Author: Amit Thapliyal

सरखेत और घंतूकासेरा में स्थानीय लोगों से मिले, हर संभव सहायता का भरोसा दिया देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों सरखेत और घंतूकासेरा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी को भी कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि पुनर्निर्माण और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए,…

Read More

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ अपने फिनाले से ठीक पहले दर्शकों को रोमांचक ट्विस्ट देने लगा है। इस हफ्ते शो में डबल एविक्शन का ऐतिहासिक मोड़ आया, जिसमें हंसी के माहौल के लिए जाने जाने वाले कीकू शारदा और शो के होस्ट-सिंगर आदित्य नारायण को घर भेज दिया गया। इस चौंकाने वाले एलिमिनेशन ने कंटेस्टेंट्स और फैंस दोनों को भावुक कर दिया। डबल एविक्शन का धमाका इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट—कीकू शारदा, आदित्य नारायण, आकृति नेगी और नयनदीप रक्षित—नॉमिनेशन में थे। पहले राउंड में कीकू शारदा को बाहर किया गया, लेकिन इसके तुरंत बाद आदित्य नारायण का नाम भी एलिमिनेशन के…

Read More

14-16 अक्तूबर तक नई दिल्ली में यूएनटीसीसी सम्मेलन, 32 देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी करेंगे भागीदारी नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन का मंगलवार को उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के लिए शांति स्थापना कभी विकल्प नहीं, बल्कि आस्था का विषय रही है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत हमेशा से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मिशनों में सक्रिय रहा है। शांति स्थापना सिर्फ सैन्य मिशन नहीं रक्षा मंत्री ने कहा, “शांति स्थापना केवल सैन्य मिशन नहीं है, बल्कि…

Read More

कुलदीप यादव बने मैच के हीरो, जडेजा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब नई दिल्ली। भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। केएल राहुल ने 58 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल छह रन पर नाबाद रहे। भारत ने मैच के पांचवें दिन एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इस दौरान साई सुदर्शन (39) और…

Read More

हल्द्वानी में पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव की धूम, लोक संस्कृति की झलक से महका मंच हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊँ द्वार महोत्सव केवल एक संस्कृति का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी अस्मिता, पहचान और जड़ों से जुड़ाव का प्रतीक है। हर वर्ष यहां प्रतिभाग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह महोत्सव हमारे कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है और उन्हें सम्मानित करने का कार्य भी करता है। मुख्यमंत्री…

Read More

सीमांत गांवों में जल्द लगेंगे बीएसएनएल टावर, नेटवर्क समस्या होगी खत्म देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, घरेलू हिंसा, निजी भूमि पर कब्जा, बाढ़ सुरक्षा, दैवीय आपदा में क्षतिपूर्ति, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 151 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। 75 वर्षीय बुजुर्ग राकेश तलवाड़ ने अपनी भूमि पर कब्जा और सीमांकन कराने के बाद डीएम को आशीर्वाद दिया। अधोईवाला निवासी सुशीला देवी की निजी भूमि पर मोबाइल टावर अनुबंध समाप्त होने और किराया डिफॉल्ट होने के बावजूद…

Read More

अब केवल सरकारी संस्थानों को ही बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र , पुलिस-मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम रखेगी हर केंद्र पर सख्त निगरानी देहरादून। पेपर लीक प्रकरणों से सबक लेते हुए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) अब अपनी आगामी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की तैयारी में है। आयोग द्वारा स्थगित की गई सहकारी निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा अब 16 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 45 पदों के लिए यह परीक्षा पहले 5 अक्तूबर को प्रस्तावित थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा था। अब…

Read More

13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होंगी कई खेलकूद प्रतियोगिताएं   युवा जोश, अनुशासन और खेल भावना से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर  हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन फोटो समाचार देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत…

Read More

15 नवंबर से खुलेंगे अन्य गेट, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू देहरादून। उत्तराखंड में जंगल सफारी सीजन की शुरुआत को लेकर वन विभाग ने कमर कस ली है। कार्बेट टाइगर रिजर्व (CTR) में सफारी मार्गों की मरम्मत और वाहनों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभाग ने घोषणा की है कि 15 अक्टूबर से बिजरानी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं अन्य गेट 15 नवंबर से आम लोगों के लिए खुलेगें। वन विभाग के अनुसार, इस बार मानसून के दौरान हुई भारी बारिश से वन मोटर मार्ग को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में पुलियों, सड़कों और…

Read More

आज की तेज़ और व्यस्त जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो गए हैं। ऑफिस का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और रोज़मर्रा की चुनौतियां अक्सर मन को बेचैन कर देती हैं। ऐसे समय में योग सिर्फ शरीर को ही लचीला नहीं बनाता, बल्कि मानसिक शांति और स्थिरता भी प्रदान करता है। कुछ विशेष योगासन ऐसे हैं जो चिंता को कम करने, मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवन में सुकून लाने में मदद करते हैं। रोज़ाना सिर्फ 20 मिनट का अभ्यास आपके मन को शांत, शरीर को स्वस्थ और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार योगासन, जिन्हें अपनाकर…

Read More