Author: Amit Thapliyal
चोटिल हुए भारतीय टीम के कप्तान, 26 दिसंबर से शुरु होने वाले चौथे सीरीज के मुकाबले पर छाया संकट
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हो गए। उनकी इस चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। बैटिंग करने के दौरान गेंद उनके बाएं पैर के घुटने में लगी जिसके बाद वह बाहर चले गए और आइस पैक लगाकर बैठ गए। भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी इस समय 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का चौथा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। रोहित के तब तक फिट होनी की पूरी उम्मीद है। रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच में नहीं…
शाहिद कपूर और कृति सेनन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फिल्म में फैंस को बहुत पसंद आई थी। अब ये जोड़ी आपको फिर से एंटरटेन करने आ रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि दोनों कॉकटेल 2 में साथ आ रहे हैं। कॉकटेल फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। ये होमी अदजानिया की फिल्म थी और इसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। डिंपल कपाडिय़ा और बमन ईरानी का भी अहम रोल था। अब इसका सीक्वल बनने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर और कृति…
दुल्हन की तरह सजा मसूरी 60 से 65 प्रतिशत होटल व गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल मसूरी। साल-2024 के अंतिम दिनों में पहाड़ों की रानी मसूरी ट्रिपल जश्न के लिए तैयार हो रही है। क्रिसमस के साथ ही मसूरी में विंटरलाइन कार्निवाल और फिर नए साल का जश्न मनाने के लिए मसूरी ही नहीं बल्कि आसपास के समस्त पर्यटक स्थलों के पैक रहने की संभावना है। मसूरी में तो 60 से 65 प्रतिशत होटल व गेस्ट हाउस की बुकिंग अभी से फुल हो चुकी है। पर्यटकों के उत्साह को देखते हुए मसूरी में ठहरने और यातायात की व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन…
सर्दियों में आईसक्रीम खाना ट्रेंड बनता जा रहा है. अक्सर लोग बाहर घूमने जाते हैं तो आइसक्रीम खाना तो बनता है. सर्दियो में लोगों को आइसक्रिम खाने में मजा भी आ रहा है. कुछ लोग इस समय पहाड़ों की बर्फबारी का मजा लेना पसंद करते हैं, तो कुछ समुद्र किनारे छुट्टियां बिताते हैं. क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में आइसक्रीम खाना कितना सही है? जहां एक तरफ आइसक्रीम का मजा हर उम्र के लोगों को आता है, वहीं दूसरी तरफ सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है. इस पर विशेषज्ञों की राय जानना बेहद जरूरी है।…
केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त हो गृह मंत्री अमित शाह देहरादून। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कांग्रेसजनों के साथ घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना व उपवास में बैठे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई। यहां आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर…
महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने की निःशुल्क भूमि आवंटित
उत्तराखंड के पंडाल में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक सीएम धामी के निर्देश पर राज्य के मेलार्थियों को मिलेगी परिवहन सुविधा देहरादून। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100×400 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी है। इस भूमि पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजेगा, जहां मेलार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है। प्रयागराज महाकुंभ-2025 की तैयारियों के जोर…
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग कैंसर जागरूकता पर देंगे व्याख्यान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से देवपुरा हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु मण्डल आश्रम, देवपुरा, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टर चिकित्सकीय परामर्श देंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क दवाईयों भी दी जाएंगी। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता ने दी। दिनांक 23 दिसम्बर 2024 सोमवार को श्री गुरु मण्डल आश्रम देवीपुरा में माननीय मदन…
एस. सुनील सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि हमेशा चलने वाले चुनावों पर विराम लग जाएगा। सरकारों का ध्यान विकास कार्यों की ओर होगा। आचार संहिता की वजह से विकास कार्य ठप्प नहीं होंगे। और सबसे ऊपर हर बार चुनाव में होने वाले बेहिसाब खर्चों पर लगाम लगेगी। चुनाव आयोग से लेकर राजनीतिक दलों का चुनावों पर बेहिसाब खर्च होता है। एक साथ चुनाव से इन खर्चों में कटौती होगी। सुरक्षा बलों को भी लगातार इस राज्य से उस राज्य तक यात्रा करनी पड़ती है। आम लोगों का ध्यान भी चुनाव पर लगा रहता है। यह सब कुछ एक निर्णय…
भावी चिकित्सकों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी ओपन जिम, बास्केटबॉल, वालीबॉल कोर्ट व लिंक रोड की भी दी सौगात श्रीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक खेलकूद के लिए ओपन जिम, बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट व लिक रोड की सौगात दी। यहीं नहीं एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा सेवा में कुशल बनाने के लिए 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बने स्किल सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी तक बेस अस्नपताल में…
देहरादून। राज्य के निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण पर इस बार आपत्तियों का अंबार लग गया है। शहरी विकास निदेशालय के पास करीब 1000 आपत्तियां आ चुकी हैं। विभाग ने इनका निस्तारण शुरू कर दिया है। शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के मेयर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। आपत्तियां देखकर शहरी विकास विभाग के अफसर भी हैरान-परेशान हैं। राज्य में पहली बार आपत्तियों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच चुका है।…
