Author: Amit Thapliyal
अगर आप दो–चार सीढ़ियाँ चढ़ते ही तेज़-तेज़ साँस लेने लगते हैं, हल्का काम करने पर भी छाती में भारीपन महसूस होता है, या टहलते समय अचानक थकान बढ़ जाती है — तो इसे केवल “कमज़ोरी या साधारण थकान” समझकर अनदेखा करना ख़तरनाक हो सकता है। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर का इस तरह जल्दी थक जाना दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारी का प्रारम्भिक संकेत होता है। यानी शरीर पहले ही समय पर चेतावनी दे रहा होता है कि दिल पूरा रक्त उतनी क्षमता से पम्प नहीं कर पा रहा, जितनी आवश्यकता है। इसी कारण शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम…
देहरादून:सैन्य अस्पताल देहरादून में कमान परिवर्तन समारोह में ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन ने ब्रिगेडियर परिक्षित सिंह से मिलिट्री अस्पताल की कमान का कार्यभार ग्रहण किया। पारंपरिक सैन्य रीति और अनुशासन के बीच संपन्न समारोह में कमान दंड का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किया गया, जो अधिकार एवं उत्तरदायित्व के औपचारिक परिवर्तन का प्रतीक है। ब्रिगेडियर परीक्षित सिंह ने अपने दो वर्ष और एक महीने के कार्यकाल के दौरान, चिकित्सा देखभाल, बुनियादी ढाँचे में सुधार और गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में अस्पताल को कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाईं। उनके नेतृत्व में, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून ने रोगी देखभाल और परिचालन तत्परता के उच्चतम मानकों को निरंतर…
मुख्यमंत्री ने कहा- इगास-बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पर्व है देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को लोक पर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास-बग्वाल उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक पर्व है, जो हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश देता है। CM धामी ने ये भी कहा कि राज्यवासियों की खुशहाली और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्यता लेकर आए।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की विभिन्न भाषाओं की चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही फिल्मकारों और दर्शकों के बीच संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फिल्में संवाद का एक सशक्त माध्यम हैं, इसलिए फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों का बड़ा सामाजिक दायित्व भी होता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से समाज को प्रेरक संदेश और सीख देने की दिशा में कार्य होना चाहिए।उन्होंने यह भी…
देश में लिवर से जुड़ी बीमारियां अब गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले जहां यह समस्या 45-50 साल की उम्र के बाद देखने को मिलती थी, वहीं अब 20 साल से कम उम्र के युवा भी फैटी लिवर जैसी जटिल बीमारी के शिकार हो रहे हैं। गलत जीवनशैली, जंक फूड, देर रात तक जागना, व्यायाम की कमी और शराब का सेवन इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार लिवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो पाचन, ऊर्जा संचय और शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है।…
राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री — “देश सेवा से बड़ा कोई सुख नहीं” केवड़िया। गुजरात के केवड़िया में आज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता दिवस की परेड की सलामी ली। सेना, पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियों ने एकता और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं सांस्कृतिक झांकियों ने भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत…
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ दर्शकों के दिलों में जगह बनाती जा रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने लगभग 55 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने अपने 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि 9वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। सिनेमाघरों में दर्शकों की लगातार बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफलता हासिल की है। हर्षवर्धन राणे के अभिनय की…
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता देहरादून। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही डॉक्टरों के 287 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शासन ने प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया है। इनमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 पद बैकलॉग के अंतर्गत शामिल किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। जहां डॉक्टरों की कमी लंबे समय से महसूस…
जेमिमा-हरमनप्रीत की 167 रनों की साझेदारी ने पलटा मैच अब दक्षिण अफ्रीका से होगी खिताबी जंग, टीम इंडिया के पास सूखा खत्म करने का मौका नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर उसका विजयी अभियान थाम दिया और महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि एकता, जज्बे और आत्मविश्वास की मिसाल भी पेश की। भारत की जीत की नायिका रहीं जेमिमा रॉड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत कौर, जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की…
सीएम धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने जनता को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाया देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित पदयात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का संकल्प भी दिलाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संकल्प के प्रतीक हैं।…
