Author: Amit Thapliyal

आजकल बाजार में शुगर-फ्री बिस्कुट का चलन बढ़ता जा रहा है। लोग इन्हें सेहतमंद विकल्प मानकर खरीदते हैं, लेकिन क्या ये वाकई में हमारी सेहत के लिए अच्छे होते हैं?इस लेख में हम जानेंगे कि शुगर-फ्री बिस्कुट के बारे में कौन-कौन सी गलतफहमियां प्रचलित हैं और इनका सच क्या है।शुगर-फ्री का मतलब कैलोरी फ्री नहीं होता और इनमें इस्तेमाल होने वाले अप्राकृतिक स्वीटनर्स भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। शुगर-फ्री का मतलब कैलोरी फ्री नहीं होता शुगर-फ्री बिस्कुट का मतलब यह नहीं होता कि उनमें कैलोरी नहीं होती है। अक्सर इनमें शक्कर की जगह मिठास देने वाले माल्टोडेक्सट्रिन…

Read More

विभागीय अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं स्टेट कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त 1314 पदों पर शीघ्र नियुक्ति दी जायेगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा नर्सिंग अधिकारियों के1455 पदों के सापेक्ष 1314 पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर चयन सूची जारी कर दी है। 107 आरक्षित पदों पर अभ्यर्थी न मिलने से इन्हें कैरी फॉरवर्ड किया गया है जबकि 34 पद पर नियुक्ति कोर्ट के फैसले के अनुरूप की जाएगी। डॉ रावत ने…

Read More

नेशनल आयुष मिशन का दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा मिलने का दावा देहरादून। नेशनल आयुष मिशन के तहत उत्तराखंड में हर महीने करीब तीन लाख लोग आयुष सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले 22 महीनों के आंकड़ों की बात करें, तो उत्तराखंड में 67 लाख से ज्यादा लोगों ने आयुष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। नेशनल आयुष मिशन केंद्रीय आयुष मंत्रालय की फ्लैगशिप योजना है। इसे दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लक्ष्य के साथ डिजाइन किया गया है। उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए इस योजना की खास अहमियत मानी…

Read More

अजीत द्विवेदी दिल्ली का इस बार का चुनाव पिछले तीन चुनावों से अलग होने जा रहा है। ऐसा जमीन पर भले नहीं दिखाई दे या लोकप्रिय धारणा अभी ऐसी नहीं दिख रही हो लेकिन आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जिस तरह से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं उससे लग रहा है कि जमीनी स्थितियां बदल गई हैं या बदल रही हैं। पहले तीन चुनावों की तरह केजरीवाल न तो अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ के आंदोलन की लहर पर सवार हैं, न लोकपाल बनाने के संकल्प के आधार पर चुनाव लड़ रहे…

Read More

होटल हयात सेंट्रिक परिसर में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य…

Read More

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेडेक्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया । टेडेक्स कार्यक्रम स्थानीय रूप से आयोजित किए जाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विचारों ,नवाचार और नवीन वार्ताओं को साझा करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन पर आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ.आरपी सिंह, मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय शर्मा, कार्य्क्रम् की सन्योजिका प्रो. डॉ…

Read More

देहरादून। देहरादून और उत्तराखंड में हाल ही में हुए सड़क दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न की है। इसके जवाब में, देहरादून सिटीजन्स फोरम ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने और नागरिकों में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित ड्राइविंग पर सार्वजनिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राजपुर रोड स्थित पैसिफिक मॉल के पास आयोजित किया गया  जहां नागरिकों, समाजसेवियों और सामुदायिक नेताओं ने सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता पर चर्चा की। कार्यक्रम में जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर अधिक सार्वजनिक जागरूकता की आवश्यकता पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों ने सड़क दुर्घटनाओं…

Read More

हमारा संविधान बिना हमारी प्राचीन विरासत के नहीं बन सकता – राहुल गांधी नई दिल्ली। भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में बहस हो रही है। लोकसभा में आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और केंद्र पर संविधान पर हमले का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि ‘जब हम संविधान को देखते हैं तो हम देख सकते हैं कि संविधान में महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर, पंडित नेहरू के विचार दिखते हैं, लेकिन ये…

Read More

वाहनों की गति थामने को स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन बननी शुरू सभी कार्य सड़क सुरक्षा के मानको के अनुरूप किए जाए-डीएम देहरादून। जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है। जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । राजपुर रोड पर ओवर राइडिंग व सड़क क्रॉसिंग को ध्यान में रखते हुए तेजी से चल रहा है डिवाइडर के निर्माण कार्य। डिवाइडर के ऊपर स्टील का रेलिंग भी लगाए जाएंगे। डिवाइडर बनने से चालकों की…

Read More

मॉस्को (आरएनएस)। रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमले किए हैं। रूस ने इन हमलों में दर्जनों क्रूज मिसाइलों और ड्रोन्स का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हेलूशेंको ने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, दुश्मन का आतंक जारी है। यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि बीती रात यूक्रेन पर कई ड्रोन हमले किए गए और उसके बाद देश के हवाई क्षेत्र में क्रूज मिसाइल भी दागी गईं। वायुसेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों के खिलाफ ‘किंजल’ बैलिस्टिक…

Read More