Author: Amit Thapliyal

देखें, धामी कैबिनेट के फैसले 1 ई-स्टाम्पिंग एवं ई-कोर्ट फीस अनुबन्ध का नवीनीकरण किये जाने के संबंध में लिया गया निर्णय। स्टाम्पों की आपूर्ति एवं विक्रय की वर्तमान प्रणाली में कठिनाईयों एवं कमियों दो दूर करने, नकली एवं जाली स्टाम्पों के प्रयोग पर रोक लगाने हेतु उत्तराखण्ड स्टाम्प (ई-स्टाम्प प्रमाण-पत्रों के माध्यम से शुल्क का संदाय) नियमावली, 2011 प्रख्यापित की गयी। भारत सरकार की सलाह के अनुरूप दिनांक 22.12.2021 को सम्पादित अनुबन्ध पत्र के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 03 वर्षों के लिये स्टॉक होल्डिंग कार्पाेरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड को उत्तराखण्ड में ई-स्टाम्पिंग का कार्य करने के लिये केन्द्रीय अभिलेख…

Read More

श्रुति व्यास सीरिया के राष्ट्रपति असद भाग गए है। देश में सेना, प्रशासन और सरकार खत्म है। बांग्लादेश की हसीना वाजेद के हालिया पतन के बाद एक और तानाशाह के पतन की कहानी लिखी जा रही है। राष्ट्रपति के राजधानी दमिश्क से भागने के साथ ही, असद परिवार का सीरिया पर पिछले 50 सालों से चला आ रहा राज खत्म हो गया है। रविवार को सुबह-सुबह विद्रोही बलों ने दमिश्क में जयकारे लगाए। जश्न मनाते हुए हवा में गोलियां चलाईं। चारों ओर ‘अल्लाह-हु-अकबर’ की आवाजें गूंजने लगी। विद्रोही जनता को सीरिया पर नियंत्रण कायम करने में केवल 11 दिन लगे।…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ के ग्राम मलारी स्थित माँ हीरामणि के मंदिर एवं धरमनी सामुदायिक स्थल के सौंदर्यीकरण करण हेतु 45.06 लाख, जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ में महर्षि अगस्त्यमुनि के मंदिर के सौन्दर्याकरण हेतु 57.64 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कालीपातल फापा से चल्था खोलबन अश्वमार्ग निर्माण हेतु 40.96 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट की तहसील कनालीछीना ग्राम टुण्डी में जन मिलन केन्द्र की स्थापना हेतु 21.09 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के डोबरी से वेगा देवी मंदिर सी०सी० मार्ग एवं मेला स्थल…

Read More

400 से अधिक छात्र-छात्राओं एवम् रिसर्च स्कालर्स ने लिया हिस्सा दो दिवसीय सेमिनार में शोध एवम् अनुसंधान के माॅर्डन प्रारूपों पर जानकारियां साझा की देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइंसेज के फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ 11 व 12 दिसम्बर 2024 को फिजियोथैरेपी के शोध की कला और विज्ञान से जुड़ महत्वपूर्णं विषयों पर जानकारियों सांझा करेंगे। एसजीआरआरयू के आईक्यूएसी सैल के सहयोग से आयोजित सेमीनार में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं, पीएचडी शोधार्थियों एवम् फेकल्टी एवम् डाॅक्टरों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को श्री गुरु राम…

Read More

देहरादून। ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे पर गाड़ी ब्रिज के नीचे दो शव मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को बाहर निकलवाया। शवों की पहचान सुभाष पांडे(24) पुत्र तारावती पांडे निवासी बबई हाथीखाल जिला सुरखेत नेपाल और चित्र बहादुर(23) पुत्र कविराम बहादुर निवासी उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, जानकारी करने पर पता लगा कि कल रात नेपाली मूल के 18 लोग मजदूरी करने के लिए आए थे। जिसमे से 04 लोगों ने बहुत ज्यादा नशा कर रखा था। उनमें से दो लोग यही मृतक हैं,  तीसरा व्यक्ति हरि पुत्र राम प्रसाद निवासी उपरोक्त अभी गायब है। इसके कपड़े…

Read More

मनिला। फिलीपींस के कनलाओन ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट के बाद आसमान में हजारों मीटर तक राख का गुबार फैल गया। प्रशासन ने आसपास के गांवों को खाली कराने का आदेश दिया है और राहत कार्य जारी है। फिलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कहा कि कनलाओन ज्वालामुखी के विस्फोट के कारण लगभग 87,000 लोगों को तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। नेग्रोस द्वीप पर स्थित कनलाओन ज्वालामुखी समुद्र तल से 2,400 मीटर (लगभग 8,000 फीट) की ऊंचाई पर है। यह फिलीपींस के 24 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इस ज्वालामुखी में…

Read More

प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा रिटायर्ड जवानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र जल्द होगा शुरू मृतक आश्रितों और घायल पीआरडी जवानों को वितरित किए सहायता राशि के चेक देहरादून। भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की मदद करेगी। इसके अलावा रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या…

Read More

25 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने का था प्रस्ताव  पिछले महीने भेजा गया था प्रस्ताव  देहरादून। प्रदेश के माध्यमिक अतिथि शिक्षकों का मानदेय 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने रद्द कर दिया। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने पिछले महीने वित्त विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा था। सचिव वित्त दिलीप जावलकर के मुताबिक, अतिथि शिक्षकों का पूर्व में मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये किया गया था। फिर से इतनी जल्दी उनका मानदेय नहीं बढ़ाया जा सकता।…

Read More

अल्लू अर्जुन की मेगा-ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2: द रूल का पहला वीकेंड धमाकेदार रहा. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई है. पुष्पा 2 ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी को पछाडक़र ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर 2024 में किसी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है, साथ ही वैश्विक स्तर पर किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड भी हासिल किया है. इतना ही नहीं फिल्म ने 4 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ का आंकड़ा पार किया है और भारत में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई…

Read More

हृदय गति रुकने से बच्ची का हो गया था निधन  ढाई दिन की बच्ची के देह दान किए जाने का यह देश का पहला मामला देहरादून। ढाई दिन की बच्ची का दून अस्पताल में देह दान किया गया। हृदय गति रुकने से बच्ची का निधन हो गया था। महज ढाई दिन की बच्ची के देह दान किए जाने का यह देश का पहला मामला बता रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के हृदय में विकृति थी, जिसके चलते आज सुबह उसका निधन हो गया। बच्ची के पिता राम मिहर हरिद्वार में एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के डॉ राजेंद्र सैनी…

Read More