Author: Amit Thapliyal
– प्रदेश की खेल सुविधाओं में जुड़ा एक और आयाम हरिद्वार। बुधवार को उत्तराखंड प्रदेश के खेल ढांचे में तब एक नया आयाम जुड़ गया जब हरिद्वार के रोशनाबाद में खेल मंत्री रेखा आर्या ने नए बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन प्रशिक्षण शिविरों में शामिल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी बांटी। सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में पूजन हवन करके नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि यह बास्केटबॉल कोर्ट प्रदेश की खेल यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा ।…
निकाय चुनाव की दस्तक के बीच सड़कों पर उतरे कांग्रेस के नेता- कार्यकर्ता मणिपुर व महंगाई समेत कई जनमुद्दों पर भाजपा को कठघरे में खड़ा किया देहरादून। केदारनाथ की हार के बाद और निकाय चुनाव की बेला पर कांग्रेस ने दून में भाजपा को ललकारा। राजभवन मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। सभी कांग्रेसजनों को गिरफतार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। बाद में रिहा कर दिया गया। गौतम अडानी और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा लगाये गये आरोपों के बाद भाजपा-अडानी गठजोड के भ्रष्टाचार, धोखाधडी और छल की कथित जालसाजी तथा मणिपुर हिंसा के खिलाफ…
उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड की बैठक पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिग की जल्द होगी व्यवस्था दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना जल्द बनेगी देहरादून। उत्तराखण्ड में वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए पर्यटन विभाग चार सप्ताह में पॉलिसी बनाएगा। पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिग की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए। दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए। गंगा और शारदा कॉरिडोर डेवलपमेंट और डाकपत्थर में बनने वाले नॉलेज…
छात्रों से लेकर रिटायर्ड आर्मी अफसर तक लाइन में, अन्य राज्यों से भी रजिस्ट्रेशन दस हजार पहुंचने वाला है वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा खेल विभाग को दो से ढाई हजार वाॅलंटियर की आवश्यकता देहरादून। 38 वें नेशनल गेम्स की तेज होती तैयारियों के बीच वाॅलंटियर बनने का जबरदस्त क्रेज है। काॅलेजों के छात्रों से लेकर रिटायर्ड आर्मी अफसर तक वाॅलंटियर बनने के लिए लाइन में हैं। यही नहीं, उत्तराखंड से बाहर के अन्य प्रदेशों से भी रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा दस हजार तक पहुंचने वाला है। हालांकि विभाग की आवश्यकता दो से…
महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय छात्रावास भवन का भी किया लोकार्पण पोखड़ा (पौड़ी)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन अपनी विधानसभा के विकासखंड पोखड़ा में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और पंचायत विभाग से संबंधित 5 करोड़ 17 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन बुधवार को विकासखंड पोखड़ा में महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय…
वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म विदुथलाई पार्ट 2 ने अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है। विजय सेतुपति, सूरी और मंजू वारियर अभिनीत पीरियड क्राइम थ्रिलर फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई बहुप्रतीक्षित फिल्म विदुथलाई पार्ट 1 का सीक्वल है और साल की सबसे प्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विदुथलाई पार्ट 2 को अपने तीखे संवादों के कारण ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसमें मजबूत राजनीतिक अर्थ और हिंसक दृश्य हैं जो युवा…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस तरह उत्तराखंड, आजादी मे बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला प्रदेश बन जाएगा। बुधवार को सचिवालय में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यूआईआईडीबी) की बैठक के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संकल्प के अनुसार, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में होमवर्क पूरा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल…
डीजीपी ने मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस महकमे को किया अलर्ट देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि” ड्रग फ्री देवभूमि 2025″ मिशन के तहत मादक पदार्थों में संलिप्त बड़े पेशेवर अपराधियों, तस्करों, किंगपिन और व्यवसायिक स्तर पर सक्रिय बड़े तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। और नशा उन्मूलन के लिए ठोस कदम उठाये जाएंगे। डीजीपी ने नशामुक्त अभियान की सफलता के लिए समस्त जनपद प्रभारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं मादक पदार्थों से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही (क)- अभिलेखीकरण- 1. विगत में पंजीकृत अपराधों में प्रकाश में आये तथा…
– राज्य स्तरीय बाल अधिकार एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में बोली कैबिनेट मंत्री – शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया सम्मानित देहरादून। अपने जीवन को ऐसा बनाइये कि आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गौरव कर सके। बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही । उन्होंने शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया । आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग…
मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी…. का डॉयलाग हुआ वायरल प्रेमी को लेकर आपस में भीड़ी दो युवतियां देहरादून। मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी…फिल्म गली बॉय का यह डॉयलाग राजधानी देहरादून की सड़कों पर दो लड़कियों के बीच सुनाई दिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लड़कियों को इस तरह सड़क पर मारपीट करता देख आसपास के लोग भी हैरान हुए। कुछ ने बस मुंह से कहकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन फिर चलते बने। वहीं कुछ लोग खड़े होकर दोनों की इस फाइट को देखते रहे। देहरादून की सड़क पर लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो…
