Author: Amit Thapliyal

अभिनेता सोनू सूद अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी आगामी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए सोनू बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। आजकल वह इसी के प्रचार में जुटे हैं।अब आखिरकार फतेह का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सोनू जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म की कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है। फतेह में जैकलीन फर्नांडिस के साथ सोनू की जोड़ी बनी है। नसीरुद्दीन शाह और विजय राज भी इस फिल्म का हिस्सा…

Read More

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तराखंड निवास नई दिल्ली में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। अटल उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

Read More

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 150 एक्यूट हार्ट मरीजों को मिला नया जीवन देशभर से 7 डाॅक्टरों का इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चयन देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डायरेक्टर कैथ लैब रिसर्च एण्ड क्लीनिक ट्रायल्स एवम् वरिष्ठ काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ तनुज भाटिया को इण्डियाज़ बेस्ट डाॅक्टर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ तनुज भाटिया ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हार्ट अटैक के गम्भीर हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल के सिद्धांत का अनुपालन कर 150 मरीजों की जान बचाई। यह आंकड़ा देश भर में एक्यूट हार्ट मरीजों पर एविस प्रोटोकाल का अनुपालन कर मरीजों की जान बचाने का सर्वोच्च आंकडा…

Read More

नारियल पानी को अक्सर हैंगओवर का इलाज बताया जाता है। लोग मानते हैं कि यह शरीर को हाइड्रेट करता है और हैंगओवर के लक्षणों को कम करता है। नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि केवल नारियल पानी पीने से इस समस्या का समाधान होता है या नहीं। आइए इस लेख के जरिए इस मिथक की सच्चाई जानते हैं। क्या नारियल पानी है हैंगओवर का इलाज? नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करते हैं। यह…

Read More

सीएम धामी ने दिल्ली में कहा, कांग्रेस की सोच हमेशा अंबेडकर विरोधी रही देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में कहा कि पिछले दिनों देश में विभाजनकारी राजनीति करने वाले लोग सुर्खियां बटोरने के लिए गृहमंत्री अमित शाह के संसद में दिये गये बयान के एक छोटे हिस्से को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करने का कार्य कर रहे हैं। लगातार यह घृणित कार्य कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस यह कार्य उन बाबा साहब अम्बेडकर के नाम पर कर रही है, जिसने हमेशा अम्बेडकर का अपमान करने का कार्य किया है। देश को संविधान देने वाले बाबा साहब का जीवन…

Read More

सात साल पुराने घूस के मामले में तत्कालीन सीईओ को सजा व जुर्माना 2017 में अल्मोड़ा के सीईओ अशोक सिंह को रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार हल्द्वानी। सात साल पुराने रिश्वत प्रकरण में अदालत ने तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह को तीन साल की सजा व 25 हजार का जुर्माना लगाया है। मामला 2017 का है। न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम / विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी नैनीताल नीलम रात्रा की अदालत ने 23 दिसम्बर को अभियुक्त अशोक कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के अपराध के लिये तीन वर्ष के कठोर…

Read More

गृह मंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा की नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के उत्तराखंड राज्य में क्रियान्वयन में की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  नई दिल्ली में आयोजित बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड राज्य में तकनीकी एकीकरण जैसे कि ई-साक्ष्य, ई-कोर्ट और ई-समन का सफल एकीकरण किया गया है। इन प्रौद्योगिकियों के…

Read More

श्रुति व्यास घूमने के सारे ठिकाने, पर्यटन स्थल चाहे कितने ही मनमोहक क्यों न हों, वहां कुंभ की रेलमपेल मची रहती है। जबकि छुट्टियों का एक मकसद भीड़-भाड़ से दूर जाना भी होता है। भारत भर में पूरे साल हर तरह के पर्यटन स्थल-बीच हों या पहाड़, तीर्थ हो या नेशनल पार्क-हमेशा बुक रहते हैं। हर जगह कुम्भ के मेले जैसा नज़ारा रहता है। गहरा नीला आसमान और हवा में झूमते ताड़ के वृक्ष। बालकनी से मैं ज़मीन पर बिछी सफ़ेद रेत का अंतहीन सिलसिला देख सकती हूँ। धूप ठीक उतनी गर्म है, जितनी होनी चाहिए। दूर कहीं से समुद्र…

Read More

देहरादून/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की। इस दौरान गृह मंत्री को प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों व शीतकालीन यात्रा के संबंध में अवगत कराया। साथ ही सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की। इस अवसर पर गृह मंत्री से राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Read More

देहरादून।  सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सहस्त्रधारा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 25वें वर्ष में प्रवेश करने एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती की पूर्व बेला पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 37 करोड़ से निर्मित होने वाली 03 सड़क योजनाओं (सहस्त्रधारा-सरोना, सुवाखोली-सरोना एवं मालदेवता-सेरकी-सिल्ला मोटर मार्ग) का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पहले चरण की शुरुआत 25…

Read More