहा कि ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी में एक लाख की सहायता देंगे। ऑटो वालों की वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये ऑटोवालों के खाते में जाएंगे। ऑटोवालों के बच्चों की कोचिंग का खर्चा सरकार उठाएगी। अरविंद केजरीवाल…
आयोजन में भाग लेने के लिए साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन से उम्मीदों को लगे पंख 12 दिसंबर से आरंभ हो रहा महा आयोजन, 15 दिसंबर तक चलेगा देहरादून। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में उत्तराखंड नया रिकार्ड बना सकता है। आयुर्वेद के इस महाकुंभ के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशन से ऐसे संकेत उभर रहे हैं। अभी तक साढे़ छह हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम 12 दिसंबर से शुरू होना है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित इस आयोजन के नौवें संस्करण में सबसे ज्यादा 5102 डेलीगेट्स पहुंचे थे। जिस हिसाब से रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उसके मुताबिक ही डेलीगेट्स की…
बिखरेंगे छोलिया नृत्य के रंग, काफली-लाल भात के संग डेलीगेट्स के लिए तैयार मैन्यू में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम हर शाम होंगे गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी लोक नृत्य के कार्यक्रम पदमश्री प्रीतम भरतवाण, संगीता ढौंडियाल और साथी देंगे प्रस्तुतियां देहरादून। आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में खाने से लेकर मनोरंजन तक में उत्तराखंडी छाप देखने को मिलेगी। देश-विदेश के डेलीगेट्स की थाली में दो दर्जन से ज्यादा पहाड़ी आइटम परोसे जाएंगे। चार दिन का मैन्यू तैयार कर लिया गया है। दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तय हुए हैं, जिसमें मांगल गायन से लेकर छोलिया और अन्य उत्तराखंडी नृत्यों…
