Author: Amit Thapliyal
नियमावली संशोधित होने के बाद शुरू हुई ग्रामीण क्षेत्रों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाडी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी से किया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए शासनादेश पहले ही जारी कर दिया गया था। मंत्री रेखा आर्या नें प्रदेश की सभी बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया…
शीतलहर के दृष्टिगत निराश्रित पशुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर कराई जाए उपलब्ध – मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में रैन बसेरों में ठहरने वालों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, साथ ही ठंड से बचाव के लिए रात्रि के समय अलाव की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि बर्फबारी के कारण सड़कें अधिक देर…
तहसील प्रशासन ने किया नया ट्रैफिक प्लान तैयार पर्यटकों के लिए की गई किराये की दर निर्धारित चमोली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों की भारी भीड़ औली का रुख कर रही है। बर्फ पड़ने से औली के पहाड़ और भी ज्यादा सुंदर हो गए है, जो कि पर्यटकों का मन अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इसी आकर्षण के चलते पर्यटक अपने आप को औली की ओर जाने से रोक नहीं पा रहे है, लेकिन इस बार औली का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार…
मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने मिलेगी सम्मान राशी- अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का किया एलान लगभग 18,000 रुपये प्रति माह की दी जाएगी सम्मान राशी नई दिल्ली। केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है…उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा।’ अरविंद केजरीवाल कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत…
फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल अभिनेता मनोज बाजपेयी ने सुपरहिट सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने एक तस्वीर शेयर कर फैंस को झलक दिखाई। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में शूटिंग से पर्दे के पीछे (बीटीएस) की एक तस्वीर शेयर की। ‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी के किरदार का नाम ‘श्रीकांत तिवारी’ रहता है, जो मध्यमवर्गीय व्यक्ति है और वह जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक ब्रांच थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल (काल्पनिक) के लिए सीक्रेट रूप से अधिकारी के रूप में काम करता है। इस सीरीज की घोषणा…
सभी घाटों पर पुलिस का कड़ा पहरा हरिद्वार। सोमवती अमावस्या का स्नान पर्व आज बड़े धूम- धाम के साथ मनाया जा रहा है। यह स्नान श्रद्धालुओं के लिए कितना मायने रखता है, इसका अंदाजा गंगों घाटों पर उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। गंगा के तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धाुलओं की भारी भीड़ उमड़ी है। गंगा के सभी घाट खचाखच भरे हुए हैं। सोमावती अमावस्या स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में विभाजित कर दिया गया…
अग्निवीर भर्ती में प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश है एवं हमारी सरकार द्वारा सेना को हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर अग्निपथ योजना को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत प्रदेश से अब तक 4500 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं और जल्द ही रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी। भविष्य में होने वाली भर्तियों में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने…
बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मिलेगा मौका तीन दिन में बड़ी संख्या में किए गए नामांकन देहरादून। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। और इसी अंतिम दिन के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को राहत प्रदान की गई है। आयोग ने प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर नियम आसान कर दिया है । दरअसल अब प्रत्याशियों को बिना खाता खोले भी नामांकन जमा कराने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें नामांकन के अंतिम समय तक बैंक की जानकारी देनी होगी। प्रत्याशियों को नामांकन के लिए अलग से बैंक खाता खोलने का प्रावधान है। राज्य निर्वाचन…
एक्सल बार डेडलिफ्ट्स एक खास एक्सरसाइज है, जो आपकी पकड़ को मजबूत बना सकती है। इस एक्सरसाइज में मोटे बार का उपयोग होता है, जिससे उंगलियों और हाथों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है।यह एक्सरसाइज न केवल हाथों की पकड़ को मजबूत बनाती है, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों को भी ताकतवर बनाती है।आइए आज के इस लेख में एक्सल बार डेडलिफ्ट्स एक्सरसाइज से जुड़ी अहम बातें जानते हैं। इस तरह की जाती है यह एक्सरसाइज एक्सल बार डेडलिफ्ट करने के लिए सबसे पहले सही वजन चुनें, जो आपके लिए उपयुक्त हो। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें…
खिलाड़ी चयन के लिए दिशा निर्देश जारी उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने भेजा राज्य खेल संघों को पत्र, रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो भी देना आवश्यक देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को दो जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा डीके सिंह…
