Author: Amit Thapliyal
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदक विजेता लवीश को दी वधाई देहरादून/पौड़ी। उत्तराखण्ड में हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी लवीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष वर्ग 85 किलोग्राम वुशु में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्य आरक्षी लवीश कुमार को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।
रोहतास नगर एवं रिठाला विधानसभा की चुनावी जनसभाओं में गरजेंगे महाराज देहरादून/दिल्ली। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी की जेब पर डाका डालकर अपने लिए 45 करोड़ का शीशमहल खड़ा किया। आम आदमी के सरोकारों का दंभ भरने वाला करोड़ों के शीश महल में समझ से परे है। यदि हम पंजाब की बात करें तो वहां भी उनकी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बद्तर हो गई है, जिससे समाज में अशांति और डर का माहौल बन गया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक…
पांच फरवरी को मतदाता कमल खिलाएंगे- सीएम धामी दिल्ली। सीएम धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के झूठे वादों और भ्रष्टाचार से त्रस्त दिल्ली की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता-जनार्दन यह जानती है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जनता के समक्ष किए गए वादों को संकल्प की तरह पूरा करती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 5 फरवरी को दिल्ली की जनता भाजपा को विजयी बनाकर विकास का कमल खिलाएगी। सीएम धामी ने कहा कि यमुना नदी की स्वच्छता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और शराब माफियाओं को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर मतदाता आप पार्टी की सरकार को…
कई योजनाओं के प्रस्ताव केंद्र को भेजे जाएंगे देहरादून। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम, आईटीएमएस ( इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम ) के डीपीआर को अनुमोदन दिया। इसके साथ ही सीएस ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डाॅलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस…
अपने पार्टनर को सिंपल चॉकलेट नहीं देना चाहते, तो घर पर इस तरह से खास चॉकलेट कप केक करें तैयार
चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का बेहद ही खास दिन होता है, जिसे 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने साथी को प्यार, स्नेह, और खुशी का एहसास दिलाना है। चॉकलेट को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि चॉकलेट में फिनाइलथामाइन नामक तत्व होता है, जो शरीर में खुशी और प्यार के एहसास को बढ़ाता है। यही कारण है कि चॉकलेट को उपहार के रूप में बहुत खास माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप अपने साथी को उनके पसंदीदा चॉकलेट्स…
देहरादून। उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेल में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से राज्य का राष्ट्रीय खेल में पदक खाता खुला, जिससे पूरे उत्तराखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि यह सफलता उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान को साकार करते हुए, राज्य के सुरक्षा अधिकारियों ने भी ज्योति वर्मा के साथ फोटो…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदक विजेता लवीश को दी वधाई देहरादून/पौड़ी। उत्तराखण्ड में हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पौड़ी पुलिस के मुख्य आरक्षी लवीश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरूष वर्ग 85 किलोग्राम वुशु में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर मुख्य आरक्षी लवीश कुमार को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन करने को प्रेरित किया।
नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर और कशिश फिल्म फेस्टिवल के फाउंडर श्रीधर रंगायन और सागर गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की कहानी बॉलीवुड की लव स्टोरी से काफी अलग और दिल को छू लेने वाली है। इस दिन फिल्म होगी रिलीज फिल्म ‘कुछ सपने अपने’ लंबे समय अपनी रिलीज का इंतजार कर रही थी। अब यह हिंदी फीचर फिल्म वैलेंटाइन वीक के बाद रिलीज होगी। फिल्म को 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के कुछ महीनों पहले रिलीज हुए ट्रेलर में नजर आया था कि…
केजरीवाल ने नए स्कूल खोलने के बजाय गली-गली शराब की दुकानें खोलीं नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे 5 फरवरी को भाजपा के पक्ष में मतदान करें और शैलेन्द्र कुमार को भारी मतों से विजय दिलाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि “हमने उत्तराखंड में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते…
“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
फूलदेई संरक्षण मुहिम के लिए मैठाणी को मिला लोक गौरव सम्मान 2025 देहरादून। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा आयोजित “लोक संस्कृति महोत्सव-2025” ने इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों को दर्शाती स्मारिका “देवभूमि उत्तराखंड” का विमोचन किया और समाजसेवा व लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। लोक संस्कृति संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान : लोकसंस्कृति के संरक्षण और बाल पर्व फूलदेई संरक्षण मुहिम में योगदान के लिए…
