Author: Amit Thapliyal
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यसचिव ने जारी किए निर्देश देहरादून। राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभाग और सरकारी कार्यालयों में आयोजित होने समारोहों, बैठकों के लिए स्थानीय समूहों के उत्पाद खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड में अलग – अलग विभागों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, महिला कृषकों और एकल महिला उद्यमियों द्वारा कई प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त स्थानीय उत्पाद बनाए जा रहे…
कथावाचक गणेश शास्त्री महाराज ने की गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग नकरौंदा में भागवत कथा का आयोजन, बोले, श्रीमद् भागवत सुनने से मिट जाते हैं जन्म जन्मांतर के पाप देहरादून। प्रख्यात कथावाचक गणेश शास्त्री जी महाराज ने कहा है कि यदि देश को सुरक्षित रखना है तो हमें सनातन धर्म की सुरक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिन्दुओं को एकजुट होना होगा। भागवत सुनने मात्र से मिलता है पुण्य कथावाचक गणेश शास्त्री महाराज देहरादून के नकरौंदा में इन दिनों भागवत कथा का प्रवचन कर रहे हैं। इसका आयोजन समाजसेवी मनोज…
पिछले लंबे समय से अभिनेता सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।इस फिल्म में सोनू की जोड़ी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ चुकी है। अब निर्माताओं ने फतेह का पहला गाना हिटमैन जारी कर दिया है, जिसे यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को कंपोज भी इन्होंने ही किया है। हिटमैन में सोनू का धांसू अवतार दिख रहा है। वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक…
10 देशों के पायलट के साथ भारत के 75 पायलट ले रहे हिस्सा देश-विदेश से खिलाड़ियों का पहुंचना हुआ शुरु टिहरी। झील किनारे कोटीकॉलोनी में आज बृहस्पतिवार से पांच दिन तक शुरू होने जा रही वर्ल्ड एक्रो चैंपियनशिप का उत्साह चरम पर है। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए देश-विदेश से खिलाड़ियों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में लगभग 10 देशों के पायलट और भारत के 75 पायलट हिस्सा ले रहे है। वर्ल्ड एक्रो चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टिहरी झील किनारे कोटीकॉलोनी में सुबह 10.30 बजे पांच…
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री
2025 के लिए सुरक्षा रोडमैप पर भी करेंगे विस्तार से चर्चा विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर होगी पहली बैठक जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानि आज शाम को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। सूचना के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री…
हमारे शरीर का 50 से 70 फीसदी हिस्सा पानी से बना होता है। हालांकि, यह फीसदी व्यक्ति की एज, जेंडर, वेट, और बॉडी टाइप के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। आमतौर पर सर्दियों के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं। ठंडी हवाओं के कारण प्यास नहीं लगती है. आमतौर पर लोगों को लगता है शरीर में पानी की कमी की समस्या सिर्फ गर्मियों के मौसम में होती है, हालांकि, यह बात एकदम गलत है। मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, सभी लोगों के लिए प्रतिदिन जरूरी मात्रा में पानी या तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी…
तीस देशों के 142 खरीदार बी2बी बैठकों में शामिल हुए देहरादून। हाल ही में देहरादून में संपन्न हुए 10वें वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस (विश्व आयुर्वेद कांग्रेस-डब्ल्यूएसी 2024) और आरोग्य एक्सपो में कुल 150 मिलियन (लगभग ₹ 1,275 करोड़) अमरीकी डॉलर के व्यापारिक सौदे हुए, जो आयुर्वेदिक दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग को दर्शाता है। 12 से 15 दिसंबर तक चले आयुर्वेद क्षेत्र और संबद्ध हितधारकों के प्रमुख द्विवार्षिक सम्मेलन के आयोजन ने कारोबार होने के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसकी बड़ी वजह थी 30 देशों के 142 खरीदारों का आयुष निर्यात संवर्धन परिषद (आयुष एक्सपोर्ट…
कई चर्चित भाजपा नेताओं पर नहीं हो रही कार्यवाही देहरादून। दून में हुई आयकर विभाग की रेड पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैए का एवं केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। दसौनी ने कहा कि एक प्रदेश में दोहरे मापदंड नहीं चल सकते। गरिमा ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के उत्तराखंड के कई नेताओं पर बहुत गंभीर आरोप लगे लेकिन कभी किसी नेता या पदाधिकारी के घर पर ईडी,सीबीआई या इनकम टैक्स की रेड नहीं पड़ी? दसोनी ने कहा उदाहरण के तौर पर उत्तराखंड…
शासन व इण्डियन ऑयल की एक कमेटी गठित होगी पिरूल से सालाना 60 से 80 हजार टन कम्प्रेस्ड बायो गैस उत्पादन की संभावना देहरादून। उत्तराखण्ड में वनाग्नि के स्थायी समाधान तथा चीड़ की पत्तियों (पिरूल) से सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस) उत्पादन की संभावनाओं पर शासन में एक अहम बैठक हुई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं वन आदि सम्बन्धित विभागों तथा इण्डियन ऑयल के अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने इण्डियन ऑयल को राज्य में पिरूल की सीबीजी उत्पादन में फीड स्टाॅक के रूप…
भूपेन्द्र गुप्ता जब भी समाज घातक घटनाओं को नजरअंदाज करता है और उन पर कोई स्टैंड नहीं लेता तो वे नजीर बन जातीं हैं। अठारह साल पहले स्व जुगलकिशोर बागरी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक बाबू क़ा कालर पकड़ लिया था वे तब जल संसाधन मंत्री थे। उसी काल में एक और मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भी एक डाक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था।घटनायें तो भुला दीं गईं किंतु विकृति बढ़ती गई है। देश आज जिस राह पर है वह निश्चित ही चौंकाने वाला है।प्रतिक्रियायें हिंसक और उन्मादी होती जा रहीं हैं। सीमायें अपने आप टूट रहीं हैं। ऐसा…
