Author: Amit Thapliyal
दून IMA परेड में 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली देहरादून। आईएमए की भव्य पासिंग आउट परेड के बाद 456 युवा अफसर भारतीय सेना में शामिल हो गए। 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट हुए। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर हुई परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने ली। भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों को Army 2988 सैन्य अधिकारी…
सरकार की ‘वन नेशन वन आईडी’ पॉलिसी से मिलेगा छात्रों को लाभ कहा, अपार आईडी रैकिंग में उत्तराखंड का देशभर में 8वां स्थान देहरादून। भारत सरकार की ‘वन नेशन वन आईडी’ योजना के तहत प्रदेशभर में 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी (ऑटोमेटिक परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्टर आईडी) बनाई जा चुकी है। जिसके चलते अपार आईडी रैंकिंग में देशभर में उत्तराखंड का आठवां स्थान है। प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ने वाले शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों…
जनवरी 2025 में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन बहुप्रतीक्षित फिल्म आजाद के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर पहले ही जारी हो चुके हैं, जिसमें अमन और राशा दमदार अवतार में नजर आए थे। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने आजाद की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। निर्माताओं ने आजाद का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन…
देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग की पूर्व अतिरिक्त निदेशक आशा रानी पैन्यूली को देहरादून नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस (डीएनए डिफेंस) की नई निदेशक नियुक्त किया गया है। पैन्यूली शिक्षा के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट करियर के साथ आई हैं, जिसमें उनका दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रति गहरा समर्पण शामिल है। उनका व्यापक अनुभव और उल्लेखनीय कार्यक्षमता हमारे संगठन को नई ऊंचाइयों और नवाचार की ओर प्रेरित करेगी। देहरादून नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस (डीएनए डिफेंस) की टीम पैन्यूली का हार्दिक स्वागत करती है और उनके मार्गदर्शन में नई सफलताएं प्राप्त करने की आशा करती है। उनकी विशेषज्ञता और…
आजकल मार्केट में तरह तरह के एनर्जी ड्रिंक्स मिलने लगे हैं। ये एनर्जी ड्रिंक भले ही शरीर को तुरंत एक्टिव मोड में ले आते हों, लेकिन लंबे समय में शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हाई शुगर और हाई कैफीन वाले ये एनर्जी ड्रिंक पिछले कुछ सालों में डायबिटीज का बड़ा कारण बन चुके हैं। हाल ही में कंबोडिया सरकार ने स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक्स बेचने पर रोक लगा दी है। जिसकी वजह युवाओं में डायबिटीज, मोटापा और दूसरी बीमारियों के बढऩा को बताया गया है। आइये जानते हैं कि एनर्जी ड्रिंक्स को क्यों इतना खतरनाक माना जाता है। अगर आप…
मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नई टिहरी की सड़कों का हॉट मिक्सिंग का काम करने, नई टिहरी में मल्टी पार्किंग निर्माण कार्य करने, जिला मुख्यालय में खेल मैदान का निर्माण करने एवं टिहरी-चंबा क्षेत्र हेतु 50 साल के दृष्टिकोण से जायका से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण कार्य करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने केनोइंग प्रतियोगिता के ओवर ऑल चौंपियनशिप में प्रथम तथा…
अजीत द्विवेदी संसद के शीतकालीन सत्र में हर दिन राजनीति का नया रंग देखने को मिल रहा है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने किसी हाल में अडानी का मुद्दा नहीं छोडऩे का फैसला किया है तो दूसरी ओर सत्तारुढ़ दल यानी भाजपा भी निर्णायक लड़ाई की तैयारी में है। भाजपा की निर्णायक लड़ाई का निष्कर्ष यह है कि लोकसभा में यानी जनता के सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘गद्दार’ हैं, सबसे बड़े विपक्षी पार्टी कांग्रेस की संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी देश विरोधी हैं और अमेरिका दुश्मन देश है। भाजपा ने संसद की बहस और चर्चाओं के…
शीतकालीन चारधाम दर्शन यात्रा में उत्तराखण्ड आने का दिया न्योता सीएम ने दिल्ली में भी कहा, भू कानून का पालन न करने वालों और हो रही कार्रवाई देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में हिस्सा लेते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। देवभूमि उत्तराखंड भी निरंतर विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ के धाम से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। उनके शब्दों से राज्य…
राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया जा रहा हर मुमकिन प्रयास- रेखा आर्या खेलों के विकास व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- रेखा आर्या देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही उत्तराखंड सरकार, राज्य के खिलाड़ियों को पदक तालिका में लाने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणा की थी और आज उसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। मौजूदा प्रावधान में राष्ट्रीय खेलों…
महाकुंभ की तैयारियों के बीच पीएम मोदी पहुंचे प्रयागराज, कई विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
महाकुंभ हमारी आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का दिव्य महोत्सव- पीएम मोदी प्रयागराज की पवित्र भूमि पर आकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं- पीएम महाकुंभ में पधार रहे सभी साधु-संतों को पीएम ने किया नमन उत्तर प्रदेश। 13 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आज पीएम मोदी भी प्रयागराज पहुंचे और वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ किया। साथ ही प्रयागराज की धरती से पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ हमारी आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का दिव्य महोत्सव है। इसकी तैयारियों का जायजा और…
