Author: Amit Thapliyal
नैनीताल। भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में बुधवार को आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में रेखा आर्या ने कहा कि जिस प्रकार स्वदेशी के विचार ने एक समय हमें अंग्रेजों से आज़ादी दिलाई थी, उसी मंत्र के सहारे अब हमें देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है और भारत को विश्व महाशक्ति बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के ज़रिए ही हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूर्ण कर सकते हैं। कैबिनेट…
2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक डीए का भुगतान किया जाएगा देहरादून। प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। सरकार ने 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने के आदेश दे दिए हैं। यह भत्ता 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक का नकद भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से कर्मचारियों का लंबे समय से इंतजार खत्म हो गया। केंद्र सरकार ने हाल…
हर कोई चाहता है कि उसका शरीर फिट और स्वस्थ दिखे और पेट संबंधी परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिले। लेकिन आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसी स्थिति में आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज — मेथी का पानी — आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने की आदत आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो इसे प्राकृतिक औषधि बनाते हैं। आयुर्वेद में सदियों से इसका…
बरसात थमते ही केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे धाम
अब तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन रुद्रप्रयाग। बरसात के बाद अब केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक 17 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। अधिकतर श्रद्धालु जत्थों के साथ यात्रा पर निकल रहे हैं। धाम में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे श्रद्धालु दर्शन के साथ-साथ हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद भी ले रहे हैं। बरसात के महीनों में…
‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज —अजय देवगन और रकुल प्रीत फिर लाए प्यार और कन्फ्यूजन की मस्ती
लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों को रिलेशनशिप की पेचीदगियों में हंसी का तड़का लगाने वाली है। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टीज़र से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया था, और अब ट्रेलर ने उस उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। फिर शुरू हुई उम्र और रिश्ते की उलझन ट्रेलर की शुरुआत रकुल प्रीत सिंह और उनके परिवार से होती है, जो उनकी शादी के…
दिल्ली-एनसीआर में 18 से 21 अक्टूबर तक फोड़े जा सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे फोड़ने का समय सुबह 6-7 और रात को 8-10 बजे तक सीमित किया नई दिल्ली। दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ नेशनल एन्वायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (NEERI) से प्रमाणित ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी जाएगी। कोर्ट ने इस अनुमति की समयसीमा 18 से 21 अक्टूबर तक तय की है, यानी सिर्फ चार दिनों तक ग्रीन पटाखे जलाए जा सकेंगे। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि “हमें…
सभी मनरेगा श्रमिकों को भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत लाना सरकार की प्राथमिकता है — मुख्यमंत्री धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ ऑनलाइन पोर्टल और डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से लगभग 10,000 श्रमिकों व परिजनों को कुल ₹11 करोड़ 50 लाख की आर्थिक सहायता राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल धनराशि हस्तांतरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे परिश्रमी…
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति अब उस मुकाम पर पहुँच चुकी है, जहाँ विपक्षी बयानबाज़ी से ज़्यादा खतरनाक है “अर्बन नक्सल गैंग” की सक्रियता-और इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब खुलकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक सार्वजनिक मंच से दो टूक कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड तेज़ी से विकास की राह पर हैं, लेकिन कुछ ‘अर्बन नक्सल गैंग’ के लोग प्रदेश में जिहादी मानसिकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह बयान केवल चेतावनी नहीं था-यह घोषणा थी। घोषणा इस बात की कि अब सरकार न तो बख्शेगी, न चुप रहेगी,…
पहले मोदी, फिर योगी…अब निशाने पर पुष्कर धामी ! लेकिन कांग्रेस शासित तेलंगाना सरकार के एक साल के ₹ 776 करोड़ के सूचना विभाग बजट पर चुप्पी उत्तराखंड को नहीं देखना चाहते विकास पथ आगे बढ़ना तो गढ़े जा रहे झूठे नैरेटिव ! सूचना और दुष्प्रचार में फर्क समझना जरूरी ! देश में जब-जब किसी राज्य या नेतृत्व ने ईमानदारी से विकास की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए हैं, तब-तब कुछ प्लेटफ़ॉर्म या समूहों ने उस प्रयास को संदेह और नकारात्मकता के घेरे में लाने की कोशिश की है। यह पैटर्न नया नहीं है बस पात्र और स्थान बदलते रहते…
उत्तराखंड में पहली बार सफल ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट देहरादून। श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं हेड यूनिट 1 डॉ साहिल महाजन ने एक ऐसी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की हैए जिसने हृदय रोग उपचार के नए आयाम खोल दिए हैं। अस्पताल में पहली बार ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट ;(ट्रांसकैथेटर वाल्व इन वाल्व एओर्टिक इम्प्लांटेशन विद सेल्फ एक्सपेंडिंग वाल्व और ट्रांसकैथेटर मिट्रल वैल्व इम्प्लांटेशन विद बलून एक्सपैंडेबल वाल्व ) की जटिल और दुर्लभ प्रक्रिया को बिना चीरा लगाए प्रोफेसर डॉ साहिल महाजन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मयंक अग्रवाल द्वारा पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। श्री महन्त…
