Author: Amit Thapliyal
कक्षा नौ की छात्राएं अब अनिवार्य रुप से पढ़ेगी गणित विषय गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का था विकल्प देहरादून। राज्य पाठ्य सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं अब गृह विज्ञान नहीं पढ़ पाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में गणित को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जा रहा है। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा को लेकर शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में यह सिफारिश की गई। अब तक कक्षा नौ में पहुंचने पर गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प था, लेकिन अब एनईपी 2020 में गणित को हाईस्कूल…
हिचकी आना एक आम समस्या है, जो कभी भी और कहीं भी हो सकती है। इससे निपटने के कई तरीके हैं, लेकिन क्या आपने कभी डिल सीड ऑयल का इस्तेमाल करने के बारे में सोचा है? यह एसेंशियल ऑयल प्राकृतिक रूप से हिचकी को रोकने में मदद कर सकता है। डिल सीड ऑयल का इस्तेमाल करके आप हिचकी से राहत पा सकते हैं।आइए इसके कुछ खास इस्तेमाल और तरीके जानते हैं, जिनसे आप इसे आजमा सकते हैं। डिल सीड ऑयल की मालिश करें हिचकी आने पर पेट पर हल्की मालिश करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।इसके लिए आप डिल सीड…
भारत डोगरा तेईस जून, 1985 को कनिष्क एअर इंडिया 182 विमान में उड़ते समय भयंकर विस्फोट हुआ जिससे हवाई जहाज अटलांटिक सागर में आयरलैंड के तटीय क्षेत्र के पास गिरा और उसमें सवार सभी 329 व्यक्ति मारे गए। इनमें से अधिकतर भारतीय मूल के कनाडाई नागरिक थे। जिन परिवारों के सदस्य मारे गए आज भी उन्हें न्याय नहीं मिला। इसके अतिरिक्त, यह भी समय-समय पर प्राप्त होने वाले तथ्यों से स्पष्ट होता रहा है कि यदि कनाडा की गुप्तचर और पुलिस एजेंसियों ने समुचित कार्रवाई की होती तो बड़ी संभावना यह होती कि इस हादसे को रोका जा सकता था।…
विभागीय अधिकारियों को दिये निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पिथौरागढ़/देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। मेडिकल कॉलेज के मुख्य भवन सहित अन्य निर्माण कार्य लगभग 45 फीसदी पूरे किये जा चुके हैं, अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिये विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कुमाऊं मण्डल भ्रमण के दौरान पिथौरागढ़ पहुंचकर राजकीय…
सीएम ने छप्पन करोड़ की लागत से बनने वाली सतपुली झील का शिलान्यास किया स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार अवसर-मुख्यमंत्री सतपुली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपुली के निकट पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें123 करोड़ 53 लाख की चार योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज भरोली खाल व बीरोंखाल में नवीन भवन का निर्माण कराए जाने,…
24 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे श्याम अग्रवाल ने भी जताई अपनी दावेदारी, स्वच्छ छवि के नेताओं में होती है गिनती, संगठन के कार्यों का लंबा अुनभव व जनता में है मजबूत पैठ देहरादून। देहरादून नगर निगम मेयर के टिकट को लेकर भाजपा में कयासबाजी शुरू हो गई है। भाजपा महानगर कार्यालय से लेकर बाहर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार तेज है। वहीं, टिकट पाने के लिए दावेदारों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। मेयर का पद अनारक्षित होने के कारण भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। कई नए दावेदारों के नाम भी सामने…
सुमीर ज्ञवाली ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता स्वर्ण पदक देहरादून। स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थी सुमीर ज्ञवाली ने योगासन भारत के द्वारा कर्नाटक में आयोजित पंचम राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता-2024 में सीनियर-ए (28 से 35 वर्ष) पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज, कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, प्रो. डाॅ. कंचन जोशी डीन स्कूल आॅफ यौगिक साइंस ने विजेता छात्र सुमीर ज्ञवाली को बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महात्मा गांधी स्टेडियम, तुमकुर, कर्नाटक में योगासन भारत राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने जारी किए निर्देश नियमावली संशोधित होने के बाद शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया देहरादून। प्रदेश की 6559 महिलाओं को जल्द ही रोजगार मिलने जा रहा है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को प्रदेश में 374 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 6185 सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए निर्देश जारी किए हैं । विभाग अगले दो दिन में इसकी विज्ञप्ति जारी कर सकता है। गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य…
हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए उच्च तकनीकी कौशल अपनाने की जरूरत- रक्षा मंत्री
भारत आज ऐसे हथियारों का निर्यात कर रहा है, जिन्हें पहले वह आयात करता था – रक्षा मंत्री नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत पहले आधुनिक हथियारों और तकनीकी क्षेत्र में पीछे था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद देश ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व गति से कदम बढ़ाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध तेजी से बदल रहा है, और हमें भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए उच्च तकनीकी कौशल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से कहा कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और…
शहर के बाहरी इलाकों में 28 सैटेलाइट पार्किंग स्थानों की पहचान शटल सर्विस तथा गोल्फ कार्ट होंगे नए प्रयोग मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के साथ की समीक्षा मसूरी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुविधाजनक, आसान एवं सुव्यवस्थित करने को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में जिला प्रशासन देहरादून एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयार एक्शन प्लान की समीक्षा की। एक्शन प्लान के तहत मसूरी में ट्रैफिक की समस्या के निवारण के लिए इनोवेटिव समाधानों पर कार्य करते हुए सत्तशील तथा पर्यावरणीय हितकारी शैली को अपनाया जाएगा। इसके साथ ही पर्यटकों के यात्रा अनुभव को भी…
