Author: Amit Thapliyal

26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा : रेखा आर्या देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को…

Read More

मंगलौर बायपास की डीपीआर शीघ्र की जाये तैयार हरिद्वार कल्चर के नाम से शुरू की जाये बस सेवा हरिद्वार। जनपद प्रभारी, पर्यटन, लोनिवि, पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने सीसीआर सभागार पहुॅचकर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद की सभी पंचायतों के परिवार रजिस्टर का डिजिटलाईजेशन किया जायेगा, जिससे जन सामान्य को त्वरित गति से ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नकल जारी की जा सकेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को पौराणिक…

Read More

10-10 हजार रुपये जुर्माने की भी मिली सजा देहरादून। बीएड की फर्जी डिग्री से शिक्षक की नौकरी प्राप्त करने वाले तीन लोगों को अदालत ने पांच-पांच वर्ष की जेल और 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। तीनों को पुलिस अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। अदालत ने शिक्षा सचिव और गृह सचिव, उत्तराखंड सरकार को भी आदेश की प्रति भेजी है। अदालत का कहना है कि तत्कालीन विभागीय अधिकारियों ने बीएड की डिग्री का सत्यापन किए बिना दोषियों को नौकरी दी है। वर्ष 2005 से 2009 के बीच चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री…

Read More

देहरादून। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और राजनीति में उनकी अहम भूमिका थी। उनके निधन से पूरे देश में शोक व्‍याप्‍त है। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी उनके निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि…

Read More

अभिनेता वरुण धवन इस साल का समापन एक धमाकेदार अंदाज में करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म बेबी जॉन की रिलीज बेहद नजदीक है।इन दिनों वह फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानी 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।इससे पहले अब निर्माताओं ने बेबी जॉन का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें वरुण डबल रोल में नजर आ रहे हैं। बेबी जॉन में वरुण डबल रोल में नजर आएंगे और यह पहला मौका होगा, जब अभिनेता अपने करियर में फिल्म में डबल किरदार निभाने वाले हैं। वरुण के…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड एकता मंच के बैनर तले जंतर मंतर पर 22 दिसंबर को ‘उत्तराखंड मूलनिवासी संसद’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के अनेक बुद्धिजीवी, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पूर्व नौकरशाह, पूर्व सैनिक , राज्य आंदोलनकारी, महिलाएं, युवा आदि सभी शामिल होकर उत्तराखड के पर्वतीय इलाके को पहले की भांति जनजातीय क्षेत्र घोषित कर सरकार से इसे संविधान की 5वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करेंगे। उत्तराखंड एकता मंच के देहरादून संयोजक अश्वनी मैंदोला का कहना है कि यह इलाका पहले जनजातीय क्षेत्र के तौर पर अधिसूचित था और यहां के मूल निवासियों को नादियों,…

Read More

यात्रा प्राधिकरण बनाने की प्रक्रिया 30 जनवरी 2025 तक पूर्ण की जाएं डिजिटल टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करते हुए यात्रा पंजीकरण की व्यवस्था मजबूत की जाए देहरादून। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दृष्टिगत इनकी धारण क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। उत्तराखण्ड की आगामी चारधाम यात्रा के सफल संचालन और सुगम बनाने के लिए अभी से पूरी तैयारियां की जाए। चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए यात्रा प्राधिकरण बनाने के लिए सभी प्रक्रियाएं 30 जनवरी, 2025 तक पूर्ण की जाएं। 15 जनवरी तक चारों धामों के तीर्थ पुरोहितों…

Read More

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत 600 किमी० मार्गों एवं लगभग 10 सेतुओं के अपग्रेडेशन का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया अनुरोध नई दिल्ली/ देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विगत कुछ माह पूर्व उत्तराखण्ड की 2288 किलोमीटर की समस्त स्वीकृतियों के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज…

Read More

तीन-चार साल से मेदांता में चल रहा था इलाज कार्डियक अरेस्ट बताई गयी मौत की वजह  हरियाणा। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। कल सुबह 8 से 2 बजे तक तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव…

Read More

जल्द होगा पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे कुल 19 मंदिर  अयोध्या। राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुजारियों के लिए कई कठिन नियम भी बनाए गए हैं। इसी क्रम में पुजारियों के लिए राम मंदिर में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। जल्द ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। राम मंदिर में अभी 14 पुजारी ड्यूटी दे रहे हैं। राम मंदिर समेत कुबेर टीला व हनुमान मंदिर में पूजन के लिए पुजारियों को सात-सात के दो ग्रुप में बांटा…

Read More